राहुल ने सही कहा , वो बेचारा मंदिर का घंटा हो गया है । जो आता है बजाकर चला जाता है । तीनों दोस्तों में सिर्फ उसे ही अविनाश के हाथों थोड़ी मार पड़ी । इसके बाद प्रिंसिपल से फटकार मिली । फिर दारू पी पीकर कर गटर में जा पहुंचा । और इसके बाद कुत्ते ने उसके चेहरे पर मुत्र विसर्जन कर दिया ।
थोड़ी बहुत संजना के फादर से सपोर्ट की आशा थी उस पर भी पानी फिर गया । उन्होंने भी उसे ही कसके झाड़ पिला दी ।
बेचारा राहुल । संजना के सोहबत में बुरी गत बन गई । वो ठीक ही बोल रहा है अब वो उसकी कोई भी बात सुनने वाला नहीं है ।
वैसे कालेज में पुलिस बिना कालेज एडमिनिस्ट्रेटर के परमिशन के नहीं आ सकती । बशर्ते मर्डर न हो गया हो ।
बहुत ही बढ़िया कामेडी था अपडेट में Adirshi bhai.
आउटस्टैंडिंग एंड अमेजिंग ।