कालेज में रैगिंग होना आम बात हो गया है और रैगिंग करने वाले जितने भी लड़के होते हैं वो अधिकतर किसी न किसी यूनियन से जुड़े हुए स्टूडेंट्स ही होते हैं । पार्टी का छत्रछाया रहता है तो डर रहता नहीं है उन्हें ।
नायक का नाम ए के है । यह नाम इस फोरम पर सबसे ज्यादा प्रचलित है । खैर , यह तो उसका शार्ट नाम हो गया । पुरा नाम और उसका बैकग्राउंड जानने के बाद ही पता चलेगा कि वो असल में किस खेत का मुली है । लेकिन जो भी हो , है तो काफी टेलेंटेड ।
साइक्लोजी बहुत ही अच्छी तरह से रीड करता है । इसके अलावा नजरें भी काफी तेज है । लड़कों के बैग देखकर पलक झपकने भर में ही पहचान गया कि कौन इनमें पढ़ने वाला लड़का है और कौन पढ़ने के नाम पर औपचारिकता निभा रहा है ।
संजना बहुत ज्यादा खुन्नस खाई हुई है । और वो वैसे भी कालेज के बाकी स्टूडेंट्स के लिए खुबसूरत बला भी है तो देखते हैं इस बार बाजी किसके हाथ लगती है ।
बहुत ही खूबसूरत अपडेट भाई ।
आउटस्टैंडिंग ।