• If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.

Romance Love in College. दोस्ती प्यार में बदल गई❣️ (completed)

🔥 Read Next Hot Story →
Discover more exclusive stories

Raj_sharma

यतो धर्मस्ततो जयः ||❣️
Staff member
Moderator
50,276
84,714
354
Last edited:

Raj_sharma

यतो धर्मस्ततो जयः ||❣️
Staff member
Moderator
50,276
84,714
354

Rekha rani

Well-Known Member
2,556
10,906
159
Awesome update,
Dono दोस्तो ने पूरी प्लानिंग करके आखिर टूर के लिए प्रिया और कंचन को मना लिया,
ये टूर शायद सनी के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा कंचन को अपने दिल की बात बताने को,
 

Raj_sharma

यतो धर्मस्ततो जयः ||❣️
Staff member
Moderator
50,276
84,714
354
Awesome update,
Dono दोस्तो ने पूरी प्लानिंग करके आखिर टूर के लिए प्रिया और कंचन को मना लिया,
ये टूर शायद सनी के लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा कंचन को अपने दिल की बात बताने को,
Thank you very much for your valuable review and support :thanx: :heart:
 
🔥 Read Next Hot Story →
Discover more exclusive stories

dhparikh

Well-Known Member
14,248
16,259
228
Update 10.

वीर: (मुस्कान के साथ) देखते हैं भाई थोड़े दिन रुक जा पता लग जाएगा ।
ये लोग ऐसे ही बात करते रहते हैं, फिर क्लास शुरू हो जाती है, लंच में सब लोग पहले कैंटीन में जाते हैं, लेकिन आज कुछ भी अप्रिय घटना नहीं घटी। ऐसे ही एक-एक करके दिन गुजर रहे थे की एक दिन.....!

अब आगे:

अगले दिन सुबह के नौ बजे क्लास में सब लोग बैठे हुए पढ़ रहे थे! (आज कल वीर का भी मन प्रिया के बार-2 कहने से पढ़ने को होने लगा था) तो वीर भी मन लगा कर पढ़ रहा था।

तभी त्रिपाठी जी और स्पोर्ट्स कोच दोनो क्लास में आते हैं। त्रिपाठी जी और हमारे क्लास टीचर के बीच कुछ बात होती है, तभी कॉल्स टीचर बोलते हैं:

सभी छात्र ध्यान से सुनें, अगले हफ्ते कॉलेज टूर मनाली के लिए जा रहा है! जो भी छात्र अपना नाम लिखाना चाहता है तो उसे अपना नाम त्रिपाठी सर या कोच सर को दे देना !!
नाम देने का समय 4 दिन का है, उसके बाद नाम नहीं लिखा जाएगा,
नाम के साथ 5000/- रुपये की राशि भी जमा करवा देना।

सनी: क्यू वीरे हो जाए तक धीना धिन..

वीर: हो जाये बन्धु ! पर अकेले जाओगे? प्रिया को भी तो पूछ ले!!

सनी: ये हुई ना बात! बेरो थो मन्ने(पता था मुझे) तू उसके बिना कहीं नहीं जाने वाला..इसीलिए तो मैं बोलता हूं कि ये कुछ तो और है !(मुस्कुराते हुए). साले वो भी अकेली थोड़ी जाएगी, उसको बोलना कंचन को भी साथ ले ले।

वीर: हसते हुए : मैं भी जाने थो बेटा तू भी कुछ बोलेगो (मुस्कुराते हुए मुझे भी पता था बेटा कि तू भी कुछ तो बोलेगा!),
देख वो मैं नहीं कर सकता वो तो केवल प्रिया ही कर सकती है उसको मनाने का काम।
क्यू की वो उसकी दोस्त है, और मैंने तो ज्यादा बात भी नहीं की कभी उससे।

सनी: ये नहीं चलेगा बंधु! तेरे वाली तेरे साथ जाएगी तो मुझे भी कोई कंपनी मिलनी चाहिए।

वीर: (कुछ सोचते हुए) हम्म! समझ गया बेटा माजरा क्या है? तो आग इधर लगी है! और कमीना मुझे बोलता है, कि तुझे ये हुआ वो हुआ!!

सनी: अबे ऐसा कुछ नहीं है मैं तो कंपनी के लिए बोल रहा था और कुछ नहीं।

वीर: रहने दे बेटा, मुझसे होशियारी नहीं चलेगी! तेरी हर रग से वाकिफ हूं मैं, साथ-2 में बड़े हुए हैं भाई मुझसे कुछ नहीं छुप सकता तेरा।

सनी: (नजरे चुराके) छोड़ ना भाई तेरी तो आदत हो गई है झूठी टांग खींचने की।

वीर: चल जा क्या याद रखेगा छोड़ देता हूँ आज! पर ये मत समझना तू मुझे गोली दे सकता है।

ना किसी से दुश्मनी है, सबसे अपनी यारी है,
मेरा तो बादमें देखेंगे, पहले तेरी बारी है!
कोई भी ना टिक सके सामने, ऐसी अपनी यारी है,
कर ले बेटा अपने दिल की, काहे हिम्मत हारी है..”


चल लंच में प्रिया से बात करते हैं। तू उसको मनाने में मेरी मदद करदेना! पता नहीं जाएगा या नहीं.

सनी: भाई मानेगी कैसे नहीं हम मना लेंगे।

क्लास चलती रहती है, इसी तरह लंच हो जाता है! और वो दोनों दोस्त खड़े हो गए कैंटीन जाने के लिए ।।

वीर ने एक नज़र सुप्रिया की और देखा तो पाया कि वो वही अपनी सहेली के साथ ही बैठी थी।

वीर: प्रिया आज कैंटीन नहीं चल रही क्या घंटी लगे हुए इतना टाइम हो गया।

सुप्रिया: (रहस्यमय -मुस्कान) ना वीर आज मूड नहीं है तुम दोनों जाओ..

वीर: ?? यार अब ऐसा क्यों कर रही है? चल चुप-चाप तू नहीं जाएगी तो मैं भी नहीं जाऊँगा.

सुप्रिया: चलो श्रीमान ! जैसे मेरे बिना तो रात को खाना भी नहीं खाते होगे आप? हे..हे..हे....चलो क्या याद रखोगे किस रहीस से पाला पड़ा है तुम्हारा।

ये बोलते हुए खड़े हो जाती है और अपनी सहेली को साथ लेकर कैंटीन की और निकल जाती है वीर के साथ। सबलोग कैंटीन में बैठ कर कॉफी पी रहे थे..
तभी वीर बोलता है कि प्रिया टूर का क्या करना है?

प्रिया: मैं क्या बताऊं (मुस्कुराते हुए) तुम देख लो जाना है तो फोरम भर दो! मैं तो जाउंगी नहीं. वो क्या है ना घर पर भी काम रखता है, माँ के पास रुकना पड़ता है पापा भी मना कर देंगे वैसे।

वीर: यार प्रिया ऐसे मत कर ना चिकुड़ी!! तू नहीं जाएगी तो मैं भी नहीं जाऊँगा! ये पक्की बात है.

प्रिया: (हाथ पे मुक्का मरते हुए, झूठे गुस्से से) तुझे कितनी बार बोला है तोते. कि मुझे इस नाम से मत बुलाया कर यहां सबके सामने अब मैं बिल्कुल भी नहीं जाऊंगी। तू हर बार ऐसे ही रो धो कर मुझे मना लेता है।

वीर:

“काश तू पूछे मुझसे मेरा हाल-ए-दिल, मैं तुझे भी रुला दू तेरे सितम सुना सुना कर."

और

"कटी हुई टहनियां कहा छाव देती है,
हद से ज्यादा उम्मीदें हमेशा घाव देती है ..”

जा प्रिया तूने भी दिखाया दी अपनी दोस्ती अब ये वीर कभी तुझे मजबूर नहीं करेगा।

प्रिया: कर दी ना गंवारों वाली बात बस हमेंसा का यही रोना है तेरा! जब देखो ये रोने धोने वाली शायरी सुनाकर इमोशनल ब्लैकमेल करता रहता है,
(कुछ सोच के) ठीक है-ठीक है अब रो मत माँ को पटाऊँगी शाम को और वो बाबा से बात कर लेगी, तो शायद हो जाए।

वीर: ये हुई ना बात मेरी चीकू..! सोरी प्रिया वाली. वैसे कंचन को भी साथ ले-ले.

प्रिया: (कंचन की और मुस्कुराहट से देख कर) वो क्यों भला?


वीर: वो क्या है ना तेरा भी तो मन लगना चाहिए।

प्रिया: पर ये तो मना कर रही है!! ये टूर पर जाती नहीं है, मतलब इसको पसंद नहीं है।

ये सुनते ही सनी का मुंह उतर जाता है, जिसे देख कर वीर प्रिया को प्लीज वाला इशारा करता है और आंख से सनी की तरफ इशारा करता है जो प्रिया समझ जाती है।

प्रिया: सुन यार कंचन तू भी चल ना मजा आएगा, मैं भी वहा अकेली बोर हो जाऊंगी ये लोग तो अपनी मस्ती मजाक में लगे रहेंगे मैं किससे बात करूंगी?

कंचन: ठीक है प्रिया जब तुम इतना बोल ही रही हो तो मैं भी चलूंगी, आख़िर तू ही तो मेरी एकलौती दोस्त है।

इतना सुनते ही सनी जोश जोश में जोर से चिल्लाता है ।

सनी: हुर्रे..... :rock1:सभी उसकी तरफ देखने लगे,
तब उसे एहसास हुआ कि वो क्या कह रहा है। और तुरन्त माफ़ी माँगता है।
सॉरी मुझे बस इसी बात की खुशी हो रही है कि हमारा ग्रुप साथ में जा रहा है, इसके लिए।

ये देख कर कंचन को भी हंसी आती है जब सनी की नजर कंचन पर पड़ती है तो वो अपनी नजर झुका लेती है।


तो दोस्तों इस अपडेट को यहीं विराम देते हैं और अगले अपडेट में आपको मनाली की ख़ूबसूरती मिलेगी..

अपने सुझाव और अपनी समीक्षा जरूर दे. dhanyawaad.


जारी है...:writing:
Nice update....
 
🔥 Read Next Hot Story →
Discover more exclusive stories

Raj_sharma

यतो धर्मस्ततो जयः ||❣️
Staff member
Moderator
50,276
84,714
354
Top