- 34,436
- 151,074
- 304
Today's update was very good. Heart was happy to see our love birds having fun. Now let's see what happens next, You are writing very well, Till then waiting for the next part of the story. Thank You...





Today's update was very good. Heart was happy to see our love birds having fun. Now let's see what happens next, You are writing very well, Till then waiting for the next part of the story. Thank You...![]()
What a story bro... Just started reading.. awesome story
Nice
भाग 10
आरुषि:- आरव जल्दी करो ना.. वरना फ्लाइट मिस हो जायेगी..!
आरव:- अच्छा है ना..! मुझे अंकल आंटी से नहीं मिलना पड़ेगा..!
आरुषि:- फिर बैठे रहना जिंदगी भर कुंवारे..!
आरव:- यार कैसे फेस करूँगा मैं उन्हें..? आज तक कभी मिलना तो दूर बात तक नहीं की मैंने उनसे..!
आरुषि:- तुम चिंता मत करो इसकी..! बहुत understanding family है मेरी..!
आरव:- वो तो अब मिलकर ही पता चलेगा..!
आरुषि:- आपका दोस्त भी आपकी तरह ढीला है अभी तक कार लेकर नहीं आया, लेट हो जायेंगे अपन..! ऊपर से देहली का ट्रैफिक..!
आरव:- तुम कहो तो उसे मना कर दूँ..! एअरपोर्ट पर ही पार्किंग में खड़ी कर देंगे अपनी गाड़ी। उसी से चलते है..!
आरुषि:- नहीं..! थोड़ी देर और वेट कर लेते है..!
.
.
.
.
【 डोरबेल बजती है..!】
आरुषि:- आ गया लगता है आपका दोस्त..!
आरव:- हाँ..! चलो बाहर मैं बैग्स निकालता हूँ..!
हितेन (आरव का दोस्त):- और भाई कितने दिन का प्लान है ससुराल में रहने का..!
ये सुनते ही आरुषि ने आरव की तरफ घूर कर देखा और आरव ने भी जवाब में आरुषि को नजरों से ही सॉरी कह दिया..!
आरव:- भाई..! अभी कहाँ का ससुराल.. पहले शादी तो होने दे..!
हितेन:- फ़िक्स तो है ही ना यार..! बस ऑफिशल होना बाकि है..! क्यों भाभी..?
आरुषि:- जी भैया..! और क्या क्या बताया है आपके दोस्त ने आपको..?
हितेन:- ज्यादा कुछ नहीं बस ऑफिस में काम करते करते आपका ही गुणगान करते रहता है.. आरु ये आरु वो..! दिन में 1000 बार तो आपका नाम ले ही लेता होगा..!
आरव:- तू बेटा आज मुझे पिटवा कर ही छोड़ना..!
हितेन:- बताया नहीं भाई तूने कभी, भाभी तुझे पिटती भी है..!
आरुषि:- It's not fair aarav..! आपने सब बता दिया ये क्यों नहीं बताया अपने फ्रेंड को..?
आरव:- अरे वो क्या है ना.. कुछ बातें मैंने भाभी के लिए छोड़ दी अपने देवर को बताने के लिए..!
हितेन:- और बताओ भाभी.. पिटने के अलावा और क्या क्या जुल्म करती हो इस पर..!
आरुषि:- सब कुछ भैया.. कपडे बर्तन सब ये ही साफ़ करते है झाड़ू पोछा भी ये ही लगाते है..!
हितेन:- अबे..! कभी अपने केबिन को भी साफ़ कर लिया कर फिर, सब फ़ाइल वाइल तेरी सेकेट्री रखती है समेट कर..! बैचारी से काम करवाता रहता है..!
आरव:- तुम दोनों प्लान बना कर आये हो क्या मेरी लेने का..! जब से मिले हो मेरी ही मेरी लिए जा रहे हो..!
【 आरुषि और हितेन जोर से हँसते हुए..!】
आरव:- और तुझे बहुत बैचारी लगती है वो.. चल क्या रहा है तुम दोनों का बता जरा..!
हितेन:- अरे भाई एअरपोर्ट आ गया चल उतर वरना फ्लाइट मिस हो जायेगी..!
आरव:- सही है बेटा.. आकर खबर लेता हूँ तेरी..!
हितेन:- अभी तो भाभी खबर लेगी तेरी.. उससे बच..! मेरी बाद में लेना..!
【 फ्लाइट के अंदर दोनों अपनी सीट पर बैठे हुए..!】
आरुषि:- बताया नहीं कभी आपने कि आपने सेकेट्री भी रखी है..! वो भी फीमेल.!
आरव:- ये हितेन आग लगा कर चला गया यार..!
आरुषि:- क्या आग..? उन्होंने तो सच बताया है.. जो आपने नहीं बताया मुझे..!
आरव:- ओह्ह.. तो मेम jealous feel कर रही है..?
आरुषि:- मैं क्यों jealous फ़ील करूँगी..! मेरा आरव मेरे अलावा किसी के बारे में नहीं सोचता.. मुझे पता है..!
आरव:- तो फिर ये बताने नहीं बताने की बात कहाँ से बीच में आई..?
आरुषि:- वो तो आपने नहीं बताया तो पूछा..!
आरव:- अभी थोड़े दिन पहले appoint किया था एक लड़की को.. बड़ी मेहनती और टैलेंटेड है..!
आरुषि:- और सुन्दर कितनी है..?
आरव:- खुद ही चल कर देख लेना..!
.
.
.
.
【 एअरपोर्ट के बाहर, मुम्बई】
आरव:- एक काम करता हूँ मैं तुम्हें घर ड्रॉप कर देता हूँ, और मैं पास ही किसी होटल में रूम ले लेता हूँ..! कल शाम को अंकल आंटी से मिलने आ जाऊंगा..! तब तक तुम भी अपनी फॅमिली के साथ टाइम दो।
आरुषि:- होटल क्यों..? इतना बड़ा तो घर है मेरा कि एक आदमी और एडजेस्ट हो सके..!
आरव:- अरे बात वो नहीं है.. अचानक मेरा वहाँ जाना मुझे थोड़ा uncomfortable लग रहा है, इसीलिए प्लीज मेरी इतनी सी बात मान लो..!
आरुषि:- अब मैं क्या बोलूँ..! जैसा आपको ठीक लगे.. वैसे कल mom ded की anniversary है इसीलिए हम भाई बहनों ने मिलकर एक पार्टी रखी है, सो टाइम पर आ जाना कल..! हाँ और ये बैच अपने साथ लाना..!
आरव:- पर तुम तो अकेली हो ना अपने mom ded की..!
आरुषि:- cousin भी भाई बहन होते है..!
आरव:- चलो ठीक है, अभी मैं तुम्हें ड्रॉप करके होटल चला जाता हूँ..!
【 अगली शाम, आरुषि का घर, साउथ मुम्बई..! 】
आरव (कॉल पर):- मैं बाहर हूँ, तुम आ सकती हो क्या..?
आरुषि:- हाँ.. अभी आयी..!
.
.
.
आरुषि:- आप सीधे अंदर क्यों नहीं आये..!
आरव:- क्या यार तुम भी.. मुझे बाहर आकर ही ऐसा लग रहा है पता नहीं कहाँ आ गया.. ऊपर से इतनी security..! कोई मुझे अजनबी समझ कर अंदर भी नहीं आने देता..!
आरुषि:- ये बैच दिया था ना मैंने आपको.. इस बैच का मतलब है आप हमारे रॉयल मेहमान हो..! चलो अब..!
आरव (चलते चलते):- यार जरुरी है क्या ये सब.. अगर पहले पता होता कि तुम इस बैकग्राउंड से हो तो मैं तो तुमसे एक हाथ दूर ही रहता..!
आरुषि:- फ़िलहाल तो अपने हाथों को मेरे हाथों में डालों..!
आरव:- ये सब शो ऑफ करना जरुरी होता है क्या तुम लोगों को..!
आरुषि:- जो बोल रही हूँ करो ना प्लीज..!
आरव:- जो आज्ञा देवी..!
गेट पर पहुँचते ही एक धीमी म्यूजिक के साथ सब तालियां बजा कर Welcome in our house Mr. Aarav बोल कर स्वागत करते हुए..! एक तरफ मीडिया बिना एक पल गवाएं दोनों की साथ फ़ोटो लेते हुए..!
आरव (आरुषि के कान में):- ये कैमरे की लाइट्स मेरी आँखों में चुभ रही है यार..!
आरुषि:- इसीलिए मैं इन सब से दूर रहती हूँ..!
आरुषि की मम्मी:- बेटा इतना पराया समझ लिया हमें कि होटल में रुके आप रात भर..!
आरव:- नहीं आंटी ऐसी बात नहीं है, थोड़ा काम था मुझे तो रुक गया..!
आरुषि की मम्मी:- बेटा झूठ मत बोलो, सब बता दिया मुझे आरुषि ने..!
आरुषि के पापा:- बेटा आपके होटल से ज्यादा comfort देने की कोशिश करेंगे हम यहाँ..!
आरव:- सॉरी अंकल..! BTW Happy marriage anniversary both of you..!
दोनों:- Thank you beta..!
.
.
.
.
आरुषि:- कैसी है मेरी फॅमिली..?
आरव:- मेरी सोच से अपोजिट..! बहुत अच्छी है.. पर तुम बहुत बड़ी चुगलखोर हो.. क्या जरूरत थी बताने की कि मैं क्यों नहीं आया..?
आरुषि:- अच्छा मेरी ही गलती है सब, आप तो वहाँ जाकर आराम से बैठ गए.. यहाँ सब को जवाब तो मुझे ही देना था ना..!
आरव:- तो कुछ भी बोल देती..!
आरुषि:- हाँ, तो बोल दिया ना कुछ भी अब संभालो खुद ही..!
आरुषि के पापा:- बेटा आरुषि से तो रोज बातें करते हो, आज हमसें कर लो..!
आरव:- सॉरी अंकल..!
आरुषि के पापा:- और बताओ बेटा.. काम वगैरह सब अच्छे से चलने लगा ना, कुछ हेल्प वगैरह की जरूरत हो तो बताओ..!
आरव:- नहीं अंकल..! आरुषि और मैंने मिल कर बहुत अच्छे से संभाला है..! अब तो आरुषि का सपना पूरा करना है..!
आरुषि के पापा:- बेटा मै तो इसे कह कह के थक गया कि family business join कर ले..! पर मेरी सुनती ही नहीं ये, आप समझाओ ना इसे..!
आरव:- अंकल जिसमें उसका मन हो वो ही करने देते है ना, वरना फिर तो संभालना ही है..!
आरुषि के पापा:- बेटा आप दोनों एक से हो..!
मीडिया:- Excuse Me Mr. Patodi, हमें सूत्रों से खबर मिली है कि आप इस पार्टी में कोई बड़ी announcement करने वाले है..?
आरुषि के पापा:- पता नहीं आप लोगों के सूत्रधार कौन है, ये सिर्फ हमारी marriage anniversary पार्टी है..! जो बच्चों ने प्लान की थी।
मीडिया:- Mr. Aarav को आपकी फॅमिली के साथ पहली बार देखा जा रहा है, क्या ये पाटोदी फॅमिली होने वाले दामाद है..?
आरुषि के पापा:- दोनों बच्चे एक अच्छे दोस्त है अभी, और मिल कर साथ काम करते है।
मीडिया:- इतना बड़ा business होने के बाद भी आपकी बेटी वो join क्यों नहीं करती..?
आरुषि के पापा:- ये उसका व्यक्तिगत निर्णय है कि वो ये काम करे या कुछ और, मैं क्यों रोकूँगा उसे..! उसे जो अच्छा लगे वो, वो ही करेगी..!
.
.
.
.
आरव (आरुषि से):- इतना तो तुम अपनी पहली डेट पर भी नहीं सजी, आज कहर ढा रही हो..! मन तो कर रहा है अभी जाकर अंकल से शादी की परमिशन ले लूँ..!
आरुषि:- इतनी सब बात-चीत के बाद भी परमिशन बाकि रह गयी क्या..? मेरी फॅमिली तो तैयार है..! आपके पापा मम्मी से परमिशन लो अब..!
आरव:- मेरा बर्थडे आ रहा है, वहीँ चल कर सब साथ मनाएंगे... इसी बहाने अंकल आंटी भी पापा मम्मी से मिल लेंगे, पर उससे पहले उन्हें अपने बारे में बताना पड़ेगा..!
आरुषि:- चिंता मत करो, आज उन्हें सब पता चल जायेगा..!
आरव:- वो कैसे..?
आरुषि:- न्यूज़ देखो जरा..!