- 28,245
- 66,128
- 304
Sath bane rahiye aur maza lijiye is rahasyamy safar ka,adhbut aur akalpaniya ....superb updates Sharma ji.![]()
Thank you very much sanjay bhaiya, for your valuable

Last edited:
Click anywhere to continue browsing...
Sath bane rahiye aur maza lijiye is rahasyamy safar ka,adhbut aur akalpaniya ....superb updates Sharma ji.![]()
Muh band nahi kiya bhaiAwesome update bhai ab Raaz khulega
Ye bhi acha h ki Roger jinda h , aakriti ne jaan bujkar uska muh bnd kiya jisse wo kisi ko kuch nhi bta ske khaskar suyash ko
Thank you very much for your wonderful review and support bhaiBahut badhiya update bhai
Abb supreme ko kisne duboya ye to aane waale updates me clear ho jayega, per haan ye samajh lo ki makota ka usme haath jaroor haiTo lagta ha ye makota hi ha jisne supreme ko duboya ha ye akriti bhi lagta ha jhuth bol rahi ha rojer se bhai isne rojer ka pata laga liya ki wo sanduk me chhipa ha to kya makota pata nahi kar sakta sab chal ha or rojer chal me fans gaya or inki baton me aa gaya ir jaise ki akriti suyesh ko janti ha bhai kuchh to gadbad ha mujhe to lagta ha ki shalaka ko or uske bhaiyon ko kaid me jisne kara tha usme is makota ka hath bhi ho sakta ha kher lekin ye age dekhte han ki kya ye sach ha
Bilkul theek samajh rahe ho bhaiOr ye emu fir aa gaya idhar or ye jaise emu ne aki aru ka jikra kiya ha bhai aki ka matlab akriti or aru ka matlab aryan jo ki suyesh ha tabhi to emu use dost dost kahta ha lekin aryan ko shalaka ka ha to ye bich me akriti kaise aa gayi lagta ha shalaka hi bachha sakti ha in sabko ab lagta ha shalaka wali palty achhai ki taraf ha or ye akriti wali burayi ki taraf
Aaj hi aayega bhai@raj_sharna bhai next update kab tak aayega?
यह मायावी नगरी जिस तरह से शेफाली पर मेहरबान है, उसको देख कर युगाका का चकित होना यह दर्शाता है कि कम से कम उसने तो शेफाली / सुप्रीम को यहाँ नहीं बुलाया।
शायद कलाट ने बुलाया हो? या किसी अन्य ने? लेकिन इतना तो है कि शेफाली इस द्वीप और सभ्यता से कनेक्टेड है। वो क्या माइकल और मार्था वाक़ई उसके असली माँ बाप हैं?
अच्छी बात यह है कि उसको दृष्टि मिल गई है अब। विलक्षण प्रतिभा की धनी वो पहले से ही थी, लिहाज़ा, यह नई शक्ति पा कर वो अब न जाने क्या क्या करेगी! शायद युगाका ने ही उसको यहाँ लाया हुआ हो, क्योंकि वो एक वैज्ञानिक और आविष्कारक है। अपने किसी आविष्कार का इस्तेमाल कर के वो शेफाली से बात करता होगा… उसको उकसाता होगा कि अब ये करो। देखा नहीं, कि कैसे वो स्वतः ही उस नयनतारा वृक्ष के निकट चली गई!
लेकिन उसका कोई ख़ास लाभ नहीं हुआ - सुयश अब ख़तरे में पड़ा हुआ लग रहा है। शलाका देवी का ‘भाई’ इस सुयश की माँ बहन करने ही वाला है। अगर उसको कोई बचा सकता है तो या तो युगाका या फिर शेफ़ाली। वैसे, इवान के पास तो अग्नि की शक्ति है… तो ये चुम्बकीय शक्ति का मुज़ाहिरा क्यों हो रहा है?
उधर वेगा को ज़ोडिएक घड़ी मिल गई है। उसका और वीनस का क्या लफड़ा है, समझ में नहीं आ रहा है। वैसे भी इस कहानी में जिस तरह से थोक के भाव लोगों की बलि चढ़ रही है, उसके हिसाब से बता पाना मुश्किल ही है कि किस किरदार में मन लगाया जाए! अब देखिये न, अपने पुरुष ‘मिस मार्पल’ की बत्ती लगने ही वाली है, इवान भैया के हाथों, या जो भी वो इस्तेमाल करते हैं…
आश्चर्य इस बात को जान कर भी हुआ कि शलाका का मंदिर है वहाँ, क्लिटो का नहीं। नई देवी के मिलते ही लोग पुरानी देवी को भूल गए।
बहुत ही रोमाँचक चल रही है कहानी भाई Raj_sharma. Keep it up!![]()
बहुत ही सुंदर लाजवाब और अद्भुत रमणिय अपडेट है भाई मजा आ गया
ये देवी शलाका का सौंदर्य अद्भुत मनमोहक हैं तभी तो सुयश मोहित हो कर उस रुप सौंदर्य में खो गया लेकीन ये क्या सुयश को देवी का स्पर्श एकदम सजीव लगा और खंबे से निकली रोशनी भी वो झेल गया वही अंटार्क्टिका में देवी शलाका के मुस्कान के साथ कहना मैं हजारो साल से तुम्हारा इंतजार कर रही हु तो क्या तिलस्म सुयश के हाथों भंग होने वाला हैं
ये सुयश तो सुपरमॅन निकला
खैर देखते हैं आगे क्या होता है
अगले रोमांचकारी धमाकेदार अपडेट की प्रतिक्षा रहेगी जल्दी से दिजिएगा
Guruji aapki ye wali story Maine start Kiya tha 10 updates se upar Tak padha bhi hai phir bich mein personal work ke karan gayab hua to dubara link nahi kar paya story se .
Abhi bhi 1 month ka Mera busy schedule hai uske baad free rahunga tab aaram se padhunga
Watched list mein added hai bro .
Aap likhte jaao ek sath padhne mein maza aayega
Shandar bhai aage dekhte h kya hota h
nice update
Nice update....
Bahut hi shandar update he Raj_sharma Bhai,
Chalo ek baat to achchi huyi ki Roger bach gaya he.............aur ho sakta he ki pilate bhi zinda ho.........
Sher ka aadmi me badal jana...........jharne ki peeche itna khubsurat mahal hona.......
Naa jane aur kitne aashcharay bhare pade he is island me...........
Aakriti ne abhi tak roger ko nahi dekha he...........ya shayad dekhkar anjan ban rahi he...........
Keep rocking Bro
Bhut hi jabardast update
To rojar us samay helicopter crash me Bach Gaya ho sayad vah abhi bhi jinda ho aur aage vapis suyash ki team se Jud paye
Us sher ka insaan me badal Jana or jarne ke piche itana khubsurat mahal hona akir or kitne rahasya chupa rakhe hai is dveep ne
Vahi rojar us sher ka picha karte karte aakurti or makota ke bich jakar pas gaya
Dekte hai rojar vaha se nikal pata hai ya nahi
nice update
Bahut hi gazab ki update he Raj_sharma Bro,
Sare updates aaj ki raat ko post kar do bhai...............
Roj subah dimag me ek nayi uljhan lekar uthne se to achcha he
Aaj ki raat ko hi sare updates padhkar.............chain se so jaunga
Keep rocking Bro
पंडित जी , आप अच्छी तरह जानते है कि लोगों के नाम के मामले मे मेरी मेमोरी थोड़ी कमजोर है , सीधे सादे सरल नाम याद नही कर पाता और आप ने तो यहां बहुत ही सारे जटिल नामों का जमावड़ा कर रखा है और सबसे बड़ी मुश्किल तो यह कि इन जटिल नामों का हर अपडेट मे इजाफ़ा हो रहा है ।
खैर , एक बात तो बिल्कुल सत्य है , जानवर अगर पालतू है तो अपने मालिक के बिल्कुल वफादार होते हैं ।
हमारा यह तोता ' ऐमू ' न केवल वफादार है वरन अपने मालिक के हर सीख , हर आदेश का पालन करने वाला भी है । इस तोते ने कम से कम एक पहेली तो अवश्य ही हल कर दी । तोते की मालकिन आकृति मैडम और आपके सुपरस्टार सुयश साहब एक समय मे लव बर्ड्स रह चुके है । ऐमू का बार-बार सुयश साहब के इर्द-गिर्द मंडराना अवश्य ही आकृति मैडम के निर्देश से हुआ है ।
लेकिन एक ट्विस्ट यह भी है कि आप के सुयश साहब शलाका मैडम के वैरी भी है । इस का मतलब सुयश साहब अवश्य ही पांच हजार साल पूर्व इस अभूतपूर्व नगरी मे अवतरित हो चुके है । शायद उस दौरान वह आर्यन के नाम से अवतार लिए होंगे ।
पर आखिर इन्होने सम्राज्य की साम्राज्ञी शलाका के साथ ऐसा क्या अन्याय कर दिया था कि रानी साहिबा पांच हजार वर्ष से इनकी राह देख रही है !
वैसे पंडित जी , आप ने इस नालायक सुयश का नाम पहले आकृति और उसके बाद शलाका से जोड़कर इसे आखिर मे हीरो बना ही दिया ।
खैर इस तिलिस्म नगरी के वास्तविक विलेन की पहचान भी इस अपडेट मे हुई । अंधेरा कायम रहे , मतलब अंधेरे का देवता जैगन इस नगरी का गब्बर सिंह है । और जब गब्बर सिंह है तो सांबा और कालिया जैसे सिपहसलार भी अवश्य ही होंगे जिनमे एक मकोटा साहब का साक्षात दर्शन हमने इस अपडेट मे किया भी ।
खुबसूरत अपडेट शर्मा जी ।
हमेशा की तरह बेहतरीन और शानदार ।
बहुत ही सुंदर लाजवाब और अद्भुत रहस्यमयी अपडेट है भाई मजा आ गया
बहुत ही सुंदर लाजवाब और अद्भुत रमणिय रहस्यमयी अपडेट हैं भाई मजा आ गया
अगले रोमांचकारी धमाकेदार और रहस्यमयी अपडेट की प्रतिक्षा रहेगी जल्दी से दिजिएगा
Shaandar jabardast Romanchak Update![]()
Aati sunder update,
Wonderful up
Wow wonderful brother , dhire dhire sab chije crystal clear ho rahi hai.
Emu phir se story mein aaya hai wonderful. Emu, Aakriti ka hai wonderful.
Roger dekhna dilchasp hoga isne aur kya kya kiya hai??
Mayavi log wonderful.
Dekhte hain Aakriti kya karti hai,
Aakriti ka face Shalaka se milna koi coincidence hai ya phir koi wajah ye bhi ek sawal hai.
Nice and lovelyupdate brother.
Akhirkaar jawaab milne shuru hue...
Toh woh sunehra shakhs Roger tha...
Usi ne Aakruti (urf आकी) ke kehne par Supreme ko Aarka dweep ki taraf mudne ka ishara kiya.
Lekin Captain Suyash(urf Aryaan urf आरू) ko na jaane kyu dweep par jana nahi tha.. Isi liye shayad uss Motaka
ne Supreme
ko bhi apne toofan mei tabah kar diya. Ke Suyash ko Aarka aana pade aur Talisman todd ke kala moti aazaad karna pade.
Lekin kya sach mei Suyash hi Aaryan/ Aaru hai? Ya phir Aakruti jaise Shalaka ki humshakal hai, waise woh bhi sirf Aaryan ka humshakal hai?
Aur Emukya Akruti aur Suyash ka koi isaani dost tha..jisko Motaka ne tote ke jism mei qaid kiya hai? Flashback mangta hai iska..
Aur yeh Dark lord ,Jaigan ne hi kya apne gonzalo ko ship par se laashe laane ko kaha hoga ? Kya laashe hi Gonzalo ban jaati hai?
Aur woh badi si whale machli kya Lufasa tha? Aur Lufasa bhi ek Gonzalo hai? ya sirf Jaigan ka wafadar hai?
Bahut jyada excitement hai..agle updates ki ..
तो ये शलाका नहीं आकृति थी जो सुयश का इन्तज़ार कर रही थी
Bahut badhiya update bhai
To lagta ha ye makota hi ha jisne supreme ko duboya ha ye akriti bhi lagta ha jhuth bol rahi ha rojer se bhai isne rojer ka pata laga liya ki wo sanduk me chhipa ha to kya makota pata nahi kar sakta sab chal ha or rojer chal me fans gaya or inki baton me aa gaya ir jaise ki akriti suyesh ko janti ha bhai kuchh to gadbad ha mujhe to lagta ha ki shalaka ko or uske bhaiyon ko kaid me jisne kara tha usme is makota ka hath bhi ho sakta ha kher lekin ye age dekhte han ki kya ye sach ha
Or ye emu fir aa gaya idhar or ye jaise emu ne aki aru ka jikra kiya ha bhai aki ka matlab akriti or aru ka matlab aryan jo ki suyesh ha tabhi to emu use dost dost kahta ha lekin aryan ko shalaka ka ha to ye bich me akriti kaise aa gayi lagta ha shalaka hi bachha sakti ha in sabko ab lagta ha shalaka wali palty achhai ki taraf ha or ye akriti wali burayi ki taraf
Awesome update bhai ab Raaz khulega
Ye bhi acha h ki Roger jinda h , aakriti ne jaan bujkar uska muh bnd kiya jisse wo kisi ko kuch nhi bta ske khaskar suyash ko
adhbut aur akalpaniya ....superb updates Sharma ji.![]()
@raj_sharna bhai next update kab tak aayega?
#74.
“सही कहा शैफाली ने।" सुयश ने ऐमू को देखते हुए कहा- “अभी ऐमू से आगे हमें और भी चीजे पता चल सकती हैं।"
“पर जाने क्यों मुझे इस ऐमू से बहुत डर लग रहा है।" जॉनी ने ऐमू को घूरते हुए कहा।
“जो डर गया...वो मर गया....ऐमू नहीं डरा.... ऐमू बच गया।" ऐमू ने जॉनी को चिढ़ाते हुए कहा।
ऐमू की बात सुनकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गयी।
सभी अब सामान्य सी बातचीत करते हुए आगे की ओर बढ़ गये। पर ऐसे में भी कुछ लोगो को इस सफर
से कोई खास परेशानी नहीं हो रही थी।
जैसे अल्बर्ट हर पेड़ और पत्तियों को ध्यान से देखता हुआ चल रहा था। उसके लिये इस सफर में इतना कुछ था, जितना कि उसने अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा था।
एलेक्स और क्रिस्टी को भी इस सफर में अब कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही थी। वो दोनो एक दूसरे को छेड़ते हुए पूरे सफर पर एन्जॉय कर रहे थे।
“एलेक्स!"
क्रिस्टी ने एलेक्स की ओर देखते हुए शरारत भरे अंदाज में कहा- “क्या तुम्हें जंगल पसंद हैं?"
“बिल्कुल!”
एलेक्स ने जवाब दिया- “मुझे तो यह जंगल बहुत पसंद आ रहा है। मेरा तो मन यहीं बसने का कर रहा है। शहर के धूल और धुंए से हटकर स्वच्छ वातावरण में रहना।"
“हां ठीक कहा।"
क्रिस्टी ने हंसकर कहा- “तुम्हारे अंदर कुछ गुण भी जंगली जैसे हैं। जैसे पेड़ पर चढ़ना। बंदर से खूब पटरी खायेगी तुम्हारी, इसी खूबी की वजह से। और हां यहाँ पर किसी जंगली लड़की से शादी करके सेटल भी हो जाना।"
“एक मिनट अपने नाखून दिखाना।" एलेक्स ने बड़ा सीरियस होकर क्रिस्टी से कहा।
क्रिस्टी ने अपने दोनों हाथो को एलेक्स के आगे फैलाकर ना समझते हुए कहा- “नाखून क्यों?"
एलेक्स की नजर क्रिस्टी के लंबे और खूबसूरत गुलाबी नाखूनो पर गयी।
“नाखून तो तुम्हारे भी जंगली के जैसे हैं।"
इस बार एलेक्स ने क्रिस्टी का मजाक उड़ाया- “पर चेहरा जंगली के जैसा नहीं है। पर तुम चिंता ना करो, कुछ दिन जंगल में रहने के बाद तुम जंगली जैसी लगने लगोगी, फिर मैं तुम्हीं से शादी करके इस जंगल में सेटल हो जाऊंगा।"
सभी चुपचाप चलते हुए एलेक्स और क्रिस्टी की बातों का मजा लेकर मुस्कुरा रहे थे।
धीरे-धीरे छोटे पेड़ ख़तम होने लगे और अब उसकी जगह बड़े और विशालकाय पेडों का सिलसिला शुरू हो गया।
क्रिस्टी ने एक नजर उन घने पेडों पर मारी और फिर बोल उठी-
“एलेक्स क्या तुम इस पेड़ पर घर बना सकते हो? मुझे ट्री-हाउस बहुत अच्छे लगते हैं।" कहते-कहते क्रिस्टी एक घने पेड़ के पास पहुंच गयी।
सुयश की नज़रो एक क्षण के लिए क्रिस्टी पर पड़ी। उसे क्रिस्टी के पीछे वाली पेड़ की जड़ धीरे-धीरे हिलती नजर आयी। सुयश को तुरंत खतरे का अहसास हुआ और वह क्रिस्टी की ओर भागा।
किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हुआ? सुयश ने क्रिस्टी का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचा।
क्रिस्टी को एक झटका लगा और वह बाकी खड़े लोगों की तरफ जमीन पर गिर गयी।
मगर सुयश क्रिस्टी को खींचने के चक्कर में पेड़ के और पास पहुंच गया।
अचानक उस पेड़ की एक जड़ में हरकत हुई और वह तेजी से सुयश के दांये पैर में लिपट गयी।
“आदमखोर पेड़!" अल्बर्ट जोर से चीखा- “ये सब आदमखोर पेड़ हैं। इनसे बच कर रहो।"
अल्बर्ट की आवाज सुनते ही सभी उन आदमखोर पेडों से दूर हो गये। क्रिस्टी को एलेक्स ने सहारा देकर दूर कर लिया।
पेड़ की पकड़ सुयश के पैरों पर बहुत तेज थी। सुयश छूटने की भरसक कोशिश कर रहा था।
अब पेड़ की कुछ शाखाओं ने भी सुयश को पूरी तरह से जकड़ लिया। वह शाखाएं धीरे-धीरे अब सुयश का खून चूसने लगी।
सुयश को अपने शरीर पर सुइयां चुभने जैसा अहसास होने लगा। वह दर्द से कराह उठा- “आहऽऽऽऽ!"
यह देख तौफीक और ब्रैंडन चाकू निकालकर उस पेड़ की ओर बढ़ने लगे।
“रुक जाओ।" तभी सुयश की आवाज गूंजी- “मेरे पास कोई नहीं आयेगा। अगर मुझे बचाने कोई आयेगा, तो यह पेड़ उसे भी अपना शिकार बना लेगा। आहऽऽऽऽऽ।"
सुयश की आवाज सुन तौफीक और ब्रैंडन अपनी जगह पर रुक गये।
“छोड़ दे गंदे पेड़, ऐमू के दोस्त को छोड़ दे।" यह कहकर ऐमू अपनी चोंच से पेड़ की डाल पर प्रहार
करने लगा।
परंतु भला ऐमू की चोंच से पेड़ पर क्या असर पड़ने वाला था।
तभी ब्रूनो तेजी से आगे बढ़ा और सुयश के शरीर से लिपटी, पेड़ की डाली को अपने दांतो से नोचने की कोशिश करने लगा।
मगर पेड़ की पकड़ इतनी सख्त थी कि ब्रूनो भी कुछ नहीं कर पा रहा था।
असलम ने तुरंत सिग्नल-फ्लैयर गन निकालकर, उसमें एक फ्लैयर फिट किया और वह गन तौफीक के हाथो में पकड़ा दी।
तौफीक ने निशाना लगाकर पेड़ पर फायर कर दिया। पर जैसे ही फ्लैयर पेड़ के पास पहुंचा, पेड़ की एक डाली हरकत में आयी और वह पास आ रहे सिग्नल-फ्लैयर से जोर से टकरायी।
सिग्नल-फ्लैयर एक झटके से दूर जाकर गिरा।
अब तौफीक ने एक नजर असलम और ब्रैंडन पर मारी। जैसे वह पूछने की कोशिश कर रहा हो कि अब क्या करना है?
उधर सुयश की चीखे बढ़ती जा रहीं थी। और असलम के पास भी अब आखरी फ्लैयर बचा था।
ब्रैंडन ने धीरे से इशारा कर असलम से वह आखरी फ्लैयर भी देने को कहा। असलम ने आखरी फ्लैयर भी तौफीक के हाथ पर रख दी।
तौफीक ने तुरंत आखरी फ्लैयर को अपने गन में लोड किया और पेड़ पर निशाना लगा कर फायर कर दिया।
पर पुनः वही घटना हुई। पेड़ की डाल ने भी पुनरावृति करते हुए इस फ्लैयर को भी दूर उछाल दिया।
तौफीक ने सिग्नल-फ्लैयर ख़तम होते देख गुस्से से गन को ही पेड़ पर खींच कर मार दिया, पर खाली गन से पेड़ का क्या होने वाला था।
तभी अल्बर्ट ने पास पड़ी कुछ लकडियों को लाइटर से जला लिया और सुयश को बचाते हुए, उसे एक-एक कर पेड़ की ओर फ़ेकने लगे।
पर पता नहीं क्यों उस आग से पेड़ पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।
अब किसी के भी पास कोई ऐसा उपाय नहीं सूझ रहा था जिसके द्वारा सुयश को बचाया जा सके।
इस बार शैफाली भी कुछ नहीं कर पा रही थी। वह बेबस सी नम आँखो से सुयश को निहार रही थी।
उधर ब्रूनो और ऐमू के प्रयास भी निरर्थक लग रहे थे।
अचानक ‘चर्र..-चर्र.. की आवाज के साथ सुयश की शर्ट पीठ के पास से फट गयी।
जिसके कारण सुयश की पीठ पर बना सुनहरे रंग का सूर्य का टैटू चमकने लगा।
युगाका भी दूर से इस पूरे घटनाक्रम को देख रहा था। सुयश के चमकते टैटू को देख युगाका की आँखे आश्चर्य से सिकुड गयी।
उधर सुयश की चीखे अब बढ़ती जा रही थी।
ब्रूनो तब तक गुस्से से पेड़ की छाल को काफ़ी जगह से नोच चुका था, पर पेड़ की डाल जाने क्यों ब्रूनो और ऐमू को कुछ नहीं कर रही थी।
सूर्य की किरणें उन घने पेडों के बीच से कहीं-कहीं पर छनकर आ रही थी।
तभी सूर्य की एक पतली किरण सुयश की पीठ पर बने उस सुनहरे टैटू पर जा पड़ी।
सूर्य की किरणें पड़ते ही टैटू की चमक और बढ़ गयी। अब टैटू बहुत तेज सुनहरी किरणें बिखेरने लगा।
सभी यह नजारा देख आश्चर्य से भर उठे।
सुयश के टैटू से एक सुनहरी किरण निकली और उस पेड़ को अपने घेरे में ले लिया।
सुनहरी किरणें के घेरे में आते ही पेड़ की पकड़ सुयश पर ढीली पड़ गयी।
यह देख अल्बर्ट जोर से चिल्लाया- “कैप्टन, भागो वहां से, आप पेड़ की पकड़ से छूट गये हो।"
सुयश लगभग निढाल हो चुका था, परंतु अल्बर्ट की आवाज ने जैसे उसके शरीर में रक्त का नया संचार कर दिया हो।
सुयश तुरंत उठकर पेड़ की पकड़ से दूर हो गया। उसके साथ ब्रूनो और ऐमू भी पेड़ के पास से हट गये।
सुनहरी रोशनी ने अभी भी पेड़ को जकड़ा हुआ था।
तभी ‘भक्क’ की आवाज के साथ उस पेड़ में आग लग गयी।
आदमखोर पेड़ अब ‘धू-धू’ करके जल उठा।
सुयश ने यह पूरी घटना नहीं देखी थी। उसे नहीं पता था कि पेड़ में आग कैसे लग गयी।
जब सुयश थोड़ा सा बेहतर दिखा तो अल्बर्ट ने उसे सारी बातें बता दी।
सभी की नजरे अब सुयश की पीठ पर बने टैटू पर थी। गोल आग फेंकता हुआ सूर्य वाला टैटू सुयश की पीठ पर अभी भी चमक रहा था।
“कैप्टन, यह आपकी पीठ पर बना टैटू सुनहरा कैसे हो गया?" ब्रेंडन ने सुयश से पूछा- “यह तो काले रंग का था।"
“सुनहरा!“
सुयश ने आश्चर्य से कहा- “लेकिन मेरा टैटू तो काले रंग का ही है।"
“क्या बात कर रहे हैं कैप्टन?"
अल्बर्ट ने आश्चर्य से कहा- “आपकी पीठ पर लगभग 8 इंच डायामीटर
का सुनहरा टैटू ही बना है। आपके कहे अनुसार अगर यह काले रंग का था तो सुनहरा कैसे हो गया?"
यह बात किसी की समझ में नहीं आयी।
तभी शैफाली बोल उठी- “मुझे ऐसा लगता है कि जिस समय आपने देवी शलाका की मूर्ति को स्पर्श किया था, उस समय उन सातों खंभो से अलग-अलग रंग की किरण निकलकर आप पर पड़ी थी। शायद उसी के प्रभाव से आपका टैटू सुनहरा बन गया है।"
“तुम कहीं यह तो नहीं कहना चाहती शैफाली?“
क्रिस्टी ने कहा- “कि देवी ने अपनी कुछ शक्तियां कैप्टन के टैटू में डाल दी हैं? इसी वजह से इस टैटू ने कैप्टन के प्राणों की रक्षा की है।"
“हो भी सकता है।"
अल्बर्ट ने कहा- “पर जो भी है, अब तो यह श्योर है कि यह सुनहरा टैटू अपने अंदर कुछ शक्तियां तो अवश्य रखे है।"
“एक बात और प्रोफेसर, वह पेड़ ब्रूनो और ऐमू को कुछ नहीं कर रहा था।" एलेक्स ने कहा।
“हो सकता है कि यहां के पेड़ जानवरों को कुछ ना कहते हो?" अल्बर्ट ने अपने विचार व्यक्त किये।
उधर पेड़ में लगी आग ने, आश्चर्यजनक तरीके से केवल उसी पेड़ को जलाया, जो सुयश को पकड़े था। उस पेड़ के जलने के बाद वह आग भी गायब हो गयी।
तौफीक ने अपना जैकेट उतारकर सुयश को पहना दिया। अब सभी फ़िर से आगे की ओर बढ़ गये।
जारी रहेगी_______![]()