रूही ने वो कर दिखाया जिसे करने मे बड़े बड़े ज्ञानी के छक्के छुट जाते है। उसने न पत्थरों से भरा हुआ मजबूत बक्सा ही खोल दिया बल्कि प्रहरी के नजरों मे आए बगैर सोने को सुरक्षित मैक्सको पहुंचाने का रास्ता भी तैयार कर लिया।
पत्थरों का कनेक्शन शायद उस महात्म्य से हो जिन्हे धोखे से मार दिया गया हो। पर यह पत्थर है क्या? कहीं वो नौ रत्न कीमती पत्थरों मे से तो नही?
मैक्सको वैसे भी माफिया और ड्रग्स स्मगलिंग के लिए कुख्यात है। यहां स्वर्ण भंडार खपाने मे ज्यादा परेशानी नही आना चाहिए। देखना यह है कि इतनी बड़ी रकम इस्तेमाल कहां होने वाला है!
दूसरे के मस्तिष्क मे झांक कर उनके पिछले सभी यादों को जान लेना अपने आप मे कुदरती वरदान है और उन यादों को अपने इच्छानुसार मैनिपुलेट करना तो और भी विलक्षण शक्ती है। ऐसा वरदान तो किसी भी युग मे ना तो किसी देवताओ ने दिया होगा और ना ही किसी के दिमाग मे प्राप्त करने की बुद्धी आई होगी।
अद्भुत शक्ती से लैस है आर्य। और इसी वजह से वो भारद्वाज फैमिली से सौ कदम आगे है।
जब तक खुद पर संकट नही आती....जब तक खुद कोई अपमानित महसूस नही करता तब तक मति भ्रम बना ही रहता है। राकेश जी के दिमाग से भारद्वाज फैमिली का तिलिस्म इसी कारणवश चकनाचूर हुआ। उनके लिए मै यही कह सकता हूं...देर आए दुरूस्त आए।
बहुत खूब नैन भाई। शानदार अपडेट।
Outstanding & Amazing & brilliant.