• If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.

Erotica Bandhan (Complete)

Hero tera

Active Member
1,166
3,294
144
आइए ठाकुर साहब!! पधारिए,
कहिए क्या लेना चाहते हैं?
दुकान के मालिक सेठ मगनलाल ने ठाकुर राघव प्रताप सिंह से पूछा!!
बस,सेठ जी कुछ कम्बल खरीदने है, गरीबों में बांटने के लिए,सर्दी शुरू होने वाली है ना!! ठाकुर साहब बोले।।
अच्छा तो सस्ते वाले दिखाऊं या महंगे वाले,सेठ मगनलाल ने पूछा।।
सस्ते वाले क्यो? महंगे वाले दिखाओ जिससे किसी गरीब की ठंड बच सके, बेचारे को कम्बल ओढ़ने के बाद ठंड लगती रही तो ऐसे कम्बल का क्या फायदा।। ठाकुर साहब बोले।।
जी, ठाकुर साहब आइए,ऐसी भी क्या बात है?जो मर्जी हो देखिए,आप तो हमारे माई-बाप है,आप जैसे लोगों के आने से हमारे दुकान की रौनक बढ़ जाती है,आप कहां सात-आठ गांव के जमींदार, हमारे अहोभाग्य जो आप हमारी छोटी सी कपड़ों की दुकान पर आए, और कालिंदी बिटिया को नहीं लाए,इस बार बहुत अच्छी अच्छी साड़ियां आई है, बिटिया को जरूर पसंद आएगी।
सेठ मगनलाल बोलें।।
मैंने कहा तो था लेकिन उसे फुरसत हो तब तो गांव की औरतों की भलाई के बारे में सोचती और करती रहती है, कहीं उसकी मदद, कहीं इसकी मदद, कुछ नहीं होगा तो गाय-बछड़ो के साथ समय बिताने लगेगी, अभी मैंने कहा था साथ आने को तो बोली गाय को बछड़ा होने वाला है तो मैं यही रुकती हूं,आप जाइए।। ठाकुर साहब बोले।।
अब ऐसा ही होगा ना ठाकुर साहब आखिर बेटी किसकी है? आपकी ही ना!!जब आप गांव वालों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं तो,वो भी आपके गुण लेकर पैदा हुई है,सेठ मगनलाल बोलें।।
ठाकुर साहब ने पांच हजार कम्बल खरीदे, मगनलाल की दुकान से और जा पहुंचे मंदिर बांटने के लिए।।
वहां उन्होंने एक नवयुवक को बैठे हुए देखा जो सबसे अलग बैठा था, ठाकुर साहब ने उसे कम्बल देना चाहा लेकिन उसने कहा मालिक दो दिन से भूखा हूं पहले पेट की आग बुझेगी तब ठंडी-गरमी का एहसास होगा,देना है तो काम दीजिए ताकि कुछ पैसे मिल जाए तो मैं अपने लिए कुछ खाने को खरीद सकूं,
उसकी बातें सुनकर, ठाकुर साहब को बड़ी दया आई, उन्होंने मंदिर के पास वाली दुकान कुछ जलेबियां और पकौड़ियां ख़रीदकर, उसे खाने को दी,
वो नवयुवक जल्दी जल्दी खाने लगा,जब उसकी भूख मिटी,तब उसने ठाकुर साहब को धन्यवाद दिया!!
ठाकुर साहब बोले क्या नाम तुम्हारा?!!
उसने कहा,गिरिधर!!
कोई नहीं है तुम्हारा? ठाकुर साहब ने पूछा!!
जी,अनाथ हूं, उसने उत्तर दिया।।
यहां के तो नहीं लगते, कहां से आए हो? ठाकुर साहब ने फिर पूछा।।
हां, सही कहा आपने ,पास वाले गांव से आया हूं, मां-बाप बचपन में छोड़कर चले गए थे एक दूर के मामा थे उनके यहां रहता था, मामा-मामी ने तो अच्छे से रखा लेकिन जब उनके बेटे की शादी हो गई तो भाभी ने रखने से मना कर दिया,दो दिन से भटक रहा हूं, कहीं कोई काम नहीं मिला।। नवयुवक बोला।।
अच्छा,ये बताओ मेरे खेतों में काम करोगे, ठाकुर साहब ने पूछा।।
गिरिधर बोला,काम की तलाश में ही तो हूं,आप मुझे काम देंगे इससे भला और क्या हो सकता है।।
अच्छा तो चलो, खलिहान में एक छप्पर वाली कोठरी बनी है,नीम के पेड़ के नीचे और बगल में कुंआ है,तुम वही रह लो ,चलो मैं तुम्हें जगह दिखाता हूं, मैं तुम्हारे लिए कुछ कपड़े,बर्तन, खाना बनाने के समान की ब्यवस्था करवाता हूं, तुम नहाकर,आज आराम करो,कल खेतों में ले जाऊंगा फिर बताता हूं कि क्या काम करना है।
ठीक है, मालिक आप जैसा कहें, गिरिधर बोला।।
ये क्या?मालिक नहीं ठाकुर साहब कहो,सबका मालिक तो वो है,ऊपर वाला, वहीं सारे खेल रचता है,हम तो उसके हाथों की कठपुतलियां हैं,बस हमें तो उसके कहे ‌अनुसार करना पड़ता है।।
ठाकुर साहब बोले।।
जी, ठाकुर साहब जैसी आपकी आज्ञा, गिरिधर बोला।।
फिर वहीं,आज्ञा-वाज्ञा कुछ नहीं, तुम तो मेरे बेटे जैसे हो, ठाकुर साहब बोले।।
जी, गिरिधर बोला।।
ठाकुर साहब ने गिरिधर को खलिहान और घर दिखाया और वो चाबी देकर चले गये,जाते हुए बोले मैं थोड़ी देर में आता हूं और थोड़ी देर में वो कुछ लोगों के साथ समान लेकर पहुंच गए जिनमें कुछ कपड़े और घर-गृहस्थी का समान था, बोले अब तुम कुंए से पानी निकाल कर स्नान कर लो तब तक कालिंदी खाना लेकर आती ही होगी।
जी कालिंदी कौन ? गिरिधर ने पूछा।।
अरे, मेरी बेटी, ठाकुर साहब बोले।।
अच्छा, ठीक है, ठाकुर साहब।।अभी मैं जाता हूं,कुछ काम है,बाद में मिलता हूं, इतना कहकर ठाकुर साहब चले गए।।
गिरिधर ने स्नान किया,साफ कपड़े पहनकर, कमरे में गया ही था कि कालिंदी खाना लेकर पहुंची।।
कालिंदी ने सांकल खटखटाई__
गिरिधर बोला,कौन है?
कालिंदी बोली,खाना लेकर आई हूं।।
अच्छा,आप अंदर आ जाइए।।
कालिंदी ने अंदर आकर खाना रख दिया और जाने लगी।।
गिरिधर बोला, बहुत बहुत धन्यवाद!!
कालिंदी भी मुस्करा कर वापस चली आई।।
कालिंदी के जाने के बाद गिरिधर ने खाना खाया और आराम करने लगा।।
शाम को ठाकुर साहब गिरिधर के पास पहुंचे और पूछा।।
और गिरिधर बेटा!! सब ठीक है, कोई परेशानी तो नहीं हुई, खाना ठीक से खा लिया था।।
हां, ठाकुर साहब सब ठीक है, आपने मुझ अंजान को सहारा दिया,काम दिया, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है,आप ऐसी बातें करके मुझे शर्मिंदा मत कीजिए।। गिरिधर बोला।।
अच्छा ठीक है बेटा,आज रात तुम खाना हमारे पर ही खाना खाओ, मैं मुंशी जी को भिजवाता हूं उनके साथ आ जाना।
गिरिधर बोला, ठीक है ठाकुर साहब।।
और शाम को गिरिधर ,ठाकुर साहब के यहां पहुंचा।।
ठाकुर साहब ने कालिंदी से कहा बेटी खाना लगवाओ,आओ बेटा,आइए मुंशी जी खाना खाते हैं।।
खाना परोसते समय कालिंदी की नजर बार बार गिरिधर के ऊपर जा रही थी, कालिंदी को गिरधर का भोलापन भा गया था और ये सब मुंशी जी और ठाकुर साहब की नजरों से भी छिपा नहीं रह गया।
दूसरे दिन से गिरिधर ने खेतों में काम करना शुरू कर दिया,रात दिन मेहनत करने लगा,उसकी मेहनत और लगन देखकर ठाकुर साहब बहुत खुश हुए, मुंशी जी से बोले कितना मेहनती लड़का है,साथ में ईमानदार थी।
इसी बीच ठाकुर साहब के एक पुराने मित्र अमृत राय अपनी बेटी मीरा के साथ उनसे मिलने आए, दोनों मित्र बचपन से साथ ही पढ़ें थे,अमृत राय जी की सरकारी नौकरी लग गई तो वो शहर में रहने लगें और ठाकुर राघव प्रताप को अपनी जमींदारी सम्भालने के लिए गांव में रूकना पड़ा।।
शाम के समय ठाकुर साहब ने गिरिधर को अपने घर बुलाया, अपने मित्र अमृत राय जी से मिलने के लिए।।
कालिंदी भी बहुत खुश थी,मीरा से मिलकर,ये दोनों भी बचपन की सहेलियां हैं, दोनों की एक जैसी कहानी है कि दोनों की मां नहीं है, दोनों को अपने अपने पिता से भरपूर प्यार मिला।।
दोनों सहेलियों ने मिलकर खाना बनाया क्योंकि ठाकुर साहब को किसी बाहर वाले के हाथों का खाना पसंद नहीं है,इतने पैसे वाले हैं चाहे तो खाना बनाने वाले महाराजो की भीड़ लग जाए लेकिन नहीं, ठाकुर साहब ने कभी चाहा ही नहीं, पहले ठाकुर साहब खाना बनाते थे फिर बड़ी होने पर कालिंदी।।
गिरिधर ने हवेली में प्रवेश किया, जैसे ही ठाकुर साहब ने देखा तो बोले,आओ! गिरिधर बेटा आओ।
ठाकुर साहब ने गिरिधर को अपने मित्र अमृत से मिलवाया।।
बोले, इससे मिलो,ये गिरिधर है, बहुत ही मेहनती और ईमानदार लड़का है,जब से इसने खेतों में काम करना शुरू किया है, खेतों में अलग ही चमक आ गई है।
गिरिधर बोला, ठाकुर साहब ये तो आपके देखने का नज़रिया है, आपकी कृपा है,जो मुझे इस काबिल समझा।।
ठाकुर साहब बोले, अच्छा ठीक है ये सब छोड़ो चलो खाना खाते हैं, दोनों बेटियों से कहो कि खाना परोसे।।
मीरा की नजर जैसे ही गिरिधर पर पड़ी, गिरिधर की सादगी उसे अच्छी लगी____

क्रमशः___
 
  • Like
Reactions: Atish1983

Hero tera

Active Member
1,166
3,294
144
दूसरे दिन अमृत राय जी अपनी बेटी मीरा के साथ चले गए___
फिर एक दिन गिरिधर के यहां आटा खत्म हो गया, संकोचवश उसने ठाकुर साहब से कुछ नहीं कहा, सोचा कि शाम को खेतों से लौटते समय खरीद लाएगा ,उस दिन वो भोजन नहीं बना पाया और भूखे पेट ही कड़ी धूप में काम करता रहा,शाम होने को आई एकाएक उसका सर घूमने लगा और वो गिर पड़ा, वहां मौजूद सब लोगों ने उसे उठाकर पानी पिलाया, ये खबर ठाकुर साहब तक भी पहुंच गई, ठाकुर साहब दौड़े-दौड़े आए।‌‌
ठाकुर साहब बोले,चलो जल्दी से डॉक्टर के पास ले चलो,
गिरिधर बोला, ठाकुर साहब मैं बिल्कुल ठीक हूं।।
नहीं कैसे ठीक हो, चक्कर खाकर गिर पड़े और कहते हो कि ठीक हो, ठाकुर साहब ने कहा।।
ऐसी कोई बात नहीं है ठाकुर साहब,आप कुछ ज्यादा ही फ़िक्र कर रहे हैं, गिरिधर बोला।।
तुम उठो जी!!बहस मत करो और फ़ौरन डाक्टर के पास चलो, ठाकुर साहब गुस्से से बोले।।
इतना सुनकर गिरिधर सकपका गया उसने फ़ौरन कहा कि आज खाना नहीं बना तो ना खाने से चक्कर आ गया।।
अब ठाकुर साहब गुस्से से लाल हो उठे, हां... हां..सारा परोपकार करने का ठेका तो तुमने ले रखा!!महाशय भूखे पेट काम कर रहे हैं और एहसान चुकाने की कोशिश की जा रही हैं।
गिरिधर बोला, ठाकुर साहब ऐसा कुछ नहीं है!!
तो फिर क्या है, ठाकुर साहब बोले।।
वो क्या है कि आटा खत्म हो गया था तो खाना नहीं बना पाया।।
क्यो जी!! इतने अनाज के भंडार लगे हैं तो किसलिए है, कहीं से भी ले लेते, ठाकुर साहब बोले।।
लेकिन बिना आपकी इजाजत के कैसे ले सकता हूं, चोरी तो चोरी होती है,चाहे थोड़ी सी ही क्यो ना हो।।
गिरिधर की ऐसी बातों से ठाकुर साहब बहुत प्रभावित हुए और बोले, ठीक है लेकिन कल से कालिंदी जैसे मेरा खाना, खेतों पर लाती है, तुम्हारे लिए भी ले आया करेंगी, मैं बोल दूंगा लेकिन भूखा रहने की जरूरत नहीं है और चलो अभी मेरे साथ।।
ठाकुर साहब और गिरिधर हवेली पहुंचे, देखा तो सामने के बाड़े में कालिंदी गाय का दूध दूह रही थी, ठाकुर साहब ने आवाज दी,
कालिंदी यहां आ तो बेटी।।
जी बाबूजी कहिए,क्या बात है? कालिंदी ने कहा।।
ठाकुर साहब बोले, बेटी लोटे में गरम दूध और मेवे वाले लड्डू जो तूने बनाए थे,जल्दी से ले आ।।
जी बाबूजी, इतना कहकर कालिंदी रसोई में चली गई, कुछ देर में दूध और लड्डू लेकर आ गई।।
ठाकुर साहब बोले,दे दो इन महाशय को,आज खाना नहीं खाया और चक्कर खाकर गिर पड़े, मैं तो डर गया था कि पता नहीं अचानक क्या हुआ, बड़ी मुश्किल से बताया कि आटा खत्म हो गया था तो खाना नहीं बना पाया।।ये सारा दूध और ये लड्डू खत्म करके आराम करो और रात को खाना खाने आ जाना, मैं अभी मुंशी जी से बोल कर आटे का इंतजाम करवाता हूं और ठाकुर साहब इतना कहकर बाहर चले गए।।
गिरिधर , कालिंदी से बोला,ये लड्डू और दूध बहुत ज्यादा है इन्हे कम कर लीजिए, मुझसे इतना नहीं खाया जाएगा।।
कालिंदी बोली, कोई बात नहीं,आप जितना खाना चाहे खा लें!
गिरिधर ने थोड़ा दूध पिया और दो-तीन लड्डू खाकर बोला अब मैं चलता हूं!!
कालिंदी बोली, ठीक है!!
अब कालिंदी दोपहर का खाना गिरिधर के लिए भी ले जाने लगी, ठाकुर साहब और गिरिधर साथ में खाना खाते।।
धीरे धीरे गिरिधर को सारे गांव वालों ने अपना बना लिया,बस सब की मदद में लगा रहता, गिरिधर को भी ये सब करके बहुत खुशी मिलती।।
इसी बीच ठाकुर साहब की बड़ी बहन लीलावती उनके पास रहने के लिए आई साथ में उनका बेटा शम्भूनाथ भी आया।।
लीला को कतई पसंद ना आया कि प्रताप ऐसे गांव वालों के साथ घुल-मिल कर रहे__
लीलावती बोली,प्रताप इन गांव वालों को इतना मुंह क्यो लगाता है,तू ठाकुर है,सब तेरा दिया खाते हैं तेरी ज़मीन में काम करते हैं और तू है कि रूतबे के साथ नहीं रहता और तेरी बेटी सुबह शाम गांव की औरतों को दूध बांटती रहती,अनाज दालें देती रहती है, कपड़े लत्ते बांटती रहती है, गांव वालों को दबाकर रखाकर, नहीं तो एक दिन तेरे सर पर चढ़ने लगेंगे।
ऐसी कोई बात नहीं है, जीजी,दान करने से बढ़ता है और फिर ये सब तो इन्हीं लोगों की मेहनत का नतीजा है कि मेरा घर धन-धान्य से भरा रहता है, इन्हीं लोगों के दुआं है जो घर में कभी भी किसी चीज़ की कमी नहीं होती, ठाकुर साहब बोले।।
लीलावती बोली, मुझे क्या करना है, मैं तो बस तुझे सावधान कर रही थी, जैसी तेरी मरजी।।
और उधर शम्भूनाथ ने भी सबसे उधार लेकर अय्याशी शुरू कर दी, कभी शहर जाता सिनेमा देखने और अब तो मामा का मनमाना पैसा था तो नाच देखने का भी शौक पाल लिया,आए दिन जुआं-शराब में डूबा रहता।
ऐसे ही चल रहा था लेकिन मुंशी जी के कानों में इस बात की भनक पड़ गई और उन्होंने गिरिधर से सब कहा।।
गिरिधर बोला लेकिन मुंशी ये बात तो ठाकुर साहब तक पहुंचनी चाहिए,हम लोगों ने उनका नमक खाया और अगर कोई उनका नुकसान करना चाहता है तो ये बात तो हमें बतानी होगी।।
मुंशी जी बोले लेकिन मुझमें हिम्मत नहीं है, गिरिधर बेटा तुम ही बोलो तब मैं तुम्हारी बात का समर्थन कर दूंगा।।
गिरिधर बोला ठीक है तब ,मैं मौका देखते ही बात करता हूं।।
फिर एक दिन सारी बातें गिरिधर ने ठाकुर साहब को हवेली जाकर बता दी।
अब ठाकुर साहब ने इस विषय पर लीलावती से बात की!!
लीलावती बोली,प्रताप तुम दो कौड़ी के मजदूर की बातों पर भरोसा कर रहे हो,इतने में मुंशी जी ने आकर कहा,ये सब सच है मालिक, कुछ लोग अपनी उधारी मांगने गद्दी पर आए थे, मैंने पूछा तो कहने लगे कि शम्भूनाथ ने पैसे लेने के लिए यही पता दिया था।
ठाकुर साहब बहुत नाराज़ हुए__
उन्होंने लीलावती से कहा, देखा जीजी अपने बेटे को,एक नम्बर का नाकारा है और अय्याशी तो देखो,एक वो है गिरिधर अनाथ बेचारा,मजाल है जो कभी एक मुट्ठी अनाज को भी हाथ लगाया हो, इतना ईमानदार और मेहनती, बेटा हो तो ऐसा!!
लीलावती चिढ़कर बोला, इतना ही अच्छा है तो अपना दामाद क्यो नही बना लेते।।
ठाकुर साहब बोले, जीजी!! तुम्हारे मुंह में घी-शक्कर,ये बात मेरे दिमाग में पहले क्यो नही आई, ऐसा दामाद तो मैं दिया ढूंढने जाऊं तब भी ना ढूंढ पाता।
मुंशी जी बोले!! कैसी बातें कर रहे हैं ? सरकार, कालिंदी बिटिया का ब्याह वो भी गिरिधर से, कुछ तो सोचिए,लोग क्या कहेंगे।।
ठाकुर साहब बोले, कोई कुछ नहीं कहेगा,बस कालिंदी और गिरिधर से पूछूंगा अगर दोनों तैयार हो गये तो ब्याह पक्का।।
फ़ौरन, ठाकुर साहब ने कालिंदी से पूछा!!
कालिंदी ने शरमाकर जवाब दिया कि बाबूजी जी जो आपकी पसंद वहीं मेरी भी पसंद।।
ठाकुर साहब बहुत खुश हुए और तुंरत ही गिरिधर से पूछने निकल पड़े, खलिहान वाली कोठरी में__
ठाकुर साहब ने गिरिधर से कहा कि तुमसे बात करनी है__
A
बन्धन--भाग(२)
(13)
3.2k 1.5k

दूसरे दिन अमृत राय जी अपनी बेटी मीरा के साथ चले गए___
फिर एक दिन गिरिधर के यहां आटा खत्म हो गया, संकोचवश उसने ठाकुर साहब से कुछ नहीं कहा, सोचा कि शाम को खेतों से लौटते समय खरीद लाएगा ,उस दिन वो भोजन नहीं बना पाया और भूखे पेट ही कड़ी धूप में काम करता रहा,शाम होने को आई एकाएक उसका सर घूमने लगा और वो गिर पड़ा, वहां मौजूद सब लोगों ने उसे उठाकर पानी पिलाया, ये खबर ठाकुर साहब तक भी पहुंच गई, ठाकुर साहब दौड़े-दौड़े आए।‌‌
ठाकुर साहब बोले,चलो जल्दी से डॉक्टर के पास ले चलो,
गिरिधर बोला, ठाकुर साहब मैं बिल्कुल ठीक हूं।।
नहीं कैसे ठीक हो, चक्कर खाकर गिर पड़े और कहते हो कि ठीक हो, ठाकुर साहब ने कहा।।
ऐसी कोई बात नहीं है ठाकुर साहब,आप कुछ ज्यादा ही फ़िक्र कर रहे हैं, गिरिधर बोला।।
तुम उठो जी!!बहस मत करो और फ़ौरन डाक्टर के पास चलो, ठाकुर साहब गुस्से से बोले।।
इतना सुनकर गिरिधर सकपका गया उसने फ़ौरन कहा कि आज खाना नहीं बना तो ना खाने से चक्कर आ गया।।
अब ठाकुर साहब गुस्से से लाल हो उठे, हां... हां..सारा परोपकार करने का ठेका तो तुमने ले रखा!!महाशय भूखे पेट काम कर रहे हैं और एहसान चुकाने की कोशिश की जा रही हैं।
गिरिधर बोला, ठाकुर साहब ऐसा कुछ नहीं है!!
तो फिर क्या है, ठाकुर साहब बोले।।
वो क्या है कि आटा खत्म हो गया था तो खाना नहीं बना पाया।।
क्यो जी!! इतने अनाज के भंडार लगे हैं तो किसलिए है, कहीं से भी ले लेते, ठाकुर साहब बोले।।
लेकिन बिना आपकी इजाजत के कैसे ले सकता हूं, चोरी तो चोरी होती है,चाहे थोड़ी सी ही क्यो ना हो।।
गिरिधर की ऐसी बातों से ठाकुर साहब बहुत प्रभावित हुए और बोले, ठीक है लेकिन कल से कालिंदी जैसे मेरा खाना, खेतों पर लाती है, तुम्हारे लिए भी ले आया करेंगी, मैं बोल दूंगा लेकिन भूखा रहने की जरूरत नहीं है और चलो अभी मेरे साथ।।
ठाकुर साहब और गिरिधर हवेली पहुंचे, देखा तो सामने के बाड़े में कालिंदी गाय का दूध दूह रही थी, ठाकुर साहब ने आवाज दी,
कालिंदी यहां आ तो बेटी।।
जी बाबूजी कहिए,क्या बात है? कालिंदी ने कहा।।
ठाकुर साहब बोले, बेटी लोटे में गरम दूध और मेवे वाले लड्डू जो तूने बनाए थे,जल्दी से ले आ।।
जी बाबूजी, इतना कहकर कालिंदी रसोई में चली गई, कुछ देर में दूध और लड्डू लेकर आ गई।।
ठाकुर साहब बोले,दे दो इन महाशय को,आज खाना नहीं खाया और चक्कर खाकर गिर पड़े, मैं तो डर गया था कि पता नहीं अचानक क्या हुआ, बड़ी मुश्किल से बताया कि आटा खत्म हो गया था तो खाना नहीं बना पाया।।
ये सारा दूध और ये लड्डू खत्म करके आराम करो और रात को खाना खाने आ जाना, मैं अभी मुंशी जी से बोल कर आटे का इंतजाम करवाता हूं और ठाकुर साहब इतना कहकर बाहर चले गए।।
गिरिधर , कालिंदी से बोला,ये लड्डू और दूध बहुत ज्यादा है इन्हे कम कर लीजिए, मुझसे इतना नहीं खाया जाएगा।।
कालिंदी बोली, कोई बात नहीं,आप जितना खाना चाहे खा लें!
गिरिधर ने थोड़ा दूध पिया और दो-तीन लड्डू खाकर बोला अब मैं चलता हूं!!
कालिंदी बोली, ठीक है!!
अब कालिंदी दोपहर का खाना गिरिधर के लिए भी ले जाने लगी, ठाकुर साहब और गिरिधर साथ में खाना खाते।।
धीरे धीरे गिरिधर को सारे गांव वालों ने अपना बना लिया,बस सब की मदद में लगा रहता, गिरिधर को भी ये सब करके बहुत खुशी मिलती।।
इसी बीच ठाकुर साहब की बड़ी बहन लीलावती उनके पास रहने के लिए आई साथ में उनका बेटा शम्भूनाथ भी आया।।
लीला को कतई पसंद ना आया कि प्रताप ऐसे गांव वालों के साथ घुल-मिल कर रहे__
लीलावती बोली,प्रताप इन गांव वालों को इतना मुंह क्यो लगाता है,तू ठाकुर है,सब तेरा दिया खाते हैं तेरी ज़मीन में काम करते हैं और तू है कि रूतबे के साथ नहीं रहता और तेरी बेटी सुबह शाम गांव की औरतों को दूध बांटती रहती,अनाज दालें देती रहती है, कपड़े लत्ते बांटती रहती है, गांव वालों को दबाकर रखाकर, नहीं तो एक दिन तेरे सर पर चढ़ने लगेंगे।
ऐसी कोई बात नहीं है, जीजी,दान करने से बढ़ता है और फिर ये सब तो इन्हीं लोगों की मेहनत का नतीजा है कि मेरा घर धन-धान्य से भरा रहता है, इन्हीं लोगों के दुआं है जो घर में कभी भी किसी चीज़ की कमी नहीं होती, ठाकुर साहब बोले।।
लीलावती बोली, मुझे क्या करना है, मैं तो बस तुझे सावधान कर रही थी, जैसी तेरी मरजी।।
और उधर शम्भूनाथ ने भी सबसे उधार लेकर अय्याशी शुरू कर दी, कभी शहर जाता सिनेमा देखने और अब तो मामा का मनमाना पैसा था तो नाच देखने का भी शौक पाल लिया,आए दिन जुआं-शराब में डूबा रहता।
ऐसे ही चल रहा था लेकिन मुंशी जी के कानों में इस बात की भनक पड़ गई और उन्होंने गिरिधर से सब कहा।।
गिरिधर बोला लेकिन मुंशी ये बात तो ठाकुर साहब तक पहुंचनी चाहिए,हम लोगों ने उनका नमक खाया और अगर कोई उनका नुकसान करना चाहता है तो ये बात तो हमें बतानी ह
 

Hero tera

Active Member
1,166
3,294
144
पहले तुम मेरी बात का जवाब दो, हां या ना..
गिरिधर ने कहा कि कुछ समय दे दीजिए सोचने का...
ठाकुर साहब बोले,अगर हां हैं तो सुबह हवेली पर नाश्ता करने आ जाना...
और अगर ना तो...
 

Hero tera

Active Member
1,166
3,294
144

रातभर गिरिधर उधेड़बुन में लगा रहा और बहुत सोचने-समझने के बाद फैसला ले लिया।।
सुबह सो कर उठ कर तैयार हुआ और पहुंच गया हवेली नाश्ता करने!!
ठाकुर साहब ने जैसे ही गिरिधर को देखा, उनकी खुशी का तो जैसे ठिकाना ही नहीं रहा, दौड़ कर गिरिधर को हृदय से लगा लिया और मुंशी जी से बोले___
मुंशी जी सारे गांव में मिठाई बंटवा दी जाए,शाम को ही मंगनी होगी, जल्दी से पंडित जी बुलाकर ब्याह की तिथि पक्की करवाइए!!
हां, मालिक सब हो जाएगा,आप परेशान ना हों, मुंशी जी बोले!!
चलो कालिंदी बिटिया नाश्ता लगाओ, पहले नाश्ता कर लें, फिर सोचते हैं कि क्या करना है।।
लाई बाबूजी , कालिंदी ने आवाज दी।।
ये सब सुनकर लीलावती खुश नहीं हुई, उसे लगा अकेला दामाद है अब सब गिरिधर ही सम्भालेगा, हमें कुछ नहीं मिलेगा।
शाम को सगाई हो गई और पंडित ने महीने भर के भीतर ही ब्याह की तिथि भी निर्धारित कर दी।
बाकी दिन तैयारी में यूं ही बीत गए,सब रिश्तेदारों में न्योते भी पहुंच गये, अमृत राय जी के पास न्योता देने खुद ठाकुर साहब गये।।
बोले,लो भाई हमने तो अपनी बिटिया का ब्याह तय कर दिया है और तुझे न्योता देने आए हैं,मीरा बिटिया कहां है....
ठाकुर साहब,अमृत राय जी से बोले।।
अरे, कालिंदी बिटिया का ब्याह तय हो गया, बहुत अच्छी बात है लेकिन किस से?अमृत राय जी ने पूछा।।
अरे, हमें तो हीरा मिल गया है हीरा..... ठाकुर साहब बोले।।
अरे कहां मिला ?तुझ जैसे कौवे को हीरा.....अमृत राय जी बोले।।
मैं कौआ ही सही लेकिन मेरा होने वाला दामाद तो हीरा है, ठाकुर साहब बोले।।
अब उगलेगा भी !! कि बस पहेलियां ही बुझाता रहेगा,अमृत जी बोले।।
अरे और कौन,अपना गिरिधर, ठाकुर साहब बोले__
इतने में मीरा भी आ गई....
अमृत राय जी बोले,देख बेटा खुशखबरी है....
क्या है पिता जी,मीरा ने पूछा।।
अरे, कालिंदी बिटिया का ब्याह तय हो गया है गिरिधर के साथ...
अमृत राय जी बोले।।
मीरा का चेहरा थोड़ा उतर गया लेकिन फिर भी बोली,वाह... पिता जी कब है? मीरा ने पूछा।।
बस अगले हफ्ते...अमृत राय जी बोले!!
ठीक है पिता जी, मैं खरीदारी शुरू कर देती हूं,मीरा बोली।।
हां, बिटिया सब तैयारी कर लो और शादी में दो-तीन पहले ही आ जाना, ठाकुर साहब बोले।।
अच्छी बात है, चाचा जी,आप निश्चिन्त रहें, मीरा बोलीइधर ब्याह की तैयारियां शुरू थी और लीलावती खुश नहीं थी और शम्भूनाथ तो बिल्कुल भी नहीं।।
अमृत राय जी ब्याह में दो-तीन पहले ही आ पहुंचे, मीरा के साथ, मीरा ने घर के अंदर के बहुत से काम सम्भाल लिए,आज मण्डप था,हल्दी और तेल चढ़ने के रस्म होनी थीं, गांव की औरतें ढोलक और मंजीरे के साथ लोकगीत गा रही थी।।
लेकिन मीरा पर तो शम्भू की गंदी नज़र थी,शम्भू आते जाते मीरा को बुरी तरह घूर रहा था लेकिन मीरा ये सब अनदेखा कर रही थीं।।
ठाकुर साहब बोले, मीरा बिटिया आज मेंहदी है तो ऐसा करना, मंदिर वाले बगीचे में बहुत से मेंहदी के पेड़ लगे हैं,जब भी समय मिले तो तोड़ लाना तो समय से पिस जाएगी,चाहो तो साथ में किसी और को भी ले जाना।।
मीरा बोली, ठीक है चाचा जी।।
मीरा अकेली ही मेंहदी लाने पहुंची, उसने इतना मेंहदी तोड़ ली कि एक बड़ी सी गठरी बन गई, मीरा जैसे ही गठरी उठाने वाली थी कि वहां शम्भू आ धमका___
बोला__इतनी मेहनत क्यो कर रही हो,कहो तो हम उठा ले गठरी!!
मीरा बोली, मुझे किसी की जरूरत नहीं है,मैं अकेले उठा सकती हूं।।
तभी शम्भू ने मीरा का हाथ पकड़ना चाहा, लेकिन मीरा हाथ छुड़ाकर गांव की ओर भागी,शम्भू भी मीरा के पीछे पीछे भागा,अब मीरा ने बचाओ... बचाओ...की आवाज लगाई, तभी वहां से गुजर रहे गिरिधर ने देखा और शम्भू को पकड़ कर दो-तीन थप्पड़ लगाए
और बोला__खबरदार.... अगर अगली बार से ऐसी कोई भी गंदी हरकत की, ठाकुर साहब से कह कर गांव से निकलवा दूंगा।।
शम्भूनाथ जाते हुए बोला..देख लूंगा तुझे...।।
हां.. हां...देख लेना, बहुत देखे हैं तेरे जैसे, गिरिधर बोला।।
मीरा ने अपने हाथ जोड़कर गिरिधर को धन्यवाद बोला।।
गिरिधर बोला,मैं आपको हवेली छोड़ दूं।।
मीरा बोली, नहीं मैं चली जाऊंगी लेकिन मेंहदी की पोटली मंदिर में रह गई है,अगर आप किसी से हवेली तक भिजवा दें तो....
आप चिंता ना करें, पहुंच जाएगी गिरिधर बोला।।
लेकिन सुनिए,इस विषय में किसी को कुछ ना पता चले नहीं तो बिना मतलब बखेड़ा हो जाएगा, मीरा बोली।
ठीक है आप इस विषय में ज्यादा ना सोचें मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा,गिरिधर बोला।।
जी, बहुत बहुत धन्यवाद,मीरा बोली।।
और मीरा हवेली आकर ब्याह के कामों में ब्यस्त हो गई और अगले दिन कालिंदी और गिरिधर का ब्याह बड़े ही धूमधाम से हो गया और ठाकुर साहब गिरिधर को हवेली में रहने के लिए मना लिया।
सबका जीवन ऐसे ही चल रहा था, गिरिधर पहले की तरह ही खेतों में काम कर रहा था, कालिंदी पहले की तरह गाय का दूध दोहती बस अंतर इतना था की अब कालिंदी और गिरिधर पति-पत्नी थे, गिरिधर के लिए वो पहले की ही खेतों में खाना ले जाती, दोनों ने कभी भी हवेली का मालिक या मालकिन बनने की इच्छा नहीं की, ठाकुर साहब भी खूब खुश रहते।
लेकिन शम्भूनाथ को ये सब मंजूर नहीं था, वो ठाकुर साहब से हमेशा पैसे मांगता रहता कोई ना कोई अपना कर्ज मांगने हमेशा दरवाजे पर खड़ा रहता, ठाकुर साहब ने तंग आकर इस विषय में लीलावती से बात करनी चाही लेकिन उल्टा जवाब ही मिला कि जब इस हवेली में अनाथों को सहारा मिल सकता है तो वो तो तुम्हारा भांजा है,क्या तुम्हारे धन पर शम्भू का कोई हक नहीं है।।
अब ठाकुर साहब चिंतित हो उठे,उन्हे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें फिर मुंशी जी ने सुझाव दिया कि आप सारी चाबियों की जिम्मेदारी गिरिधर भइया को सौंप दीजिए जो कुछ लेना-देना होगा गिरिधर भइया कर लेंगे इससे आपकी बहन से आपकी बुराई नहीं होगी और चाबियां गिरिधर भइया के हाथ में देख शायद शम्भू भइया उनके जैसे नेक बनने की कोशिश करें।
ठाकुर साहब बोले, आपने बिल्कुल ठीक कहा मुंशी जी।।
अगले दिन ठाकुर साहब ने पूरे गांव वालों के सामने हवेली की चाबियां गिरिधर को सौप दी अब तो शम्भू और भी आग-बबूला हो गया।।
अब तो उसने ठान ली गिरिधर से बदला लेने की,इसी बीच कालिंदी ने खुशखबरी सुनाई कुछ दिनों में कालिंदी एक प्यारी सी बच्ची की मां बन गई जिसका नाम उन्होंने महुआ रखा,अब तो कालिंदी को पल भर की फुरसत ना मिलती, ऐसे ही कालिंदी की बेटी तीन साल की हो गई, गिरिधर तो अपनी बेटी से प्राणों से भी ज्यादा प्यार करता था, महुआ जब देखो तब गिरिधर के पीछे बाबूजी... बाबूजी.... करते पड़ी रहती, गिरिधर बड़ी मुश्किल से छिपते-छिपाते खेतों में जा पाता, दोनों पति-पत्नी में सामंजस्य और प्यार अभी भी पहले की तरह ही बना हुआ था।एक दिन दरवाजे पर फिर से शम्भू के लेनदार आ गये, ठाकुर साहब हवेली पर नहीं थे,वो लोग दो तीन लोग थे उन्होंने शम्भू को आवाज लगानी शुरू कर दी, गिरिधर बाहर आया उसने सुना और फ़ौरन मुंशी जी को खबर भिजवाई, मुंशी जी आए और बोले ये तो लाखों का कर्जा हो गया है,अब क्या करें,उन लोगों ने धमकी दी है कि अगर कर्जा ना चुकाया तो हम अदालत तक जायेंगे,अंदर जाकर गिरिधर ने सब हाल कालिंदी को कह सुनाया।।
कालिंदी अपने सारे गहने ले आई जो उसकी मां ने उसको दिए थे, बोली इन्हे गिरवी रख दो जब पैसा होगा तो छुड़ा लेगे लेकिन बाबूजी की इज्जत पर दाग नहीं लगना चाहिए, मुंशीजी फौरन गये और गहनों को गिरवी रख जो रकम मिली उसे लेनदारों को दे दी और इस बात की खबर बहुत दिनों बाद ठाकुर साहब तक पहुंची, साहूकार ने बता दी जिसने गहने गिरवी रखे थे।
अब तो ठाकुर साहब ने मुंशीजी की खबर ली और सारा माजरा पूछा, मुंशीजी ने डर के मारे सब उगल दिया।।
ठाकुर साहब ने उसी वक्त शम्भू से कहा कि इस हवेली में तुम अब और नहीं रह सकते, लीलावती और शम्भू उसी समय हवेली छोड़कर चले गये।।
शम्भू मन ही मन कुढ़ रहा था, उसे अब गिरिधर से बदला चाहिए था।।
एक दिन कालिंदी, महुआ और गिरिधर मंदिर जा रहे थे, बहुत से लठैतो ने उन्हें घेर लिया, गिरिधर पर लाठियां चलानी शुरू कर दी, कालिंदी ने देखा कि कोई लाठी से गिरिधर पर पीछे से वार कर रहा है तो वो गिरिधर को धक्का देकर सामने आ गई और लाठी कालिंदी के माथे पर जा लगी,वो वहीं बेहोश हो गई उसके सर से लगातार खून बह रहा था,इसी बीच गांववाले भी गिरिधर को बचाने आ गये,लठैत तो भाग गये लेकिन कालिंदी की हालत बहुत ही नाजुक थी, महुआ मां.... मां....करके रोए जा रही थी___
 

Hero tera

Active Member
1,166
3,294
144
कालिंदी के माथे से बहुत खून बह चुका था, शहर से बड़े डाक्टर के आने तक, कालिंदी इंतजार ना कर सकी और हंसते-खेलते परिवार को छोड़कर चली गई___
ठाकुर साहब तड़प कर रह गये,उधर गिरिधर भी टूट गया, नन्ही सी बच्ची का मुंह देखकर अपने आंसू रोक लेता और अंदर ही अंदर घुटकर रह जाता, गांव के जिस भी महिला-पुरूष को बात पता चली दौड़ा चला आया कालिंदी का मुंह आखिरी बार देखने,
ठाकुर साहब को जो भी ढांढस बंधाता,वो खुद ही रोने लगता,
कहता कालिंदी जैसी बेटी भगवान सबको दे,दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार,घर के काम-काज में दक्ष,स्वाभाव की तो इतनी अच्छी कि जो एक बार मिल लें तो कालिंदी बिटिया की सादगी से अछूता ना रह पाए।
ये सुनकर ठाकुर साहब और भी ज्यादा रोने लगते !!
चुप हो जाइए ठाकुर साहब,अच्छे लोगों की तो भगवान को भी जरूरत रहती है, सभी ऐसा कहकर ठाकुर साहब को सांत्वना देते।।
मैं तो अपने मन को कैसे भी मना लूं,अब मेरी जिंदगी भला कितनी रह गई है लेकिन वो!! उसे देखो, उसकी तो सारी उम्र पड़ी है कैसे जिएगा, कैसे पालेगा दुधमुंही बच्ची को!! ठाकुर साहब ने गिरिधर की ओर इशारा करते हुए कहा।।
वो तो निष्ठुर थी, निर्मोही थी जो हम सब को छोड़कर चली गई, ठाकुर साहब बोले।।
पूरे साज-श्रृगांर के साथ कालिंदी का अंतिम संस्कार कर दिया गया, पंद्रह दिन हो गए थे कालिंदी को गये हुए और गिरिधर ने कालिंदी के जाने के बाद एक भी दिन ठीक से खाना नहीं खाया था,दिनभर महुआ को लिए बैठा रहता।।
महुआ पूछती कि बाबूजी मां कहां गई है,कब आएगी तो गिरिधर उसे सीने से लगा कर रोने लगता।।
ठाकुर साहब, दोनों बाप-बेटी को इस तरह देखते तो रो पड़ते, ठाकुर साहब खुद रसोई बनाते, जैसी भी बनती कच्ची-पक्की।।
फिर एक दिन उनके दोस्त अमृत राय आए उनसे मिलने,बोले काम के सिलसिले में दूसरे शहर गया था कल ही लौटा हूं, बहुत दुःख हुआ कालिंदी बिटिया में जानकार और खबर मिलते ही आज ही तेरे पास चला आया, मीरा भी कह रही थी आने के लिए लेकिन मैंने ही रोक दिया,कहा कि वहां जाकर तुझे कष्ट ही होगा।।
ठाकुर साहब बोले,समझ मे नहीं आता,भाई कि अब दोनों बाप-बेटी क्या होगा,घर में कोई खाना बनाने वाला भी नहीं।।
अमृत राय बोले, अच्छा एक बात कहूं, बुरा तो नहीं मानेगा।।
हां बोल, तेरी बातों का क्या बुरा मानना, ठाकुर साहब बोले।।
तू गिरिधर का दूसरा ब्याह क्यो नही करवा देता, उसे बेटा बना ले और बहु ले आ,इस तरह से महुआ को मां भी मिल जाएगी और तेरा घर भी नहीं बिखरेगा,अमृत राय जी बोले।
ठाकुर साहब बोले,बात तो तूने पते की कही है लेकिन इस बात का क्या भरोसा कि जो दूसरी मां आएगी वो महुआ को प्यार करेंगी और गिरिधर को भी अपना लेंगी।
अब ये तो तेरा काम है, मेरे मन में विचार आया तो तुझसे बोल दिया और ये काम जल्द से जल्द हो जाए तो ठीक है,अमृत राय जी बोले।।
ठाकुर साहब को अमृत राय जी की बात भा गई और उन्होंने मुंशीजी से इस विषय पर बात करने की सोची।
मुंशी जी बोले,मालिक विचार तो अच्छा है लेकिन ऐसा होगा कैसे, गिरिधर भइया मानेंगे भला और अगर मान भी गये तो ऐसी लड़की कहां मिलेगी जो गिरिधर भइया और महुआ बिटिया को अपना लें।।
ठाकुर साहब बोले, पहले गिरिधर को मनाते हैं और गिरिधर मान जाता है तो फिर लड़की ढूंढते हैं।
ठाकुर साहब ने इस विषय पर जैसे ही गिरिधर से बात करनी चाही, गिरिधर बहुत नाराज़ हुआ और महुआ को लेकर फिर से खलिहान वाली कोठरी में चला गया और जाते हुए बोला, जिसके लिए इस हवेली में आया था अब वो तो रही नहीं तो क्या करूंगा यहां रहकर,लोग अपनी मनमानी चलाते हैं, मेरी इच्छा के विरुद्ध काम करना चाहते हैं और मैं ये कभी भी होने नहीं दूंगा और मुंशीजी जी के हाथ में सारी चाबियां देकर चला गया।।
ठाकुर साहब सब देखते रह गए उस समय तो कुछ नहीं बोले लेकिन मुंशी जी से कहा कि मुंशी जी अब उंगली टेढ़ी करनी पड़ेंगी,सीधी उंगली से घी नहीं निकलेगा।।
एक दो रोज हो गये, मुंशीजी खबर लेकर गिरिधर के पास पहुंचे बोले, ठाकुर साहब की बहुत तबियत खराब है ,वे ना दवा ले रहे हैं और ना खाना खा रहे हैं,मैं अपने घर से खाना बनवाकर लाया तो उन्होंने नहीं खाया बोले जब अपने ही परवाह नहीं करते, किसी को मेरी चिंता नहीं है तो मुंशीजी आपके खाना खिलाने से मैं कितने दिन और जी लूंगा,जिसे बेटा माना था जिसे मेरा बुढ़ापे में ध्यान रखना चाहिए था वो तो छोड़कर चला गया अब पराये लोगों से क्या उम्मीद करूं,हाय री मेरी फूटी किस्मत ना बेटी मरती और ना अपने पराये हो जाते ।।
गिरिधर ने इतना सुना और मुंशी जी के साथ महुआ को लेकर दनदनाते हुए हवेली पहुंचकर ठाकुर साहब से बोला,आप क्या चाहते हैं, मुझे बता दीजिए जो आप कहेंगे मैं कर लूंगा लेकिन ये रोज रोज का नाटक मुझसे नहीं देखा जाता।।ठाकुर साहब बोले, मुंशीजी कह दीजिए किसी से कि मुझे किसी से बात नहीं करनी, मेरी परवाह होती तो छोड़कर ही क्यो जाता।
गिरीधर गुस्से से बोला,चलो हटो जी, बड़े आए, बहुत देखे हैं मैंने भी ऐसी बड़ी बड़ी बातें करने वाले,सब नौटंकी है, मुंशीजी जी कह दीजिए इनसे की दवा खा ले, मैं अभी दूध लेकर आता हूं, इतना कहकर गिरिधर रसोई में दूध लेने चला गया।।
इतने में ठाकुर साहब हंसते हुए धीरे से बोले, मैंने कहा था कि मुंशी जी सीधी उंगली से घी नहीं निकलेगा।।
गिरिधर दूध लेकर आया और बोला दवा खा लीजिए बाबूजी,मत परेशान कीजिए,आपके सिवा मेरा है ही कौन आप जैसा चाहते हैं मैं वैसा ही करूंगा लेकिन जो भी इस घर में आएगी उसे पहले मेरी महुआ की मां बनना होगा,वो मेरी पत्नी बाद में बनेगी और अगर ऐसा ना हुआ तो उसकी जिम्मेदारी आपके सर पर होगी।
ठाकुर साहब बोले, ठीक है।।
अब ठाकुर साहब ने लड़कियां देखनी शुरू कर दी लेकिन ढंग की एक भी लड़की नहीं मिली।।
मुंशीजी से ठाकुर साहब बोले,अब क्या किया जाए,
मुंशी जी बोले,एक बात कहूं मालिक, मेरे मन में कुछ विचार आया है अगर आज्ञा हो तो बोलूं।।
ठाकुर साहब बोले, कहिए मुंशीजी क्या बात है?
अगर आप बुरा ना माने तो आपके दोस्त अमृत राय की बेटी,मीरा बिटिया इस घर के लिए कैसी रहेगी?
ठाकुर साहब बोले,वाह! मुंशी जी,क्या विचार आया है आपके मन में और क्या बात सुझाई है आपने, मैं क्यो नही अभी तक ये बात सोच पाया।
फिर मुंशी जी बोले लेकिन एक अड़चन है, कहां मीरा बिटिया इतनी पढ़ी-लिखी और हमारे गिरिधर भइया तो कभी स्कूल भी नहीं गये,वो ब्याह के लिए मानेगी भला!!
ठाकुर साहब बोले, मैं मनाऊंगा मीरा बिटिया को...
इस घर की भलाई के लिए, महुआ की मां बनने के लिए उसे मानना ही होगा।।
अब ठाकुर साहब ने इन सब पर रात भर सोच-विचार किया और सुबह-सुबह निकल पड़े शहर की ओर अमृत राय जी से मिलने।
अमृत राय जी ने दरवाजा खोला और बोले,अरे!तू आ अंदर आजा।।
ठाकुर साहब बोले, तुझसे बहुत जरूरी काम है___
 
  • Like
Reactions: Thakur

Hero tera

Active Member
1,166
3,294
144
अमृत राय जी बोले, ऐसा क्या जरूरी काम है...
ठाकुर साहब बोले,तू वादा कर कि मेरी बात का बुरा नहीं मानेगा!!
अमृत राय जी बोले, ठीक है बोल तो सही!!
मैं ये कहना चाहता था कि अगर तेरी मर्ज़ी हो तो मीरा बिटिया का ब्याह गिरिधर से करवा दें।।
अमृत राय जी बोले,ये बात तो ठीक है लेकिन तू मीरा से पूछ ले तो ज्यादा अच्छा होगा क्योंकि जब मैं और मीरा गिरिधर से पहली बार मिले थे तो मीरा की नजरों में मुझे गिरिधर के लिए प्रेम के भाव नजर आए थे फिर अचानक तूने गिरिधर का ब्याह कालिंदी से कर दिया तो मीरा वो सब भूल कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई और उसने अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया आज वो पहले वाले भाव मीरा,गिरिधर के लिए महसूस करती है कि नहीं, मुझे नहीं पता,तू ही एक बार मीरा के मन की बात पूछ लेगा तो अच्छा रहेगा।
तो तुझे तो कोई आपत्ति नहीं है ना,तू मीरा का बाप है तुझे उसका बुरा या भला सोचने का पूरा पूरा अधिकार है और गिरिधर पहले से ही एक बच्ची का बाप है,एक बार फिर सोच ले अगर आपत्ति है तो मैं कभी भी बुरा नहीं मानूंगा, ठाकुर साहब बोले।।
नहीं,प्रताप भला बुरा क्यो मानूंगा,तुझे मैं बचपन से जानता हूं, जैसे तेरे लिए कालिंदी थी वैसे ही मीरा है और किसी अंजान घर में रिश्ता करने से अच्छा है कि मैं मीरा का ब्याह ऐसे घर में करूं, जहां मुझे पूरा भरोसा हो कि मेरी बिटिया हमेशा खुश रहेगी,बस एक बार मीरा की मर्जी जान लो अगर वो हां कहें तो मेरी भी हां है ,अमृत राय जी बोले।।
ठाकुर साहब बोले, शुक्रिया दोस्त, मुझे तुझसे से ऐसी ही उम्मीद थी।।
इतने में मीरा भी आ गई, उसने ठाकुर साहब को नमस्ते की और बोली, मैं अभी चाय लेकर आती हूं।
ठाकुर साहब बोले, रूको बिटिया, मुझे कुछ जरूरी बात करनी है,इसका फ़ैसला तेरे ऊपर है कोई जोर-जबरदस्ती नहीं है अगर तेरी हां है तो ये कालिंदी की मां के कंगन है,इन्हे उठा लेना अगर ना है तो मत उठाना।।
मीरा बोली,आप कैसी बातें कर रहे हैं चाचाजी, ऐसा क्या हुआ है।।
ठाकुर साहब बोले,मैं तुझसे सीधे सीधे पूछता हूं,क्या तू गिरिधर से ब्याह करेंगी, मेरे घर को संवारेगी,अगर हां तो कंगन उठा ले।।
मीरा थोड़ी देर सोचती रही,
ठाकुर साहब को लगा कि मीरा की मर्जी हां में नहीं है तो बोले कोई बात नहीं बिटिया।।
इतना कहते ही मीरा कंगन उठा कर,शरमाते हुए झट से अंदर चली गई।।
ठाकुर साहब की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।।
उन्होंने झट से अमृत राय को गले लगाया और बोले बिटिया मान गई,अब मेरे घर में फिर से लक्ष्मी का वास होगा।।
और कुछ दिन में शादी की तिथि तय हो गई।।
उधर गिरिधर बिल्कुल भी खुश नहीं था, उसे दोबारा शादी करना मंजूर नहीं था लेकिन ठाकुर साहब भी अपनी जगह बिल्कुल सही थे कि इस घर में खुशियां तभी आएगी जब इसे सम्भालने वाली आ जाएगी।
गिरिधर चाहता था कि ये ब्याह बिल्कुल साधारण तरीके से हो तो उसी प्रकार हुआ।
घर में मीरा का गृहप्रवेश हुआ,गांव की महिलाएं सारे रीति-रिवाजों को निभाकर मीरा को कमरे में बैठाकर चली गई।।
इतने में महुआ आकर बोली, तुम कौन हो?
मीरा बोली, मैं तुम्हारी मां हूं बेटी!!
नहीं, तुम मेरी मां नहीं हो!!
और इतना कहकर महुआ भाग गई,
ठाकुर साहब ने महुआ को देखा और पूछा,क्या हुआ महुआ?
महुआ बोली,वो अंदर जो मेरी मां के कमरे में बैठी है वो कहती हैं कि वो मेरी मां है लेकिन मैं ने कह दिया कि तुम मेरी मां नहीं हो।।
ये सुनकर ठाकुर साहब को बहुत दुःख हुआ, उन्हें लगा कि उन्होंने कुछ ग़लत कर दिया।।
नाना जी मैं आपके पास सो जाऊं, बाबूजी नहीं मिल रहे हैं, महुआ बोली।।
अपनी नई मां के पास सो जा, बहुत अच्छी है वो, ठाकुर साहब ने महुआ से कहा।।
लेकिन महुआ नहीं मानी।।
उस रात गिरिधर हवेली नहीं लौटा,वो अपने खलिहान वाली कोठरी ही में सोया।
बहुत देर तक इंतज़ार करने के बाद मीरा भी सो गई,करीब आधी रात को महुआ बाबूजी..... बाबूजी..... करके रोने लगी।
मीरा की आंख खुली और वो, महुआ को गोद में उठा कर ले गई, धीरे धीरे महुआ को मीरा के बगल में नींद आ गई।
ये देखकर ठाकुर साहब को बहुत संतोष हुआ।।
मीरा के इतना पढ़ी लिखी होने के बाद भी उसने सारा घर अच्छी तरह से सम्भाल लिया,सारे वृत-त्योहार और रीति-रिवाज ठीक से निभाने लगी।
अब महुआ भी धीरे-धीरे मीरा से घुलने लगी थी लेकिन मां अभी भी नहीं बोलतीं थीं।
ऐ मेरी गुड़िया के कपड़े बना दो....
ऐ मेरे जरा बाल तो बना देना....
ऐसे ही बातें करती थी महुआ मीरा से ,हमेशा मीरा के हाथों से ही खाना खाती।।
जब कभी गिरिधर रात को हवेली में रूकता तो दूसरे कमरे में ही सोता,वो ना मीरा की तरफ देखता और ना बात करता,ये सब देखकर मीरा और ठाकुर साहब दुखी हो जाते।।एक दिन ठाकुर साहब बोले,मीरा बेटी तू आज गिरिधर की पसंद का खाना बना,मैं बताता हूं उसे क्या पसंद है और कालिंदी की तरह खेतों में देने आना।।
मीरा ने बिल्कुल ऐसा ही किया और पहुंच गई खेतों में खाना देने मीरा ने दोनों थालियां परोसी,एक ठाकुर साहब को और दूसरी गिरिधर को दी...
गिरिधर ने थाली गुस्से से फेंक दी और बोला ये क्या तमाशा लगा रखा है ये सब करके तुम क्या साबित करना चाहती हो....
मीरा रोते हुए, वहां से भाग गई.......
वहां मौजूद किसी को भी गिरिधर का ऐसा व्यवहार अच्छा नहीं लगा, सबने कहा गिरिधर भइया ऐसा व्यवहार आपको शोभा नहीं देता।।
ठाकुर साहब भी खाना वहीं छोड़कर,मीरा के पीछे पीछे हवेली आ गये, उसे समझाने।
मीरा बहुत रोई, ठाकुर साहब बोले,चुप हो जा बेटी, मुझसे बड़ी भूल हुई जो उसकी दुल्हन बनाकर तुझे इस घर में लाया।।
ऐसा ना कहें बाबूजी,मैं तो मीरा हूं सदा ही अपने गिरिधर की भक्ति करती रहूंगी,वो चाहे मेरी पूजा से प्रसन्न हो या ना हो,मेरा प्रेम तो सदा से ही निस्वार्थ था और रहेगा,हर युग में,एक ना एक दिन तो जरूर मेरी भक्ति को समझेंगे, मैं हार नहीं मानूंगी और आप उदास ना हो,एक ना एक दिन सब ठीक हो जाएगा,मीरा बोली।।
ठाकुर साहब बोले,तू कितनी आशावादी हैं बेटी,धन्य हो गया ये घर जो तू यहां आई।।
और मीरा के सर पर हाथ फेर कर ठाकुर साहब चले गए।।
ऐसे ही दिन गुजर रहे थे,मीरा कुछ भी करती लेकिन गिरिधर ने तो जैसे की मन ही बना लिया था कि वो उसके किसी भी काम से खुश नहीं होगा।
इसी तरह एक साल और बीत गया अब महुआ भी मीरा को मां कहने लगी,अब हमेशा उसके आगे-पीछे लगी रहती।।
एक दिन महुआ गिरिधर के पास जाकर बोली,देखो बाबूजी मां ने मेरी गुड़िया के लिए कितना अच्छा गुड्डा बनाया है,पता है वो क्या कह रही थी कि "महुआ देख तेरी गुड़िया का गुड्डा तेरे बाबूजी की तरह सुंदर है",
पता है बाबूजी मां बहुत अच्छी है लेकिन आप मां से बात क्यो नही करते, पता है जब आप नहीं होते तो आपकी तस्वीर देख देखकर रोती है,एक दिन मैंने पूछा था कि बाबूजी की तस्वीर देख कर क्यो रोती हो मां? तो वो बोली तेरे बाबूजी मुझसे गुस्सा है ना इसलिए।।
तो क्या बाबूजी आप गुस्सा हो मां से?
गिरिधर बोला, नहीं बिटिया।।
तो चलो अभी मां के सामने कहो कि गुस्सा नहीं हो,चलो.....उठो..... बाबूजी!!उठो ना!!
और महुआ गिरिधर का हाथ पकड़कर मीरा के सामने ले गई,
अब कहो बाबूजी मां से कि आप मां से गुस्सा नहीं हो!!
हां, मैं गुस्सा नहीं हूं,गिरिधर बोला।।
ऐसे नहीं, मां के सामने अपना चेहरा करके बोलो__
गिरिधर ने मीरा की ओर देखकर कहा, हां मैं अब गुस्सा नहीं हूं,
मीरा, गिरिधर का ऐसा चेहरा देखकर मुस्करा पड़ी।।
फिर गांव में मकरसंक्रांति का मेला लगा, महुआ ने जिद की कि बाबूजी मेला देखने चलो।।
गिरिधर बोला,चलो चलते हैं।।
महुआ बोली, मां भी साथ चलेगी।
गिरिधर बोला, जैसी तेरी मरजी।।
सब मेला देखने, महुआ ने अपने लिए बहुत सारे मिट्टी के बर्तन खरीदे, जलेबियां खाई और बोली बाबूजी मां के लिए भी हरी हरी चूड़ियां खरीद दो, अपने यहां जो काकी आती है ना घास लेकर उन्होंने भी हरी हरी चूड़ियां पहनी थी, मैंने पूछा तो बोली तेरे काका मेले से लाए हैं मेरे लिए।।
महुआ के कहने पर गिरिधर ने मीरा के लिए हरी हरी चूड़ियां दिलवा दी।
सब खुश थे लेकिन अचानक मेलें में भगदड़ मच गई एक घोड़ा गाड़ी बेकाबू हो गई थी किसी ने धोखे से घोड़े पर जलती हुई बीड़ी डाल दी जिससे घोड़ा बिदक गया और भीड़ में भागने लगा।।
गिरिधर ने घोड़ागाड़ी आते हुए देखी तो मीरा और महुआ को बगल में करते हुए खुद सामने आ गया, बहुत ही चोट आई गिरिधर को, उसके दाये हाथ में बहुत ही गहरी मोच आई, कुछ लोगों ने गिरिधर को उठाकर हवेली पहुंचाया।।
अब मीरा रात दिन गिरिधर की सेवा में लगी रहती,एक तो गिरिधर का दायां हाथ था तो वो कुछ काम भी नहीं कर पाता था तो उसके सारे काम मीरा ही करती,अब गिरिधर, महुआ और मीरा एक ही कमरे में रहने लगे क्योंकि मीरा की अब गिरिधर और महुआ दोनों को जरुरत थी।
अब मीरा ही गिरिधर को स्नान करवाती, उसको अपने हाथों से खाना खिलाती, उसके हाथ में मालिश करती,अब धीरे धीरे गिरिधर ठीक होने लगा, उसके मन में भी मीरा के लिए प्रेम के भाव आने लगे,अब मीरा भी खुश रहने लगी थी उसे लगने लगा था कि वो धीरे धीरे गिरिधर का मन जीत लेंगी।
अब गिरिधर ठीक होने लगा था तो उसने सोचा, बहुत दिन से बाहर नहीं निकला हूं,चलो खेतों का चक्कर लगा कर आता हूं और गिरिधर खेतों की ओर निकल गया।
मीरा बाहर की ओर गायों और बछड़ों को देखने लगी तभी महुआ को रसोई में ना जाने कहां से दियासलाई दिख गई वो उससे खिलवाड़ करने लगी तीली जलती तो उसे मजा आता लेकिन पता नहीं अचानक उसने जली हुई तीली रसोई में रखी हुई,आसानी से जलने वाली घास फूस पर डाल दी जिसने जल्दी से आग पकड़ ली, महुआ जोर से चिल्लाई।‌
मीरा ने जैसे ही सुना वो भागकर आई और महुआ को आग से निकाल कर लें गई , हवेली में मौजूद ठाकुर साहब और अन्य लोगों ने कुएं से पानी निकाल कर आग बुझाई।
गिरिधर को आग लगने की बात पता चली तो गुस्से में हवेली आया और मीरा को जोर का थप्पड़ मारकर बोला,तुम किसी भी बच्चे की मां नहीं बन सकती आखिर तुमने दिखा दिया अपना सौतेला रूप, कोई जरूरत नहीं है मेरी बच्ची को तुम्हारी और मुझे भी जरूरत नहीं है ऐसी पत्नी की जो मेरी बच्ची की मां ना बन सके।।
इतना सुनकर,मीरा सन्न रह गई और रोते हुए अपने कमरे में चली गई।
ठाकुर साहब ने गिरिधर से कहा, गिरिधर आज तक मैं कुछ ना बोला लेकिन आज तुमने सारी सीमाएं पार कर दी तुम उस देवी पर घटिया इल्जाम लगा रहे हो जिसने अपनी जान की परवाह ना करते हुए तुम्हारी बच्ची की जान बचाई और अब मैं ये कहता हूं कि नहीं रहेगी मीरा इस घर में,मैं सुबह ही उसे उसके घर छोड़ कर आता हूं और उन्होंने मीरा को आवाज देकर कहा!!
मीरा बिटिया...... चल अपना सामान बांध लें,ये कलयुग है बिटिया यहां तुझे अपने गिरिधर नहीं मिलेंगे।
और मीरा ने रोते हुए अपना सामान बांधा,उस रात किसी ने भी खाना नही खाया, मीरा महुआ के पास जाकर सो गई, और गिरिधर दूसरे कमरे में।
सुबह सुबह मीरा और ठाकुर साहब जाने के लिए तैयार हो गये,मीरा ने कहा बाबूजी आखिरी बार उनके चरण स्पर्श करके आती हूं।।
ठाकुर साहब बोले, जैसे तेरी मरजी।।
और मीरा, गिरिधर के कमरे में गई, गिरिधर सोया हुआ था मीरा उसके पैरों के पास खड़ी हो गई और उसकी आंख से आंसू टपक कर गिरिधर के पैरों पर गिरा और गिरिधर की आंख खुल गई।।
मीरा बोली, मैं जा रही हूं।।
गिरिधर बोला,अगर मैं कहूं कि मत जाओ तो नहीं जाओगी।।
मीरा बोली,एक बार कह कर तो देखो।।
गिरिधर बोला,अगर मैं कहूं कि महुआ को तुम्हारी जरूरत है तो रूक जाओगी।।
मीरा बोली,एक बार कह कर तो देखो।।
गिरिधर बोला, अगर मैं कहूं कि मुझे तुम्हारी जरूरत है तो तब भी तुम नहीं जाओगी।।
मीरा बोली,एक बार कह कर तो देखो।।
गिरिधर बोला, अगर मैं कहूं कि मैं तुमसे प्यार करने लगा हूं तो तब क्या तुम मेरे सीने से लग जाओगी।।
मीरा बोली,एक बार कहकर तो देखो।।
गिरिधर रोते हुए बोला,सब तो कह दिया,अब भी मुझसे ऐसे ही दूर खड़ी रहोगी।।
और मीरा भी रोते हुए गिरिधर के सीने से लग गई।।
सारे गिले-शिकवे दूर हो गये।।
तभी महुआ दोनों को ढूंढते हुए आ कर बोली, मां.......बाबूजी तो आज हंस रहे हैं और सभी खिलखिला कर हंस पड़े।
ठाकुर साहब ने सबके हंसने की आवाज सुनी तो वो भी मुस्करा दिए।

समाप्त____
 
  • Like
Reactions: Thakur

Ristrcted

Now I am become Death, the destroyer of worlds
Staff member
Sr. Moderator
48,444
40,631
304
Hello everyone.

We are Happy to present to you The annual story contest of XForum


"The Ultimate Story Contest" (USC).

Jaisa ki aap sabko maloom hai abhi pichhle hafte hi humne USC ki announcement ki hai or abhi kuch time pehle Rules and Queries thread bhi open kiya hai or Chit Chat thread toh pehle se hi Hind section mein khula hai.

Well iske baare mein thoda aapko bata dun ye ek short story contest hai jisme aap kisi bhi prefix ki short story post kar sakte ho, jo minimum 700 words and maximum 7000 words (Story ke words count karne ke liye is tool ka use kare — Characters Tool) . Isliye main aapko invitation deta hun ki aap is contest mein apne khayaalon ko shabdon kaa roop dekar isme apni stories daalein jisko poora XForum dekhega, Ye ek bahot accha kadam hoga aapke or aapki stories ke liye kyunki USC ki stories ko poore XForum ke readers read karte hain.. Aap XForum ke sarvashreshth lekhakon mein se ek hain. aur aapki kahani bhi bahut acchi chal rahi hai. Isliye hum aapse USC ke liye ek chhoti kahani likhne ka anurodh karte hain. hum jaante hain ki aapke paas samay ki kami hai lekin iske bawajood hum ye bhi jaante hain ki aapke liye kuch bhi asambhav nahi hai.

Aur jo readers likhna nahi chahte woh bhi is contest mein participate kar sakte hain "Best Readers Award" ke liye. Aapko bas karna ye hoga ki contest mein posted stories ko read karke unke upar apne views dene honge.

Winning Writer's ko well deserved Awards milenge, uske alawa aapko apna thread apne section mein sticky karne ka mouka bhi milega taaki aapka thread top par rahe uss dauraan. Isliye aapsab ke liye ye ek behtareen mouka hai XForum ke sabhi readers ke upar apni chhaap chhodne ka or apni reach badhaane kaa.. Ye aap sabhi ke liye ek bahut hi sunehra avsar hai apni kalpanao ko shabdon ka raasta dikha ke yahan pesh karne ka. Isliye aage badhe aur apni kalpanao ko shabdon mein likhkar duniya ko dikha de.

Entry thread 7th February ko open hoga matlab aap 7 February se story daalna shuru kar sakte hain or woh thread 25th February tak open rahega is dauraan aap apni story post kar sakte hain. Isliye aap abhi se apni Kahaani likhna shuru kardein toh aapke liye better rahega.

Aur haan! Kahani ko sirf ek hi post mein post kiya jaana chahiye. Kyunki ye ek short story contest hai jiska matlab hai ki hum kewal chhoti kahaniyon ki ummeed kar rahe hain. Isliye apni kahani ko kayi post / bhaagon mein post karne ki anumati nahi hai. Agar koi bhi issue ho toh aap kisi bhi staff member ko Message kar sakte hain.



Story se related koi doubt hai to iske liye is thread ka use kare — Chit Chat Thread

Kisi bhi story par apna review post karne ke liye is thread ka use kare — Review Thread

Rules check karne ke liye is thread ko dekho — Rules & Queries Thread

Apni story post karne ke liye is thread ka use kare — Entry Thread

Prizes
Position Benifits
Winner 1500 Rupees + Award + 30 days sticky Thread (Stories)
1st Runner-Up 500 Rupees + Award + 2500 Likes + 15 day Sticky thread (Stories)
2nd Runner-UP 5000 Likes + 7 Days Sticky Thread (Stories) + 2 Months Prime Membership
Best Supporting Reader Award + 1000 Likes+ 2 Months Prime Membership
Members reporting CnP Stories with Valid Proof 200 Likes for each report



Regards :- XForum Staff
 

Agasthya

𝕯𝖊𝖘𝖕𝖆𝖎𝖗..
Staff member
Moderator
45,730
22,113
274
Hello everyone.

We are Happy to present to you The annual story contest of XForum


"The Ultimate Story Contest" (USC).


"Chance to win cash prize up to Rs 8000"
Jaisa ki aap sabko maloom hai abhi pichhle hafte hi humne USC ki announcement ki hai or abhi kuch time pehle Rules and Queries thread bhi open kiya hai or Chit Chat thread toh pehle se hi Hindi section mein khula hai.

Well iske baare mein thoda aapko bata dun ye ek short story contest hai jisme aap kisi bhi prefix ki short story post kar sakte ho, jo minimum 700 words and maximum 7000 words ke bich honi chahiye (Story ke words count karne ke liye is tool ka use kare — Characters Tool) . Isliye main aapko invitation deta hun ki aap is contest mein apne khayaalon ko shabdon kaa roop dekar isme apni stories daalein jisko poora XForum dekhega, Ye ek bahot accha kadam hoga aapke or aapki stories ke liye kyunki USC ki stories ko poore XForum ke readers read karte hain.. Aap XForum ke sarvashreshth lekhakon mein se ek hain. aur aapki kahani bhi bahut acchi chal rahi hai. Isliye hum aapse USC ke liye ek chhoti kahani likhne ka anurodh karte hain. hum jaante hain ki aapke paas samay ki kami hai lekin iske bawajood hum ye bhi jaante hain ki aapke liye kuch bhi asambhav nahi hai.

Aur jo readers likhna nahi chahte woh bhi is contest mein participate kar sakte hain "Best Readers Award" ke liye. Aapko bas karna ye hoga ki contest mein posted stories ko read karke unke upar apne views dene honge.

Winning Writer's ko well deserved Cash Awards milenge, uske alawa aapko apna thread apne section mein sticky karne ka mouka bhi milega taaki aapka thread top par rahe uss dauraan. Isliye aapsab ke liye ye ek behtareen mouka hai XForum ke sabhi readers ke upar apni chhaap chhodne ka or apni reach badhaane kaa.. Ye aap sabhi ke liye ek bahut hi sunehra avsar hai apni kalpanao ko shabdon ka raasta dikha ke yahan pesh karne ka. Isliye aage badhe aur apni kalpanao ko shabdon mein likhkar duniya ko dikha de.

Entry thread 15th February ko open ho chuka matlab aap apni story daalna shuru kar sakte hain or woh thread 5th March 2024 tak open rahega is dauraan aap apni story post kar sakte hain. Isliye aap abhi se apni Kahaani likhna shuru kardein toh aapke liye better rahega.

Aur haan! Kahani ko sirf ek hi post mein post kiya jaana chahiye. Kyunki ye ek short story contest hai jiska matlab hai ki hum kewal chhoti kahaniyon ki ummeed kar rahe hain. Isliye apni kahani ko kayi post / bhaagon mein post karne ki anumati nahi hai. Agar koi bhi issue ho toh aap kisi bhi staff member ko Message kar sakte hain.



Story se related koi doubt hai to iske liye is thread ka use kare — Chit Chat Thread

Kisi bhi story par apna review post karne ke liye is thread ka use kare — Review Thread

Rules check karne ke liye is thread ko dekho — Rules & Queries Thread

Apni story post karne ke liye is thread ka use kare — Entry Thread

Prizes
Position Benifits
Winner 4000 Rupees + Award + 5000 Likes + 30 days sticky Thread (Stories)
1st Runner-Up 1500 Rupees + Award + 3500 Likes + 15 day Sticky thread (Stories)
2nd Runner-UP 1000 Rupees + 2000 Likes + 7 Days Sticky Thread (Stories)
3rd Runner-UP 750 Rupees + 1000 Likes
Best Supporting Reader 750 Rupees + Award + 1000 Likes
Members reporting CnP Stories with Valid Proof 200 Likes for each report



Regards :- XForum Staff
 
Top