१.
ट्रिंग...ट्रिंग....ट्रिंग...
घर की डोर बेल इस तरह से लगातार बजते देख शालिनी झल्ला सी गई.....अभी सुबह 4 बजे आकर सोयी ही थी के कोई आ गया और शालिनी की नींद मै खलल पैदा कर दिया....
शालिनी मन ही मन घंटी बजाने वाले को गालियां देती हुई अपने बेड से उठी और सिरहाने पड़ा नाइट गाऊन अपने जिस्म पर डालकर दरवाजे की तरफ बढ़ गई...
"" मैडम सर ने आपको अर्जेंटली ऑफिस बुलाया है, आपका फोन बंद आ रहा था इसलिए मुझे आपको बुलाने भेज दिया.....""
शालिनी लम्बी जम्हाई लेते हुए बोली..
""चीफ ना तो खुद सोते है और ना ही मुझे सोने देते है.... बक्षी जी ऐसा क्या तूफ़ान आ गया जो चीफ ने तुरत फुरत मै आपको भिजवा दिया..""
बक्षी ने अपना सिर खूजाते हुए शालिनी से कहा....
"" मैडम....क्या हुआ है और क्या नहीं ये सब तो मुझे नहीं पता लेकिन आज पहली बार इतने सालों मै मैंने सर को इतना परेशान देखा है....अब आप जल्दी चलिए ना जाने क्यो मुझे कोई बड़ी गड़बड़ी का अंदेशा हो रहा है...""
बक्षी का इतना गंभीर स्वर मै बात करना ही शालिनी को चीफ की स्थिति का भान करवा गया.....हमेशा हस्ते मुस्कुराते रहने वाला बक्षी इतन गंभीर भी हो सकता है ये शालिनी कभी सोच भी नहीं सकती थी....
""तुम 5 मिनट बैठो....मै तैयार हो जाती हूं..... और प्लीज़ किचन से खुद के लिए और मेरे लिए डार्क कॉफी भी बना लो....""
शालिनी अपनी बात कह कर बेडरूम की तरफ बढ़ गई ओर बक्षी कभी सोफे की तरफ देखता और कभी किचन के दरवाजे की तरफ....ओर आखिरकार वो कुछ सोच कर किचन कि तरफ बढ़ ही गया.....
सुबह के 5.35 बज रहे थे....S.M.F. चीफ के सामने शालिनी अपने दोनो हाथो से सिर को पकड़े बैठी थी....
""इट्स इंपॉसिबल चीफ....पूरा का पूरा प्लेन गायब हो गया ??? अगर आपकी जगह कोई और मुझ से ये बात कहता तो एक बार तो मै इसे बस मजाक ही समझती....लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है चीफ.....भला एक इतना बड़ा प्लेन कैसे गायब हो सकता है जिसमें सैकड़ों यात्री मौजूद हो??? ना ही कोई क्रेश हुआ और ना ही हाईजैक तो भला उस प्लेन को जमीन खा गई या आसमान निगल गया???""
चीफ ने शालिनी की बात का कोई जवाब ना देते हुए अपनी मेज की दराज से व्हिस्की की बॉटल निकाली और एक पूरा ग्लास भरने के बाद बॉटल को फिर से उसी जगह रख दिया जहा से से उसे निकाला था.....
कुछ क्षणों तक व्हिस्की से लबालब भरे ग्लास को देखते रहने के बाद चीफ ने अपनी एक उंगली ग्लास मै भरी शराब में घुमाई और एक झटके मै उसे उठा कर आधा कर दिया.....आधा भरा ग्लास मेज पर रखने के बाद चीफ ने बोलना शुरू किया....
"" S.M.F. की स्थापना के बाद से शायद ऐसे कुछ ही मौके आए होंगे जब मेरे पास अपने एजेंट्स को बताने के लिए कुछ भी नहीं है....लेकिन फिर भी उस प्लेन की आखिरी लोकेशन बंगाल की खाड़ी के आस पास पायी गई है....तुम जल्दी से एक टीम रेडी करो और जल्दी से जल्दी उस गायब हो चुके प्लेन की तलाश मै जुट जाओ , एक बात और.....अजय तुम्हारी टीम को लीड करेगा इसलिए तुम दोनों के बीच जो भी मनमुटाव है उसे भूल कर इस मिशन को पूरा करो....""
अजय का नाम सुनते ही शालिनी को झटका लगा.....दुनिया का एक मात्र इंसान जिस से शालिनी बेइंतहा नफरत करती है उसका नाम अपनी टीम मै सुन कर शालिनी का चोंकना बनता था....
""नहीं चीफ....अजय के साथ मै काम नहीं कर सकती.....अजय एक खुदगर्ज इंसान है जो वक़्त पड़ने पर अपनी पूरी टीम की जान खतरे मै डाल सकता है , मै उसके साथ काम नहीं कर सकती इट्स माय फाइनल डिसीजन...""
चीफ ने टेबल पर पड़ा अपना अधूरा पैग उठाया और बगल मै ही पड़ी अलमारी के उपर रख दिया....कोई दूसरा चीफ को ऐसा करते देखता तो वो समझ ही नहीं पाता की चीफ ने आधा शराब से भरा ग्लास क्यो अलमारी के उपर रख दिया.....चीफ की हमेशा से एक आदत रही है.....जब भी कोई ऐसा केस एजेंसी मै आता वो आधा बचा पैग मिशन पूरा होने के बाद ही पीते थे....जब तक मिशन पूरा नहीं हो जाता वो ग्लास अब अलमारी के उपर ही रहेगा...
"" बेशक शालिनी तुम अगर इस मिशन पर ना जाना चाहो तो ये तुम्हारी मर्जी है.....अजय और तुम इस एजेंसी के काबिल एजेंट्स हो और मै ऐसा कभी नहीं चाहूंगा की तुम दोनों मै से कोई भी एजेंसी छोड़ के जाए...""
अपनी बात कह के चीफ अपने सामने रखे लैपटॉप मै व्यस्त हो गए और शालिनी कुर्सी से उठ कर दरवाजे की तरफ बढ़ गई तभी चीफ ने शालिनी से कुछ कहा....
"" अपने जज्बातों को देश के उपर मत लाओ शालिनी....S.M.F. के साथ साथ पूरे भारत की इज्जत दाव पर लगी है इस समय.....बाकी सब तुम्हारे उपर... यू कैन गो नाउ ""
शालिनी ने एक भरपूर नजर चीफ के खुरदुरे चेहरे पर डाली और पलट पलट कर केबिन से बाहर निकल गई.....