• If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.

Fantasy Aryamani:- A Pure Alfa Between Two World's

nain11ster

Prime
23,612
80,684
259
Last edited:

andyking302

Well-Known Member
6,076
14,330
174
भाग:–91





रूही आर्यमणि से खुशी-खुशी विदा ली। बॉब और लॉस्की ने उनका वापस पहुंचने का इंतजाम कर दिया था और कुछ ही घंटो में ये लोग बर्कले, कार्लीफिर्निया में थे। जैसे ही सभी पहुंचे रूही को छोड़कर तीनों टीन वुल्फ एक कमरे में। ओजल, अपने भाई को घूरती हुई… "ये तेरे और अलबेली के बीच क्या चल रहा है?"..


"ये बच्चो के जानने की बातें नहीं है, इसे मै हैंडल करूंगी, अपने तरीके से"… अलबेली, ओजल को आंख मारती हुई कहने लगी। बेचारी ओजल वहां से नीचे आने में अपनी भलाई समझी। वो दोनो को घूरती हुई नीचे लिविंग रूम में आकर रूही के पास बैठ गई।


रूही:- तुझे क्या हुआ, ऐसे मुंह क्यों उतरा हुआ है।


ओजल:- दीदी, तुम्हे नहीं लगता अपने पैक में एक लड़के कि कमी है। बॉस को बोलो ना एक पैक में एक लड़का लेले।


रूही, बड़ी सी आंखें करके उसकी ओर देखती हुई… "मतलब ऊपर वो दोनो।" रूही इतना ही कह पायी फिर कुछ सोचती हुई… "तुम्हारा कोई ब्वॉयफ्रैंड है क्या?"


"छोड़ो, कहीं घूम कर आते है.."… ओजल के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती थी।


रूही:- क्या हुआ, मुझसे नहीं बताएगी तो तुम्हारी समस्या का समाधान कैसे मिलेगा।


ओजल:- मुझे ना एक लड़का पसंद है।..


रूही:- हां ठीक है तू थोड़ी मायूस है, थोड़ी झिझक भी हो रही है। एक काम कर आंख मूंद और सारी बातें कह दे।


ओजल:- हम दोनों एक दूसरे को पसंद करते है। वो उसने मुझे किस्स भी किया था, और मुझे काफी अच्छा भी लगा था। फिर..


रूही:- हां अब इतना बता दिया तो आगे भी तो बोल..


ओजल:- फिर क्या, मेरे नाखून उसके कमर से घुसते घुसते रह गए। धड़कन इतनी बढ़ी थी कि मैं वुल्फ में शिफ्ट कर रही थी। और जब खुद को काबू की तो सब मज़ा ही खत्म हो गया। उन दोनों के पास तो ऑप्शन है इसलिए आपस में लग गये। मैं क्या बिना लड़के के ही रह जाऊंगी? क्या मेरा कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं होगा? मेरी भी फीलिंग्स है। मेरा भी कोई ब्वॉयफ्रैंड हो उसके साथ घूमना चाहती हूं, किस्स करना चाहती हूं। और अपनी वर्जिनिटी भी लूज करना चाहती हूं। लेकिन ये शापित जीवन। मैंने कहा था क्या किसी को ऐसा जीवन देने।


रूही, ओजल सर अपने सीने से लगाकर उसके सर पर हाथ फेरती… "समस्या बता दिया ना, अब तुम्हे समाधान भी आराम से मिल जायेगा। शांत रह जरा और अपने जीवन को क्यों कोसती है?"..


ओज़ल:- बोलना आसान है दीदी लेकिन सच्चाई आपको भी पता है। क्या आपके साथ नहीं हुई कभी ये समस्याएं…


रूही:- नही मेरे साथ ऐसी समस्या नही हुई थी क्योंकि मुझे नोचने वाले भेड़ियों की कमी नही था। खैर, मेरी छोड़ और बाकी शेप शिफ्ट पर कंट्रोल किया जा सकता है। प्रैक्टिस मैक्स ए वुमन परफेक्ट।


"प्रैक्टिस मेक्स अ वूमेन परफेक्ट... मुझे भी ये प्रैक्टिस करवा दो ना दीदी।"… मजाकिया अंदाज में ओजल अपनी बात कहकर जोड़-जोड़ से हसने लगी।


रूही उसके सर पर हाथ मारती… "पागल कहीं की, क्या प्रैक्टिस करेगी।"..


"वही जिसकी प्रेक्टिस करके आप परफेक्ट हो गई, सेक्स"… ओजल आंख मारती हुई अपनी बात कही और खी खी करके हंसने लगी।


रूही:- ओय बेशर्म, बी एन इंडियन गर्ल, शादी से पहले नो सेक्स..


ओजल:- हां तो मेरी शादी करवा दो।


रूही:- पागल कहीं की, छोड़ ये सब बॉस नहीं है तो 4-5 दिन नॉन भेज पार्टी हो जाए।


ओजल:- वूहू.. ये हुई ना बात। छोड़ो ये मन को भरमाने वाले टॉपिक। मस्त आज बटर चिकेन और नान खाएंगे।


रूही:- अलबेली बटर चिकन अच्छा पकाती है, उसी को कहती हूं।


ओजल:- रहने दो अभी तो दोनो के बीच इजहार चल रहा होगा। कमिटमेंट चल रहा होगा। कसमे होंगे, वादे होंगे। फिर नजरे मिलेंगी और किस्स होगा। फिर दोनो मुसकुराते हुए बाहर आएंगे और बाहों में बाहें डालकर घूमने निकल जाएंगे। पता ना मेरे लिए कोई लड़का है भी या नहीं… छोड़ो उन नए पंछियों को दीदी, खाना किसी इंडियन रेस्त्रां से मंगवा लेते है।


रूही:- मंगवा क्या लेंगे, चलते है उधर ही। इसी बहाने कुछ लड़के भी ताड़ लेंगे और खाने का आर्डर भी दे देंगे।


दोनो अभी बात कर रही थी कि तेज दरवाजा टूटने की आवाज आयी और फिर नीचे कांच के टेबल के ऊपर इवान आकर गिरा। कांच भी तेज आवाज के साथ टूटा और इवान फ्लोर पर कर्राहते हुए, हाथ हिलाकर रूही और ओजल को हाई कहने लगा।


उसकी हालत देखकर दोनो को हंसी आ गई। तभी ऊपर से अलबेली चिल्लाई.. "मेरे आस पास भी दिखाई दिए ना इवान तो मै तुम्हारा खून पीकर डबल अल्फा बन जाऊंगी। शक्ल मत दिखना अपना।"…. "भाड़ में जाओ अलबेली तुम। दुनिया में लड़की की कमी है क्या?"


रूही अपना हाथ दे कर उसे ऊपर खींचती… "दोनो तो अंदर रोमांस कर रहे थे ना फिर ये एक्शन कहां से चालू हो गया।"..


इवान कुछ नहीं कहा चुपचाप वहां से अपने कमरे में चला गया। रूही और ओजल दोनो उसे देखकर हंस भी रही थी और सोच भी रही थी कि ऐसा हुआ क्या होगा? दोनो नीचे से ही चिंख्ती हुई अलबेली को बुलाने लगी… "क्या है दोनो गला क्यों फाड़ रही हो।"


रूही:- दरवाजा गया, यहां का टेबल गया। मैंने सुना दोनो प्यार करते हो, फिर इतना सीरियस एक्शन क्यों।


अलबेली कुछ देर ख़ामोश रहकर रूही और ओजल को घूरती रही, फिर हाथ के इशारे से पास आने कहीं। सबने जब अपने कान लगा दिए… "बिना मेहनत के मिल गई तो कहता है कि बस मुझे रोक–टोक मत करना। बस फिर क्या था दे दी घूमाकर एक लात। प्यार भी करना और इसे दूसरे लड़कियों को भी ताड़ना है। भगा दिया उसे। जाये करते रहे अपनी मनमानी।"..


ओजल:- ओह मतलब इजहार होने से पहले ही ब्रेकअप हो गया..


अलबेली:- ब्रेकअप हो गया क्या मेरा? अरे यार ये क्या हो गया.. रुको अभी आयी इवान को मानाकर।


रूही आंख दिखती… "झल्ली कहीं की वो लड़का है, वो आयेगा मानाने।"


अलबेली:- रूही बड़ा क्यूट लड़का है, नहीं आया मानाने तो?


रूही:- वो बाद में देखेंगे, तुम बस स्ट्रिक्ट रहना। वरना यदि इन लड़को के पीछे तुम गई तो ज्यादा भाव खाएंगे।


अलबेली:- ये इंडिया थोड़े ना है। यहां अभी ब्रेकअप हुआ और अगले सेकंड नया रिश्ता बन जाता है। तुम लोग के चक्कर में अच्छा लड़का ना हाथ से निकल जाय।


रूही और ओजल दोनों उसे घूरते… "शुरू से प्रकाश डाल जरा कहानी पर, फिर बटर चिकन और नान।"


अलबेली:- "वाउ !!! बताती हूं.. पहली बार, जब इवान तहखाने में था तब ऊपर सबकी बाते हो रही थी और नीचे हम दोनों की नजरें मिल रही थी। फ्लाइट में जब आ रहे थे तब हम दोनों नजरे मिला रहे थे। ऐसे नजरो का खेल बहुत दिनों से चल रहा था। उसके बाद कनाडा की कहानी तो तुम दोनो को ही पता है।"

"लौटकर आये तो कुछ दिन इसी ख्याल ने गुजर गये की कंट्रोल न होने की वजह से फसते–फंसते बचे। लेकिन कब तक इन ख्यालों के कारण न मिल पाते। थोड़ा उसका मन डोला। थोड़ा मेरा मन डोला। थोड़ा वो करीब आया, थोड़ा मैं करीब आयी। ऐसे ही करीब–करीब खेलते कब हम दोनो के होंठ करीब आकर एक दूसरे से चिपक गये पता ही नही चला। किस्स जब खत्म हुई तो वो भी मुस्कुराया मै भी मुस्कुराई। ना वो कुछ कह पाया ना मै कुछ कह पायि। फिर ट्रेनिंग और स्कूल में उलझ गई जिंदगी, लेकिन तब भी हमे किस्स करने के मौके कभी-कभी मिल ही जाते.."


रूही:- और वो कभी कभी कितने दिन में आता था।


अलबेली:- यही हर 2-3 घंटे में।


रूही:- और वो भी हुआ कि नहीं अब तक...


अलबेली अपनी आंखें छोटी करके दोनों को घुरी। फिर एक आंख मारती हुई कहने लगी.… "लड़की ही हो ना। इतने किस्स के बाद कोई आगे बढ़ेगा तो… खैर दोबारा मत पूछना ऐसे सवाल अब चुपचाप सुनो। फिर एक दिन इस इवान के बच्चे ने अपनी कुत्यापा दिखा दिया।"

"इवान किसी लड़की को पूरा सिद्दत से चूम रहा था। ऐसा लगा जाकर उस लड़की का मुंह नोच लूं। मेरे माल पर नजर डाल रही थी। अब क्या बताऊं जब अपना ही सिक्का खोटा हो तो दूसरे को क्या कहना। हां लेकिन किस्स करते वक़्त अचानक इवान के क्ला निकल आये, और मै जोड़ से चिल्ला दी।"

"अकडू कहीं का, भड़क गया और कहने लगा कि ऐक्सिडेंटली हमारे बीच कुछ अट्रैक्शन हुआ, इसका मतलब ये नहीं तुम मेरी पर्सनल लाइफ में दखल दो। मेरा मुंह छोटा हो गया। रोने जाने से पहले मैं उसे बताती गयी, वो शेप शिफ्ट कर रहा था इसलिए रोकना पड़ा। बस हो गया, उसके बाद ना तो उसने कभी मुझसे उस पर कोई बात की ना कभी सॉरी कहा।"

"उस रात जंगल में अचानक मुझसे इवान ने आई लव यू कह दिया। आह मै खुशी से झूम गई। वो सॉरी क्यों नहीं कहा, क्यों मुझसे बात करना बंद कर दिया, ये सब गम मिट गये। यहां आयी तो सोची वो मुझे प्यार से गले लगाकर अपनी बात रखेगा। हालांकि शुरवात तो प्यार से ही किया था, लेकिन बाद में कहने लगा कि मै उसे रोका टोका ना करूं। पता नहीं मुझे क्या हो गया, ऐसा लगा कि वो कहना चाह रहा हो किसी को भी वो किस्स करे, मै ना टोकुं। बस गुस्सा आ गया और दे दी एक लात घुमाकर।"


ओजल:- हां ठीक तो की। कोई जरूरत नहीं उसके पास जाने की। एक तो इतनी प्यारी लड़की उसे मिलेगी नहीं और गोरी मेम पर लट्टू है कमिना। कर लेने दे उसे अपने मन कि, जब अक्ल ठिकाने आयेगी ना तब तू भी उसे ठेंगा दिखा देना।


अलबेली:- पूरी बात ये सब सुनने के लिए नहीं बतायी। उस अकडू की अकड़ तो मै निकाल दूंगी, उसकी चिंता क्यों करती हो। चलो अब बटर चिकेन और नान कहां है वो बताओ?



रूही:- उसके लिए तो हमे बाहर जाना होगा ना। या तुझे बनना है तो बता दे मै चिकेन मंगवा लेती हूं।


अलबेली:- घर पर ही बना लेते है। आज पेट भर खाने के बाद सीधा बिस्तर की याद आएगी। मुझसे तो रेस्त्रां से लौटा ना जाएगा। ऊपर से बिल भी तो सोचो। जितने में उनका 4 प्लेट आएगा हम यहां आराम से 10-20 चिकेन तो खा ही सकते है।


आर्यमणि के ना रहने पर कुछ और नहीं तो कम से कम खाने की तो पूरी आज़ादी थी ही। अगले दिन स्कूल में जैसे ही ओजल का आगमन हुआ, कुछ लड़के-लड़कियां उसे देखकर घेर लिया। अलबेली और इवान दोनो ही अपनी कार पार्क करके आ रहे थे। स्वाभाविक था इवान और अलबेली दोनों एक दूसरे से कटे हुए थे। लेकिन सामने ओजल का जलवा देखकर दोनो आखें फाड़े थे। कब एक दूसरे के नजदीक पहुंचे उन्हें भी पता नहीं चला। अचानक ही एक दूसरे पर नजर गई और दोनो मुंह फेर कर अपने-अपने क्लास में।


इधर ओजल से शिकायती लहजे में मरकस उसके 3 दिनो तक गायब होने का कारण पूछने लगा। ओजल भी तबियत खराब का बहाना बना दिया। सभी लोग एक साथ मिन्नते करते हुए कहने लगे… "हाई स्कूल चैंपियनशिप में आज तक स्कूल का नाम टॉप 5 में नहीं रहा। प्लीज हमे ज्वाइन कर लो।"..


ओजल:- अगर स्किल सीखना है तो मै एक क्लास खत्म करके आती हूं, वरना स्कूल छोड़ दूंगी।


सभी लड़के लड़कियां छोटा सा मुंह बनाकर… "ठीक है हम इंतजार करेंगे।"..


अलबेली और इवान के क्लास भी साथ में खत्म हुआ था। दोनो को म्यूज़िक क्लास जाना था लेकिन ओजल की अचानक से बढ़ी लोकप्रियता देखकर वो दोनो उसके पीछे चल दिए किन्तु अलग-अलग। ओजल ग्राउंड पर पहुंच चुकी थी और सामने से 30 खिलाड़ी… 15 लड़के और 15 लड़कियां… सबकी नजर ओजल पर…


"ऐसे मत घूरो दोस्तो, मै नर्वस हो जाऊंगी। अच्छा मै जो बताने वाली हूं वो शायद गेम से हटकर अलग स्किल है, मै चाहती हम तुम सब ध्यान दो। जबतक कोई एक काम करो वहां बाहर बैठे मेरे भाई और उसकी गर्लफ्रेंड को यहां बुला लाओ।".. ओजल सबको कहने लगी...


ओजल बाहर बैठे अलबेली और इवान के ओर इशारा करके बुलाने के लिए कह दी। इधर जबतक वो, नजर और बॉडी लैंग्वेज, की सही परिभाषा को सीखाने लगी। कोई किस दिशा में कोई व्यक्ति भागेगा वो उसकी नजर और पाऊं के एक्शन से पता चलता है। इस पर ओजल ने 2 वॉलंटियर को बुलाया और बाहर खड़े लोगों को दूर से बताते रही… जो खिलाड़ी बॉल पकड़े रहते है, वो किस ओर भागने वाला है और एक परफेक्ट थ्रो के लिए एक खिलाड़ी के थ्रो के ठीक पहले, बॉडी लैंग्वेज क्या होती है, इन सब विषयों पर बात करने लगी।


इतने में अलबेली और इवान भी आ गए… "क्या हुआ, हमे क्यों बुलाया।".. दोनो लगभग आगे पीछे करके पूछा और एक दूसरे को देखकर गुस्से का इजहार करते इधर-उधर मुंह फेर लिया।


ओजल:- ऑफ ओ दोनो बाद में गुस्सा कर लेना। अभी अपने स्कूल की इज्जत दाव पर लगी है।


इवान:- मुझे क्या करना होगा?


ओजल:- कोई अपने घर में ना घुस पाए ऐसे स्किल सिखाओ हमारे फुटबाल टीम के डिफेंस को। अलबेली तुम 4 लड़के और चार लड़की को पकड़ो जो लोग थ्रो कर सके, इस पार से उस पार। और एक आदमी जब 4 लोगो से घिरे रहे तब भी सेफली अपना बॉल कैसे कलेक्ट कर सकते है वो सिखाओ। बाकी अटैक लाइन वाले मेरे साथ आईये, हम अटैक करना सीखेंगे।


तीनों को पहली बार कुछ इंट्रेस्टिंग सा काम मिल गया था, ट्रेंड करना। तीनों हू बहू आर्यमणि की बॉडी लैंग्वेज और समझाने का तरीका भी ठीक उसी तरह से, जिस तरह से आर्यमणि प्यार से सिखाया करता था, वो भी बिना इरिटेट हुए।


इधर करीब 3 दिन तक कई सारे किताब को पलटने के बाद आर्यमणि तैयार था अपने दिमाग को कोमा में ले जाने के लिये। ठीक ओशुन के पास ही उसका बेड भी लगा दिया गया। ओशुन के हाथ को आर्यमणि ने थाम लिया। बॉब ने पूरी प्रक्रिया शुरू की और आर्यमणि के दिमाग को धीरे-धीरे माइनस 5⁰ तक ले गया। उसका पूरा शरीर कांप रहा था और फिर अंत मै वो गहरी नींद में सो गया।


जैसे ही आर्यमणि ने अपनी आंखें खोली चारो ओर अंधेरा ही अंधेरा। ऐसा लग रहा था उस जगह को कभी ना खत्म होने वाले अंधेरे ने घेर रखा हो। चारो ओर अजीब सी बदबू आ रही थी और कहीं दूर से सिसकने की आवाज.… "संभवतः वहां आपकी आत्मा को अपने सबसे बड़े खौफ से सामना करना पड़ेगा और उस खौफ को हराने में आप को कई दशक लग सकते है या फिर आप अपनी जिंदगी वहां हारकर आ सकते है।"…


आर्यमणि पुस्तक "उलझी पहेली" के उन शब्दों को याद कर रहा था कि क्या होता है जब एक हील होती हुई बॉडी के मस्तिष्क को मरने लायक ठंड में रखा जाता है। शरीर की हीलिंग पॉवर दिमाग को मरने नहीं देती और गहरे अंधेरे में उलझी आत्मा वापस शरीर में नही लौटती। उस अंधेरे में आपको जो नजर आने वाला है, वो है आपका सबसे बड़ा खौफ।


अभी तक तो आर्यमणि के दिमाग में केवल किताब की बातें ही थी, लेकिन जो भी लिखा था सत्य लिखा था और जो दिख रहा था वो था आर्यमणि का डर, जो हाल के कुछ सालो के ख्यालों से जन्म लिया था। 4 फर्स्ट अल्फा या यूं कह लें कि 4 बीस्ट वुल्फ ने आर्यमणि को चारो ओर से घेर रखा था।


बड़े-बड़े 4 दैत्याकार वुल्फ, बिल्कुल काले बाल और गहरी लाल रंग की आंख, जिनके आंखों की चमक एक अलग ही डर का माहोल पैदा कर दे। गस्त लगाते जब वो आर्यमणि के चारो ओर घूम रहे थे, आर्यमणि चौंककर कभी इधर पलटकर तो कभी उधर पलटकर देख रहा था। तभी उस पर हमला हुआ और उसके ऊपर एक बीस्ट वुल्फ बैठ गयी। वह बीस्ट अपने पंजे आर्यमणि के चेहरे पर चला रही है। चेहरा बिलकुल गायब हो गया था और अगले ही पल आंखें बड़ी थी, जीभ बाहर निकल आया था और आर्यमणि का गला उसके धर से अलग हो गया।
शानदार जबरदस्त भाई लाजवाब update bhai jann superree duperrere update tha
 
  • Like
Reactions: Tiger 786

nain11ster

Prime
23,612
80,684
259
शानदार जबरदस्त भाई लाजवाब update bhai jann superree duperrere update tha
Aaj padh rahe update 91
 

andyking302

Well-Known Member
6,076
14,330
174
भाग:–92





बड़े-बड़े 4 दैत्याकार वुल्फ, बिल्कुल काले बाल और गहरी लाल रंग की आंख, जिनके आंखों की चमक एक अलग ही डर का माहोल पैदा कर दे। गस्त लगाते जब वो आर्यमणि के चारो ओर घूम रहे थे, आर्यमणि चौंककर कभी इधर पलटकर तो कभी उधर पलटकर देख रहा था। तभी उस पर हमला हुआ और उसके ऊपर एक बीस्ट वुल्फ बैठ गयी। वह बीस्ट अपने पंजे आर्यमणि के चेहरे पर चला रही है। चेहरा बिलकुल गायब हो गया था और अगले ही पल आंखें बड़ी थी, जीभ बाहर निकल आया था और आर्यमणि का गला उसके धर से अलग हो गया।


रात के लगभग 2 बज रहे होंगे, ब्लड पैक से जुड़ा हर वुल्फ की नींद खुल चुकी थी। सभी पसीने में तर चौंककर उठे। हर किसी के माथे पर पसीना था और कुछ भयावह घटने का आभास। सभी अपने कमरे से बाहर आकर हॉल में इकट्ठा हुए। पूरा अल्फा पैक वियोग से कर्राहते, अपना शेप शिफ्ट किये हुये थे और हर किसी के आंख से आंसू की धार रिस रही थी।


रूही से तीनों ही लिपट गये। लगभग 5 मिनट बाद सभी सामान्य हुये। रूही ने तुरंत बॉब को वीडियो कॉल लगा दिया। कई घंटियां जाने के बाद भी बॉब कॉल नहीं उठा रहा था और इधर इन सबों का पुरा पारा चढ़ा जा रहा था। आखिरकार बॉब ने कॉल उठा ही लिया…


रूही:- बॉब मुझे आर्य को देखना है अभी..


बॉब उसे आर्य को दिखाते…. "वो अभी कोमा में है, आराम से लेटा हुआ"..


रूही:- फोन को उसके सीने पर रखो..


बॉब ने वैसा ही किया। रूही को जब धड़कन की आवाज सुनाई देने लगी तब सबने राहत की श्वांस ली… "आर्यमणि और ओशुन कोमा में पड़े है, और वहां सभी लोग सो रहे हो। ये तो गैर जिम्मेदाराना हरकत है बॉब।"… रूही चिढ़ती हुई कहने लगी..


बॉब:- यहां नीचे पूर्ण सुरक्षित है। और इसके ऊपर बंकर का दरवाजा भी है।


रूही:- 1000 यूएसडी की जॉब 2 लोगो को दो, जो बंकर के ऊपर खड़े रहकर केवल मेरा फोन उठाने के लिये हर समय मौजूद रहे। मै एक घंटी करूं और वो फोन उठा ले और हमे आर्य को दिखा दे।


बॉब:- हम्मम ! ठीक है समझ गया। मै लोगो को हायर करके उनका नंबर भेजता हूं। आर्यमणि के दिमाग के अंदर कोई अप्रिय घटना हुई है, उसी का गहरा असर पड़ा होगा। जाओ सो जाओ तुम सभी।


अलबेली:- बॉस को वहां रुकने की जरूरत ही क्या थी, चलो चलते है हम सब भी वहीं।


ओजल और इवान भी "हां वहीं चलते है" कहने लगे…


रूही:- सब बावरे ना होने लगो, आर्य अभी खोज पर निकला है, वो जल्द ही हमारे साथ होगा।


चारो बेमन से सोने चले गये। आज सुबह जब सब जागे तब किसी का भी मन नहीं लग रहा था। आर्यमणि के लौटने पर यदि उसे पता चलता की उसके गैर हाजरी में अल्फा पैक ने अभ्यास नहीं किया तो उसे बुरा लगता, इसलिए बेमन ही सही लेकिन सबने पुरा-पुरा अभ्यास किया।


वहीं आज सुबह नाश्ते में सबके प्लेट पर नॉन वेज परोसी गई, लेकिन एक निवाला किसी के गले से नीचे नहीं उतरा। हर किसी के कान में आर्यमणि की बात गूंजती रही, ऐसे खाने हमारे प्रवृति को आक्रमक बनाते है। तीनो टीन वुल्फ के स्कूल का भी वही हाल था और रूही तो पूरा दिन चिंता में निकाल दी। चारो बेमन ही पूरा दिन मायूस सा चेहरा लेकर घूमते रहे। हर कोई बस खामोशी से ही बैठा था और अपनी ही सोच में डूबा हुआ था, "आखिर क्यों आर्यमणि ने ऐसी मुसीबत मोल ले ली।"


फिर से रात के 2 बजे के आसपास वही सदमा सबने मेहसूस किया। हर किसी की बेचैनी और व्याकुलता पिछली रात जैसी ही थी, बल्कि आज की रात तो चारो के अंदर एक और घबराहट ने जन्म ले लीया, आखिर आर्यमणि वहां किस दौड़ से गुजर रहा था?


आज की रात लेकिन कल रात जैसा वाकया नहीं हुआ। फोन एक कॉल में उठ गया और दिल की धड़कने भी जल्द ही सबको सुनाई देने लगी। आर्यमणि की धड़कन तो सामान्य रूप से चल रही थी किन्तु इन लोगो की धड़कने असमन्या हो चुकी थी।


लगातर 4 रातों तक सब सदमा झेलने के बाद आखिरकार उन लोगो ने फैसला कर लिया कि अब वो सब आर्यमणि के पास ही जाकर रुकेंगे और पुरा मामला सुलझाकर ही आएंगे। चारो एक बार फिर मैक्सिको के लिए निकल गये। अल्फा पैक को मैक्सिको आकर भी बहुत ज्यादा फायदा हुआ नहीं, सिवाय इसके की आर्यमणि उनकी नजरों के सामने था।


हर रोज रात के 2 बजे के आसपास वही सब घटना होता और चारो गहरे सदमे से चौंककर जागते। 15 दिन बीत चुके थे और किसी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। यहां की कहानी जैसे उलझ सी गई हो। रूही अंदर ही अंदर आर्य पर काफी चिढी भी हुई थी।…


"इसकी फालतू की नाक घुसेड़ना और जान बचाने की आदत पहले मैक्सिको लेकर आयी और फिर यहां आकर ये सब कांड हो गया। हर बार इसे सामान्य जिंदगी चाहिए लेकिन आदत से मजबूर बिना मतलब के खुद मुसीबत मोल लेते रहता है। ऐसा ही कुछ किया था इसने नागपुर में भी। इसे तो खुद से सब पता लगाना है। कुछ पता लगा नहीं उल्टा सबसे दुश्मनी मोल लेकर चला आया।"

"वैसे इतनी कहानी की शुरवात ही ना होती अगर ये मैत्री के बाप को थप्पड़ मारने की ख्वाहिश ना रखता। पहले ये ना हुआ कि जाकर भूमि का ही गला दबा दे और पूछ लेता वो मैत्री को क्यों मरवाई? लेकिन इसे तो पहले जर्मनी ही आना था। फिर यहां आकर ब्लैक फॉरेस्ट में बस 2 घंटे रोजाना कि जिंदगी।.. एक मिनट.. 2 घंटे रोजाना ब्लैक फॉरेस्ट मे भी.. और यहां भी, एक ही वक्त मे मरना।"…


ख्यालों में ही रूही को कुछ बातो में समानता दिखी। जब रूही चिढ़कर अपनी भड़ास निकाल रही थी तब उसे आर्यमणि का एक चक्र याद आया। ब्लैक फॉरेस्ट मे जब आर्यमणि फंसा था तब भी वह रोजाना एक ही वक्त में जागता था। और यहां भी आर्यमणि रोज एक ही वक्त में अपने मरने का वियोग दे रहा था। दोनो ही जगहों में वक्त की समानता थी। तो ये भी हो सकता था कि ब्लैक फॉरेस्ट की तरह आर्यमणि यहां भी पूरा एक दिन सोने के बाद एक ही वक्त पर जागता हो। जब जागने के बाद सीधा लड़ेगा तब रणनीति कहां से सोचेगा। रूही के दिमाग में यह बात घूमने लगी और वो उठकर बॉब के पास पहुंचते… "बॉब, अंदर जो हो रहा है इसके दिमाग में क्या वो हम चारो मेहसूस कर रहे है?"


बॉब:- हां शायद, ब्लड पैक से जुड़े हो न इसलिए तुम लोगो को मेहसूस हो रहा हो कि अंदर क्या चल रहा है। मुझे एक बात बताओ वैसे तुम्हे क्या मेहसूस होता है।


रूही:- आर्य मर गया, बस ऐसा ही मेहसूस होता है। अब वो छोड़ो मुझे बताओ यदि मै उसे मेहसूस कर सकती हूं, तो क्या वो भी हमे मेहसूस कर सकता है, क्यों?


बॉब:- हां कर तो सकता है..


रूही:- कर तो सकता है का क्या मतलब, करना ही होगा। अच्छा एक बात बताओ कोई ऐसी दवा है जो हमें धीरे–धीरे 10 घंटे में मौत की ओर ले जाय, लेकिन हम मरे 10 घंटे बाद और प्राण निकलने कि फीलिंग पहले मिनट से आना शुरू हो जाये?


बॉब:- तुम्हारे दिमाग में चल क्या रहा है?


रूही:- जो भी चल रहा हो बॉब लेकिन यदि आर्यमणि के वजह से मै मरी ना, तो मै तुम तीनो का (आर्यमणि, ओशुन और बॉब) खून पी जाऊंगी। अब जैसा मैंने पूछा है, क्या वैसा हो सकता है?


बॉब:- हां बिल्कुल संभव है और इसकी जानकारी मुझे तुम्हारे बॉस ने ही दी थी। कस्टर ऑयल प्लांट के फूल। इसके रस को ब्लड में इंजेक्ट करो तो ये ब्लड फ्लो के साथ ट्रैवल तो नहीं करता लेकिन ये इंटरनल सेल को कंप्लीट डैमेज करते हुए धीरे-धीरे शरीर में फैलता है। बहुत दर्दनाक और खतरनाक, जो पल-पल मौत देते बढ़ता है, लेकिन मरने से पहले मरने वाला कई मौत मर जाता है। कई लोग तो उस दर्द को बर्दास्त नहीं कर पाते और 5 मिनट बाद ही सुसाइड कर लेते है।


रूही:- गुड, यहां सिल्वर चेन होगा, उससे हम चारो को बांधो और ये जहर इंजेक्ट कर दो।


बॉब:- लेकिन इसमें खतरा है? अगर जिंदा बच भी गये तो शरीर कि खराब कोसिका पुनर्जीवित नहीं होगी।


रूही:- दुनिया का सबसे बड़ा हीलर लेटा है बॉब, बस हमारी स्वांस चलनी चाहिए। बाकी तो वो है ही। बस प्रार्थना करना की हमारे मरने से पहले आर्य जाग जाये।


बॉब:- एक दिन का वक्त दो। ऐतिहातन मुझे, तुम्हे कुछ मेडिसिन देने होंगे, ताकि तुम सबके शरीर को कुछ तो सपोर्ट मिले, फिर वो इंजेक्शन तुम्हे दूंगा...


रूही, ओजल, इवान और अलबेली ने एक और दर्द भरी रात बिताई। फिर से वैसा ही मरने का एहसास। अगली सुबह तकरीबन 6 बजे रूही ने प्रक्रिया शुरू किया, आर्यमणि के दिमाग को 2 बजे रात के बाद किसी अन्य समय में सक्रिय करने की प्रक्रिया। ये ठीक उसी प्रकार की प्रक्रिया थी जैसे कि ओशुन ने ब्लैक फॉरेस्ट में आर्यमणि के 2 घंटे के जागने के चक्र को तोड़ा था।


साथ मे रूही उसे यह भी एहसास करवाना चाहती थी कि उसका पूरा पैक मर रहा है। चारो का बेड इस प्रकार लगाया गया की आर्यमणि के बदन का कोई ना कोई हिस्सा चारो छु रहे थे। चारो को दर्द मेहसूस ना हो और मानसिक उत्पीड़न से कहीं मर ना जाए, इसके लिए बॉब ने चारो को पूरी गहरी नींद में सुला दिया। उसके बाद ना चाहते हुए भी उसने कैस्टर ऑयल प्लांट के फूल का इंजेक्शन उन चारो के नशों में दे दिया गया।


कोमा के स्तिथि में हर रात आर्यमणि के साथ मौत का खेल चल रहा था। गस्त लगाते 4 बीस्ट वुल्फ और हमले के 15 सेकंड में उसका सर धर से अलग। जैसी ही आर्यमणि को उन चारो के मरने का एहसास हुआ वैसे ही रोज रात के 2 बजे आर्यमणि के जागने का चक्र भी टूट गया। अपने पैक के वियोग में आर्यमणि सुबह के 6 बजे ही जाग चुका था।


एक बार फिर आर्यमणि की आखें खुली। उसे पता नहीं था कि कौन सा वक़्त था। बस अंदर से कर्राहने की आवाज निकल रही थी और एक अप्रिय एहसास.… उसके पैक के तिल-तिल मरने का एहसास। उसे अब किसी भी हालत दिमाग के इस भ्रम जाल से निकलना था। चारो ओर अंधेरा ही अंधेरा। उसकी वुल्फ की हाईली इंफ्रारेड वाली आखें भी इस अंधेरे को चिर नहीं पा रही थी। सीने में अजीब सी पीड़ा एक लय में उठ रही थी जो कम् होने के बदले धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी।


"जब बेचैनी बढ़ने लगी तो, तो पहले खुद पर काबू करना चाहिए आर्य। तभी तो समस्या को समझ पाओगे, नहीं तो बेकार में ही सारा दिन इधर-उधर भटकोगे। समय और ऊर्जा दोनो व्यर्थ होगी और बड़ी मुश्किल से काम होगा, या नहीं भी हो पाएगा। इसलिए आराम से पहले खुद पर काबू करो फिर समस्या पर काबू पाने की सोचना।"…


दादा जी के बचपन कि सिखाई हुई बात जब वो एक घायल मोर को देखकर घबरा गया था, और उसकी हालत पर आर्यमणि को रोना आ गया था। दादा जी की बात दिमाग में आते ही वो अपनी जगह खड़ा हो गया। गहरी श्वास लेकर पहले तो खुद पर काबू किया फिर अपने आंख मूंदकर सोचने लगा कि वो यहां क्यों आया था?


जैसे ही मन में उसके ये विचार आया उसी के साथ फिर से आर्यमणि को ओशुन की वहीं सिसकती आवाज़ सुनाई देने लगी जो उसे पहले दिन तो सुनाई दी थी। लेकिन उसके बाद फिर कभी आर्यमणि, ओशुन की आवाज सुन नहीं पाया। कुछ देर और खड़ा होकर वो वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया, वो यहां क्यों आया था, और क्यों इतना अंधेरा है?


पुस्तक "उलझी पहेली" का किस्सा दिमाग में आने लगा। फिर आर्यमणि कितनी मौत मरा उसकी यादें ताजा हो गयी। आर्यमणि कुछ भी कर रहा था लेकिन अपने जगह से एक कदम भी हिल नही रहा था, क्योंकि उसे पता था वो जैसे ही आवाज़ के ओर कदम बढ़ाएगा उसपर हमला हो जाएगा। बिना अपने डर को हराए वो ओशुन की मदद भी नहीं कर सकता और ना ही अपने असहनीय पीड़ा का कोई इलाज ढूंढ सकता है। असहनीय पीड़ा जो पल-पल ये एहसास करवा रहा था कि उसके पूरे पैक को मरने के लिए छोड़ दिया गया है।



"वो वास्तविक दुनिया है लेकिन ये भ्रम जाल। मै यहां मरकर भी जिंदा हूं वो (अल्फा पैक) वहां मरे तो लौटकर नहीं आएंगे। मै खुद में इतना असहाय कभी मेहसूस नहीं किया। शायद रूही की मां फेहरीन को भी पूरे पैक के मरने के संकट का सामना करना पड़ा होगा, जिसके चलते वो प्रहरी और सरदार खान से जंग में घुटने टेक चुकी थी। और अब उसके तीनों बच्चे ना जाने किस मुसीबत में है। कैसे आखिर कैसे मै रोकूं इन 4 बीस्ट अल्फा को।"..


अंतर्मन की उधेड़बुन चल रही थी तभी उसे कुछ ख्याल आया हो और वो मुस्कुराकर आगे बढ़ा। अपनी पीड़ा को दिल में दबाए, अपने पैक और ओशुन के लिए वो आगे बढ़ा। जैसे ही उसने 2 कदम आगे बढ़ाया, फिर से वही मंजर था।


चारो ओर से हृदय में कम्पन पैदा करने वाली वो लाल नजरें और दैत्याकार 4 जानवर, जो आर्यमणि के चारो ओर गस्त लगा रहे थे। आर्यमणि भी उसके हमले के इंतजार में अपना पंजा खोल चुका था। रक्त का काला बहाव पंजे के ओर बढ़ रहा था जिसकी गवाही उसकी उभरी हुई नसें दे रही थी। ऐसा लग रहा था आर्यमणि ने आज तक के हील किये हुए टॉक्सिक को अपने पंजे में उतार रहा था।
शानदार जबरदस्त भाई लाजवाब update bhai jann superree duperrere update
 
  • Like
Reactions: Tiger 786

andyking302

Well-Known Member
6,076
14,330
174
Aaj padh rahe update 91
Bhai thoda busy tha new business settle krne mey our ek sath padhne mey hi mja आता हे na तो isiliye, baki sab bhi complete krete arha hu
 
  • Like
Reactions: Tiger 786

andyking302

Well-Known Member
6,076
14,330
174
भाग:–93





चारो ओर से हृदय में कम्पन पैदा करने वाली वो लाल नजरें और दैत्याकार 4 जानवर, जो आर्यमणि के चारो ओर गस्त लगा रहे थे। आर्यमणि भी उसके हमले के इंतजार में अपना पंजा खोल चुका था। रक्त का काला बहाव पंजे के ओर बढ़ रहा था जिसकी गवाही उसकी उभरी हुई नसें दे रही थी। ऐसा लग रहा था आर्यमणि ने आज तक के हील किये हुए टॉक्सिक को अपने पंजे में उतार रहा था।


हर बार यही लगता था कि ईडन पहला हमला कर रही थी। वहीं आर्यमणि के एक कदम आगे बढ़ाते ही बीस्ट अल्फा एक बार फिर से हवा में थी, लेकिन इस बार आर्यमणि भी तैयार था। इस बार यह सोचकर नहीं खड़ा था कि जब मरना ही है तो मरने से पहले एक द्वंद हो जाए, बल्कि दिमाग में यह चल रहा था कि अपने पैक को बचाना है तो इन्हे अब मौत के घाट उतार ही दिया जाए।


बीस्ट अल्फा ने लगा दी थी छलांग, लेकिन इस बार अपना लड़का भी था तैयार। आर्यमणि कि नजरें घूम रही थी चारो ओर और उसे नजर आ रही थी सभी की हरकतें। एक ही वक्त पर एक साथ 4 दिशा से चारों बीस्ट वुल्फ हमला कर चुके थे। एक बीस्ट वूल्फ बिल्कुल सामने से हवा में कूदा। 3 बीस्ट वूल्फ, दाएं, बाएं और पीछे से दौड़ लगा चुके थे। चारो बीस्ट वूल्फ का मकसद आर्यमणि को नीचे गिराना। और जब वो नीचे गिर जाए तो उसे नोच डालना।


उड़ती–फिरती सामने से आ रही बीस्ट वूल्फ शायद खुद को बीस्ट वूल्फ ना समझकर, खुद को समझ रही थी ड्रैगन। जे मायला खुद को हवा में ही रखकर आर्यमणि के मुंह पर पंजा मारकर गंजा करने को बेकरार। आर्यमणि यहां का सुपरस्टार हलवा समझा था क्या? लड़के के नब्ज मे दौड़ रही थी पेड़, पौधों और जानवरों के हील की हुई टॉक्सिक। उतार लिया पंजे मे सारा जहर।


सामने से आ रही बीस्ट वुल्फ की हवा से स्लो मोशन लैंडिंग हो रही थी। बीस्ट वूल्फ के आगे का एक पंजा धीरे-धीरे फैल रहा था। ज्यादा सोचने का नहीं रे बाबा। अब बीस्ट वूल्फ इंसानी शेप तो होते नहीं ना जो 180⁰ पर हाथ तेज़ी से फैला दे। बोले तो दोनो हाथ बिलकुल सीधा फैला दे। थे तो वो पूरा चौपया जानवर। बिल्कुल बाहुबली के ओपनिंग सीन वाले मोटे तगड़े, वी.एफ.एक्स. एनिमेटेड हस्ट-पुस्ट सांढ की तरह। वुल्फ को साइज थोड़ा बड़ा ही मान लेने का। फैंटेसी मे वैसे भी छोटे कि कल्पना करना अब मज़ा ना देगा रे…


तो अब वो बलिष्ठ, हास्ट-पुस्ट बीस्ट वूल्फ आगे के एक पाऊं को तैयार कर रहा था पंजा मारने के लिए। इसलिए उसने अपने उस पंजे को बाएं ओर जितना फैला सकता था फैलाया। हां लेकिन सच मे ये बीस्ट वूल्फ थे बैल बुद्धि रे बबा। अब क्या कह दूं… पाऊं फैलाकर कितना ही फैला ले, हाथ वाली तेज़ी थोड़े ना आयेगी रे बाबा। अपना सुपरस्टार आर्यमणि खड़ा तैयार। बीस्ट अपना पंजा फैलाकर स्लो मोशन लैंड कर रहा। इसी बीच आर्यमणि हुआ थोड़ा तेज। अब अपनी जगह खड़ा रहकर थोड़े ना कहेगा आ जा और पंजा मार कर गंजा कर दे। बस इसलिए 2 कदम आगे आया और अपने सर के ऊपर दिख रहे बीस्ट वुल्फ के पाऊं को अपने टॉक्सिक हथेली में जकड़ लिया।


ना मज़ा नहीं आया टॉक्सिक हथेली कहने में वो फील ना आया। हां एसिड का पंजा। एसिड मतलब मामूली एसिड नहीं थी, बल्कि यदि हीरा जैसा कठोर धातु के १०० फिट मोटा दीवार पर वो पंजा पड़े तो वह हिस्सा गल जाये, ऐसा एसिड था उन पंजों में। अब कोई दर्शक ज्यादा मच मच नहीं करेगा की आर्यमणि कि नशें मे दौड़ती ये एसिड उसे कायको नहीं गला रही। उल्लुओं कभी वायर को देखा है करंट लगते। बस ये एसिड के पंजे का वैसा ही कॉन्सेप्ट था।


चले अब चलते है फाइट पर। एसिड का पंजा तैयार। आर्यमणि ने दबोच लिया अपने एसिड के पंजे में उसका पाऊं। पाऊं के बाल और जिंदा चमरे के जलने कि गंदी सी बदबू आने लगी। छटपटाहट और जिंदा जलने जैसा फीलिंग उस उड़ते बीस्ट अल्फा को होने लगी। आर्यमणि बिना ध्यान भटकाये उसके उसके पूरे शरीर को ही खींचकर सीधा पीछे से आ रहे बीस्ट वूल्फ पर पटक दिया।


एक तो सामने से हमला कर रहे बीस्ट वुल्फ की हवा में तेज गति कि छलांग थी और उस तेज़ गति को और बढाते हुए आर्यमणि ने बीस्ट वूल्फ को धराम से पीछे वाले बीस्ट पर पटक दिया। जब आर्यमणि सामने से आ रहे बीस्ट वोल्फ को पकड़ रहा था तब पीछे वाला बीस्ट खड़ा थोड़े ना था, वो भी काफी तेज दौड़ लगाकर आर्यमणि को टक्कर मारने के लिये छलांग लगा रहा था। दोनों कि टक्कर किसी विस्फोट से कम नहीं थी। इधर आगे और पीछे वाले बीस्ट वुल्फ की विफोटक टक्कर हो रही थी उधर आर्यमणि के पंजों की जकड़ में सामने वाले बीस्ट वुल्फ के पाऊं के नीचे का वो पूरा हिस्सा आ गया, जिसे वह अपनी हथेली से जकड़ रखा था।



टक्कड़ के साथ ही 2 बीस्ट वुल्फ का काम वहीं तमाम हो गया। हां लेकिन जब ये सीन चल रहा था, ठीक उसी वक्त दाएं और बाएं वाले टक्कर पहलवान बने बीस्ट वूल्फ भी उतने ही तेज़ी से आर्यमणि को टक्कर मार चुका था। ये टक्कर भी कमजोर नहीं थी। दोनों किनारों से आर्यमणि के पसलियां चटका दी दोनों बीस्ट वूल्फ ने।


घटना कुछ यूं तेजी सी हुई की किसी के पास कोई मौका नहीं था। 4 वुल्फ 4 दिशा से तेजी में दौड़ लगाये। आर्यमणि तेजी से अपना 2 कदम बढ़ाते सामने से कूद रहे बीस्ट वुल्फ के एक पाऊं को पकड़ा और खींचकर पीछे से छलांग लगा रहे बीस्ट वुल्फ पर दे मारा। जबतक आर्यमणि इतना किया तब तक उसे दाएं और बाएं से दौड़ लगा रहे वुल्फ ने सीधा टक्कर मार दिया।


मोटी बुद्धि टक्कर पहलवान बीस्ट वूल्फ थोड़ा भी अलग वक्त पर टक्कर मारता, तब ना वो आर्यमणि को नीचे गिड़ा पाते। बेंचो पागल एक साथ ही, एक वक्त मे, दाएं और बाएं से टक्कर मार दिया और रह गया अपना हीरो खड़ा। दोनों टक्कर पहलवान बेवकूफ सरीखे फिर से 100 कदम पीछे लेकर दौड़ लगाया। क्या स्पीड थी रे बाबा। बीस्ट वूल्फ की कोई ओलंपिक होते तो दोनों पहले नंबर पर होते। भगवान ने लगता है दोनो के दौड़ने कि स्पीड फिक्स कर दिये थे।


बहरहाल बैल सा शरीर और बैल बुद्धि दोनों बीस्ट अल्फा की। दोनों ओर से टक्कर मारने फिर दौड़ लगा चुके थे। वाह क्या स्टाइल से आर्यमणि ने दाएं और बाएं पूरा हाथ फैलाकर अपने पंजे खोला। किसी ट्रैफिक पुलिस वाले की आत्मा आर्यमणि के अंदर और दाएं और बाएं से आ रहे बीस्ट वुल्फ को हाथ दिखाते... "सालो ओवर स्पीड मे आ रहे। रुक अभी तेरी मां दे नाल आज सिकायत करवांगे"…


नहीं रुके बैल बुद्धि कितना भी आर्यमणि ने पूरा पंजा खोलकर दिखाया। भाई ने भी तय कर लिया अभी तेरी बुद्धि ठिकाने लगता हूं। बीस्ट वुल्फ को समझ में नहीं आया की ओवर स्पीड खतरनाक होता है। तेजी से दोनो दौड़ते हुए पहुंचे और आर्यमणि दोनो के पूरी गति को अपने हाथ से ही नियंत्रित किया। न तो वह हिला और न ही तेजी से दौड़ते हुये वुल्फ को जब आर्यमणि ने अपने हाथ से रोका तो पड़ने वाले दवाब में उसका हाथ कहीं से टूटा हो। यूं समझिए की 200 किलो वजनी 2 जानवर अनियंत्रित गति से दौड़ते हुये आर्यमणि के करीब पहुंचे और आर्यमणि ने बिना किसी परेशानी के उसे अपने भुजाओं के बल पर रोक दिया।


आर्यमणि के दोनों हाथ के पंजे दोनों बीस्ट वुल्फ के माथे से टिका था। मेहसूस कर लीजिए एसिड वाले पंजे के कारण जलने की आवाज और वैसे ही बाल सहित चमरी जलने कि बदबू। बिलकुल जलने की धीमी आवाज और चमरे जलने की गंदी बदबू आ रही थी। साले सच मे ये बीस्ट वुल्फ बहूते बड़े वाला बैल बुद्धि थे। अबे कभी ट्रैफिक रूल्स ना तोड़े थे क्या रे बीस्ट वूल्फ। ट्रैफिक वाले चालान काटने आए तो जितनी तेज हो सके उसके रास्ते से कट लेते हैं पागल। तू तो ट्रैफिक पुलिस से ही जा भिड़ा। आर्यमणि साहेब भी दोनों के बुद्धि ठिकाने पर लाते, पूरा एसिड का पंजा ही घुसेड़ डाले दिमाग के अंदर और दिमाग के अंदर कौन-कौन से पुर्जे होते हैं गूगल करके नाम पढ़ लेने का। उस अपने हाथ से मथ-माथ कर सब बराबर कर दिया। बीस्ट वूल्फ के सारे डर को आर्यमणि ने लौ.. लगा दिया। निकम्मों कुछ और मत सोच लेना "लॉ" मतलब एसिड की लॉ अंग्रेजी मे जिसे एसिडिक फ्लेम कहते हैं, वो लगा दिया।


आर्यमणि अपने डर को जैसे ही दूर किया वहां चारो ओर रौशनी का संचार होने लगा और कहीं दूर कोने में ओशुन सिसकती हुई नजर आ रही थी। ओशुन का दायां हाथ जमीन के नीचे था और हाथ का ऊपरी हिस्सा पुरा काला पर चुका था। ओशुन अपने बाएं हाथ से दाएं हाथ को खींचने की नाकाम कोशिश कर रही थी, लेकिन गड्ढे में फंसा उसका दायां हाथ बाहर नहीं आ रहा था।


आर्यमणि जब वहां पहुंचा तब पाया की 6 इंच की गोलाई वाले गड्ढे के बीच में ओशुन का हाथ फसा था, जिसे वह चाहकर भी उस गड्ढे से नही निकाल पा रही थी। आर्यमणि थोड़ा और करीब पहुंचा तो पाया की 6 इंच की गोलाई वाला वह गड्ढा तो नीचे काफी गहरा था। गोलाई इतनी प्रयाप्त तो थी की ओशुन आसानी से अपने फसे हाथ को निकाल सकती थी।


आर्यमणि, ओशुन के करीब जैसे ही पहुंचा, ओशुन उसे ऊपर से नीचे तक देखती… "कौन हो तुम और मुझे ऐसे क्यों फसाये हुए हो। मुझे मार दो या इस तिलिस्म से आजाद कर दो।"


आर्यमणि इस वक़्त काफी हैरान सा था, क्योंकि ओशुन उसे नहीं पहचान पा रही थी। आर्यमणि समझ चुका था की ओशुन के साथ क्या हुआ था। किताब "मीथ लैंड" जो की विदेशी लेखक ने भारत और कई देशों की धरती पर किये अपने सफ़र का अनुभव साझा करते हुए लिखा था। जिसमे सफर के दौरान हुई सुपरनैचुरल और सिद्ध प्राप्त विशेषज्ञों (जादूगर) से मुलाकात और बातचीत का पूरा जिक्र था।


"मिथ लैंड" पुस्तक के हिसाब से मिस्र (इजिप्ट) की पुरानी सभ्यता के कुछ सिद्ध प्राप्त इंसान जिसे जादूगर कहते थे, वो जादूगर खास इंसानों को ढूंढा करते थे जो एक दुनिया से दूसरे दुनिया का दरवाजा खोल सके। यह एक खास साधना होती थी जो एक सुनिश्चित स्थान और निश्चित वक़्त पर ही अंजाम दिया जा सकता था, तभी 2 दुनिया का दरवाजा खुलेगा। ऐसा ही कुछ भारतीय जादूगर भी करते थे बस फर्क सिर्फ इतना था भारत में दोनों प्रथाएं प्रचलित थी, दरवाजा खोलने के लिये किसी खास इंसान की बलि लेना अथवा खास इंसान को 2 दुनिया के बीच किसी चाभी की तरह फसाकर छोड़ देना। जबकि मिस्त्र में केवल खास इंसान को चाबी की तरह फसा दिया जाता था, वहीं अफ्रीका में इसका एक और अलग प्रारूप देखने मिलता था। वहां खास इंसान को नहीं ढूंढा जाता था, बल्कि जो मिला उसकी बली चढ़ाते रहो, जबतक बली कबूल नहीं होती।


हां लेकिन इस काले जादू को एक ही मकसद साधने के लिए किया जाता था, दूसरी दुनिया का दरवाजा खुला रहे और मनचाही काली शक्ति को निकालकर अपने अधीन किया जा सके। मात्र कुछ इंच के इस दरवाजे को खोलने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी और एक बार सावधानी हटी तब फिर से पूरी प्रक्रिया शुरू से करनी पड़ती थी।


एक समानता जो तीन अलग-अलग सभ्यता के जादूगरों मे समान थी, वह थी ग्रहों कि निश्चित दिशा और काम शुरू करने के लिये ग्रहों के प्रभाव वाला खास स्थान। तीनों ही जगह के सिद्ध प्राप्त इंसान (जादूगर) इसका विशेष ख्याल रखते थे। एक बार दरवाजा खुला फिर वो शक्ति तो मिलेगी ही जिसके लिये दरवाजा खोला गया था। किंतु दरवाजे ज्यादा देर तक खुला रह गया तो अन्य काली शक्ति भी इस दुनिया में आने का रुख करती थी। ये किसी भी जादूगर के लिए मनचाही शक्ति के अलावा एडिशनल शक्ति को जगाने जैसा होता था। दूसरी अनचाही शक्तियां जो एक दुनिया से दूसरी दुनिया के ओर रुख करती है, उसकी पूरी जानकारी सिद्ध प्राप्त इंसानों (जादूगरों) को कभी नहीं होती, इसलिए यदि वो शक्ति काबू नहीं हुई, फिर या तो जादूगरों को भागना पड़ता था या जान गवानी पड़ती थी, और एक बेलगाम शक्ति चारो ओर घुमा करती थी।


आर्यमणि समझ चुका था कि ओशुन इस वक़्त 2 दुनिया के बीच किसी चाभी की तरह फसी थी। पहले पूरा खुला गड्ढा भरना होगा ताकि ओशुन का हाथ किसी ताले के छेद में घुसा हुआ नजर आये, ताकि ओशुन के हाथ से वो ताला बंद करके, चाबी वापस बाहर खींचा जा सके।


आर्यमणि अपने पंजे को गड्ढे में डाला लेकिन उसे इतना तेज करंट का झटका मेहसूस हुआ, मानो किसी ने 12000 वोल्ट का करंट दे दिया हो। झटका खाकर वो दूर जाकर गिरा। झटका लगते ही आर्यमणि समझ चुका था कि 3 महीने से खुले इस दरवाजे से कोई भी दूसरी शक्ति क्यों नही निकल पायी। गहरे गड्ढे को बांध दिया गया था, जिसे अनजाने में आर्यमणि ने हाथ लगाकर एक पल के लिये खोल दिया था। फिर तो आर्यमणि ने वो भयावाह नजारा भी देखा जब लाखों कली मधुमक्खियों का झुंड स्त्री के आकार में खड़ी भिनभिना रही थी। बिल्कुल चमकीली काली मधुमक्खियां, लाखों की झुंड में किसी जवान लड़की के कर्व में दिख रही थी, एक बी-वूमन (bee-woman)।


आर्यमणि को इन मधुमक्खियों के बारे में जारा भी ज्ञान नहीं था, और ना ही किसी पुस्तक में वर्णित। 6 फिट की किसी महिला जितनी हाइट, पाऊं से लेकर पूरे बदन तक का शेप वैसा ही। ऐसा लग रहा था काली चुड़ैल भिनभिनाते उसके ओर चली आ रही थी, जिसके आकषर्क स्त्री आकर को देख तो सकते थे लेकिन कोई शक्ल नहीं थी केवल काली मधुमक्खियां ही मधुमकखियां।


आर्यमणि तेजी से दौड़ते हुए उसपर हमला कर दिया। बी-वूमन (bee-woman) के शरीर को बीच से फाड़ते हुए वह निकल गया। कुछ मधुमक्खियां जो पंजे में फसी थी वो मुट्ठियों के बंद होते ही कुरमुरे आवाज़ के साथ चटनी बन गई। लेकिन 5–6 मधुमक्खीयां जो आर्यमणि के बदन से चिपकी, पलक झपकते ही सीधा उसके शरीर के अंदर घुसकर अब वो आर्यमणि के बदन को कुरमुरा रही थी।


वहीं एक मुसीबत को आर्यमणि समझने कि कोशिश कर रहा था, तभी बी–वुमन (bee–woman) का नया रूप भी सामने आ गया। आर्यमणि पीछे मुड़कर जब बी-वूमन (bee-woman) के शरीर को देखा जिसके बीच से वह कूदा था, तो वहां विभाजन के बाद एक के बदले 2 बी-वूमन (bee-woman) खड़ी थी। और ये सब सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि आर्यमणि उसे बीच से चिड़ते हुए निकल गया था। दोनों बी–वुमन काली शक्ल धारण किये, बिल्कुल किसी सेक्सी स्त्री का कर्व बनाकर भिनभिनाते हुई आर्यमणि के ओर बढ़ने लगी।


वहीं एक कड़वा अनुभव आर्यमणि के बदन के अंदर हो रहा था। बीच से कूदने के दौरान जो 5-6 मधुमक्खियां उसके शरीर से चिपकी वह शरीर के अंदर घुसकर मांस को बड़ी तेजी से काटते हुए पेट के ओर बढ़ रही थी। आर्यमणि दर्द से बेहाल था और अब तो उसके पूरे बदन से लिपटने के लिए मधुमक्खीयों का 2 शरीर आगे बढ़ रहा था। दोनों सेक्सी कर्व वाली बी-वूमन अपना प्यार बरसाने के लिए आर्यमणि से लिपटने आ रही थी।


ये पीड़ा अशहनिय थी। आर्यमणि असहनीय दर्द को अनुभव करते सोच चुका था कि इस पीड़ा के कारण वो बिजली के झटके सह सकता है। उसने तुरंत ही कुछ मंत्र उच्चारण करते अपना पंजा गड्ढे में डाला। बिजली का झटका इतना तेज था कि ऐसा लग रहा था मानो करंट उसके पूरे शरीर में दौड़ रहा हो, लेकिन मधुमक्खी द्वारा दिए जा रहे दर्द के मुकाबले बिजली के झटके का दर्द सुकून दे रहा था।


आर्यमणि बी–वुमन के साथ लड़कर दोबारा मरना नहीं चाहता था। इसलिए जब आर्यमणि बिजली के झटके पर अपना हाथ बनाये रखने मे कामयाब हुआ, उसकी नजरें टिकी थी ताला बंद करके ओशुन का हाथ बाहर निकालना और पूरे तिलिस्म को तोड़ने में। ताकि बिना लड़े वापस लौटा जा सके। बाकी आर्यमणि ने बी–वुमन को खुद से लिपटने–चिपटने की खुली छूट दे रखी थी। आर्यमणि अपने हथेली के टॉक्सिक से गड्ढा भरना शुरू कर दिया। इधर बिजली के तेज करंट प्रवाह से आर्यमणि को फायदा ही हुआ। शरीर के अंदर की मधुमक्खियां बाहर निकल गयी और जाकर बी-वूमन से चिपक गई। 2 बी-वूमन आर्यमणि के ठीक ऊपर मंडरा रही थी, लेकिन उस से जाकर लिपट नही रही थी। आर्यमणि अपने शरीर में जानलेवा करंट के प्रवाह को मेहसूस कर रहा था, लेकिन वो भी अपना हाथ नहीं हटाया। गड्ढे के अंदर काले रंग की रस्सीनुमा लतायें नीचे से ऊपर तक फैलती उस गड्ढे को भरने लगी।


बाहरी दुनिया में दिन के 11 बज चुके थे। अल्फा पैक को जहर दिये लगभग 5 घंटे हो गये थे, बॉब बस यही कामना कर रहा था कि रूही, अलबेली, ओजल और इवान को दिये जहर का असर पुरा फैलने से पहले आर्यमणि जाग जाये। सुबह 11 बजे का माहौल कुछ ऐसा था कि बॉब की आखें फैल चुकी थी।


बॉब खुली आंखों से हैरतंगेज नजारा देख रहा था। आर्यमणि की हथेली की चमरी बिल्कुल काले रक्त के प्रवाह से फूल चुकी थी। उसका पूरा हथेली तकरीबन 3 इंच तक फुल गया था जिसमें केवल और केवल टॉक्सिक भरा हुआ था, जो लगातार गायब हो रहे था। टॉक्सिक हथेली से जैसे ही गायब होते वैसे ही हथेली सामान्य स्थिति में दिखती और अगले ही पल खून का स्राव (बहाव) हथेली के ओर होता और वापस से दोनो हथेली फुल जाती।


बॉब के लिए समझना मुस्किल नहीं था कि अंदर दो दुनिया के बीच फसी ओशुन को बाहर लाने का तरीका आर्यमणि ढूंढा चुका था। बॉब को यकीन हो गया था कि आर्यमणि अंदर जीत की राह पर है, इसलिए फ्रिज किये हुए दिमाग का हेलमेट तुरंत निकाल दिया, ताकि दिमाग में पूर्ण रक्त संचार हो सके।


आर्यमणि के शरीर का सारा टॉक्सिक गड्ढे को ढकने में लग चुका था। धीरे-धीरे उसका खून उन गड्ढों को भरने लगा। काली लतायें अब बिल्कुल किसी लाल रंग की लातायें दिखने लगी थी। जैसे-जैसे वो गड्ढे को भर रही थी आर्यमणि की आखें बंद होती जा रही थी। बाहर बॉब साफ देख सकता था 3 इंच गाढ़े काला दिखने वाला पंजा अब खून कि तरह लाल दिख रहा था, और धीरे धीरे नब्ज से होकर रक्त लगातार उसकी हथेली के ओर बढ़ रहे थे और गायब हो रहे थे।


बॉब, आर्यमणि के चेहरे का रंग पीला पड़ते देख रहा था।… "ओह माय गॉड, इसे तो करंट के झटके लग रहे है।"… बॉब आर्यमणि कि हालत पर सहम गया। बॉब ने तुरंत कुछ वुल्फ को वहां बुलाया और आर्यमणि की हथेली को कसकर थामने कह दिया। ऐसा लग रहा था आर्यमणि खून को चूस रहा था। 2 वुल्फ के शरीर से आधा खून खींच गया और पता भी नहीं चला की वो आर्यमणि कि हथेली से होकर कहां गायब हुये।


2 के जाते ही फिर अगले 2 वुल्फ को बुलाया गया। फिर 2, लगातार वुल्फ आ रहे थे और उनकी ब्लड खींचती देर नहीं लग रही थी। अब तो वहां मौजूद वुल्फ भी खत्म होने को आए थे। 20 वुल्फ का खून लिया जा चुका था। मात्र 4 वुल्फ और बचे थे। जल्द ही वो भी अपना खून देकर हांफते हुए अलग हुये।


बॉब अपने माथे के पसीने को पोंछते बस दुआ ही कर रहा था। 2 मिनट गुजरे होंगे की आर्यमणि का शरीर जोड़ों का झटका लिया और वो एक बार आंख खोलकर मूंद लिया। वहीं ओशुन भी आंख खोलकर बैठ चुकी थी। ओशुन जागते ही हैरानी से चारो ओर देखने लगी।
शानदार जबरदस्त भाई लाजवाब update bhai jann
 
  • Like
Reactions: Tiger 786

andyking302

Well-Known Member
6,076
14,330
174
भाग:–94





बॉब अपने माथे के पसीने को पोंछते बस दुआ ही कर रहा था। 2 मिनट गुजरे होंगे की आर्यमणि का शरीर जोड़ों का झटका लिया और वो एक बार आंख खोलकर मूंद लिया। वहीं ओशुन भी आंख खोलकर बैठ चुकी थी। ओशुन जागते ही हैरानी से चारो ओर देखने लगी।


"मै यहां कैसे पहुंची।….. आह्हहहहहहहह! ये पीड़ा"… ओशुन बॉब से सवाल करती हुई बेड से नीचे उतर रही थी लेकिन कमजोर इतना थी की वो लड़खड़ा कर आर्यमणि के ऊपर गिर गयी। गहरी श्वांस लेती ओशुन अब तक की सबसे मनमोहक खुसबू को दोबारा अपने श्वांस के द्वारा खुद में मेहसूस करती हुई मुस्कुरा दी। अपने चेहरे पर आये बाल को पीछे झटकती हुई अपना चेहरा उठाया और आर्यमणि को देखने लगी।


वो देखने में ऐसा गुम हुई की अपने टूट रहे शरीर का पूरा दर्द भूल गयी। आर्यमणि के होंठ चूमने के लिये होंठ जैसे फर फरा रहे हो। ओशुन खुद को रोक नहीं पायी और अपने होंठ आर्यमणि के होंठ से स्पर्श कर दी। जैसे ही ओशुन ने आर्यमणि के होंठ अपने होंठ से स्पर्श की वो चौंक कर पीछे हटी…

"बॉब यहां क्या हुआ था, आर्यमणि के होंठ इतने ठंडे और चेहरा इतना पिला क्यों पड़ा है? क्या तेज करंट की वायर घुसा दिये हो इसके अंदर?"..


"आर्यमणि के ऊपर से तुम हट जाओ, वो कुछ देर से जाग जाएगा। तुम ऊपर जाकर रेस्ट करो मै सब समझा दूंगा।"… बॉब रूही, अलबेली, ओजल और इवान को एंटीडोट का इंजेक्शन देते हुये कहने लगा। बॉब को जब इंजेक्शन लगाते देखी, तब ओशुन का ध्यान उस ओर गया जहां आर्यमणि का हाथ, पाऊं पकड़े आर्यमणि के शरीर से लगे अल्फा पैक बेड पर मूर्छित लेटे थे।


"बॉब ये चारो कौन है, और यहां आर्यमणि के साथ इनको भी क्या हुआ है?"… ओशुन फिर से सवाल पूछना शुरू कि..


बॉब:- तुम ऊपर जाकर रेस्ट करो, आर्यमणि जब जाग जाएगा तब सभी सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे…


ओशुन:- शायद वो सोया ही मेरी किस्मत से है। जागते हुए मै उसका सामना नहीं कर पाऊंगी। मुझे लगता है मेरा पैक यहीं कहीं आसपास है। मै उनसे सब कुछ जान लूंगी। आर्यमणि जब जागे तो उससे कहना मै उसकी दुनिया नहीं हूं।


ओशुन अपनी बात जैसे ही समाप्त कि, बॉब ने उसे एक जोरदार थप्पड़ लगा दिया… "भाग जाओ यहां से वरना मै पहली बार किसी वेयरवुल्फ का शिकार करूंगा। तुम्हे यहां सब क्या नाटक लग रहा है। तुम्हे नींद से जगाने के लिए वो देख रही हो 4 लोगों को जो आर्यमणि के पैक है, उन्हें खुद को ऐसे मौत का इंजेक्शन लेना पड़ा, जो उनको पहले मिनिट से मौत दे रही है। पता नहीं उनके कितने सारे ऑर्गन अंदर से डैमेज हो चुके होंगे। मैं उन चारो के मुंह से निकले खून को पोंछते-पोंछते परेशान हो गया। आर्यमणि को अंदर कितने देर तक बिजली के झटके लगते रहे हैं, पता भी है तुम्हे? आर्यमणि द्वारा सालों से जमा किया हुआ टॉक्सिक गायब हो गया। उसके शरीर का खून लगभग गायब हो गया। यहां जितने भी वुल्फ है हर किसी से खून लिया गया और महज 2 मिनट में ही उनके शरीर का आधा खून गायब हो गया। तुम्हे बचाने के लिए इतने लोग लगे थे। और जब तुम जाग रही हो तो यहां से जाने की सोच रही। भागो यहां से इस से पहले की मै तुम्हे मार दूं, स्वार्थी।"..


ओशुन:- बॉब मेरी बात सुनो, आर्य जाग गया तो मै उसे छोड़कर नहीं जा पाऊंगी। और मै आर्य के साथ बंधकर रह नहीं सकती। प्यार तो बहुत है बॉब लेकिन मै आर्यमणि की दुनिया नहीं हूं।


आर्यमणि:- बेहतर होता ये बात तुम मुझसे कहती ओशुन। अब चुकी मै जाग चुका हूं तो क्यों ना तुम थोड़ी देर यहां आराम कर लो..


ओशुन एक कदम पीछे हटती… "नहीं रहने दो मुझे दर्द अच्छा लग रहा है।"..


आर्यमणि:- मै अभी इस हालत में नहीं की तुम तक भागकर पहुंच सकूं इसलिए आ जाओ।


ओशुन:- देखो आर्य, मुझे बस यहां से जाना है, समझे तुम।


आर्यमणि:- कहां जाना है। रोमानिया, कैलिफोर्निया, कैन्स, टेक्सास, लंदन, बार्सिलोना, टर्की.. ऐसी कौन सी जगह जहां का पता मेरी जानकारी मे ना हो। प्यार होता तो शायद जाने देता, लेकिन यहां बहुत कुछ दाव पर लग गया है। ऐसे कैसे जाने दूं ओशुन। बॉब क्या तुम मेरी मदद कर सकते हो?


ओशुन:- अभी तुम्हारे पैक को तुम्हारी जरूरत है।


आर्यमणि:- मेरे पैक ने अपना काम कर दिया बाकी डिटेल जागने के बाद ले लूंगा। बॉब ने लगता है इन सबकी जान बचा ली है। सभी खतरे से बाहर हैं। थैंक्स बॉब।


आर्यमणि की बात सुनकर बॉब के चेहरे का रंग बदल गया। आर्यमणि को बात जितनी आसान लगती थी उतनी थी नही। लेकिन तभी दर्द भरी आह के साथ बॉब चिल्लाते…. "ये क्या है?"…. बॉब सोच में डूबा था कि आर्यमणि को कैस्टर के फूल की जानकारी कैसे दे। इतने में उसे थोड़ी पीड़ा हुई और सबका ध्यान नीचे बॉब के पाऊं में था। नीचे का भयानक नजारा देखकर सबकी आंखे फैल गयी।


दरसल जिस जगह सभी लोग खड़े थे वहां का फ्लोर मिट्टी का ही था और मिट्टी के नीचे से वही काली चमकीली मधुमक्खियां निकल रही थी, जो आर्यमणि को 2 दुनिया के बीच मिली थी। लाखों की तादात में वह बाहर निकली और देखते ही देखते वहां मौजूद हर किसी के पाऊं के नीचे उन मधुमक्खियों का ढेर लगा था। हर किसी के पाऊं में हल्का डंक लगने का एहसास हुआ और उसके बाद अपनी आंखों से देख रहे थे कि कैसे डंक मारने के बाद मधुमक्खी राख के समान ढेर होकर हवा में उड़ गयी। न केवल डंक मारने वाली मधुमक्खी बल्कि लाखो मधुमक्खियां एक साथ राख के कण समान हवा में उड़ने लगे। कुछ देर के लिये तो बंकर के नीचे बने इस खुफिया जगह हाल ऐसा हो गया जैसे बारूद विस्फोट के बाद चारो ओर का माहोल हो जाता है। वो तो भला हो टेक्नोलॉजी का जो उस जमीन के नीचे बने खुफिया जगह में इन मधुमक्खियों की राख को बाहर निकालने के लिये बड़े–बड़े पंखे लगे थे, वरना कुछ देर में सभी दम घुटने से मर जाते।


बॉब:– आर्य ये क्या था?


आर्यमणि:– बॉब तुम्हारे अंदर ये मधुमक्खी घुसी तो नही ?


बॉब:– क्या !!!! ये शरीर के अंदर घुस जाती है??


आर्यमणि:– हां मुझपर तो इन मधुमक्खियों ने ऐसे ही हमला किया था। पलक झपकते ही मेरे बदन के अंदर। उसके बाद जो अंदर से मेरे मांस को नोचना इन्होंने शुरू किया, क्या बताऊं मैं कितनी पीड़ा मेहसूस कर रहा था। फिर तो 12000 वोल्ट का करेंट मुझे ज्यादा आरामदायक लगा था।


बॉब:– शुक्र है मुझे ऐसी कोई पीड़ा नहीं हो रही। रुको फिर भी चेक करने दो...


बॉब अपना पाऊं ऊपर करके डंक लगने के स्थान को देखा। वहां की चमरी हल्की लाल थी लेकिन कुछ अंदर घुसा हो ऐसे कहीं कोई सबूत नहीं थे। बॉब पूरी तसल्ली के बाद.… "अब इन मधुमक्खी बारे में कुछ और डिटेल बताओगे?"


आर्यमणि:– मैं क्या वहां इन्ही पर रिसर्च करने गया था। जितना जानता था बता दिया।


बॉब कुछ सोचते.… "ये मधुमक्खियां बेवजह ही तुम्हारे अंदर नही घुसी थी। उसे दूसरी दुनिया से अपनी दुनिया में आने के लिये एक होस्ट चाहिए था, इसलिए तुम्हारे शरीर में घुसी थी। वहां तुम इसके होस्ट नही बन पाये, इसलिए मजबूरी में इन्हे सीधा ही अपने मधुमक्खी के स्वरूप में यहां के वातावरण में निकलना पड़ा। जिसका नतीजा तो तुम सबने देख ही लिया।


बॉब कह तो सही रहा था। एक बार आर्यमणि के शरीर पर उनका कब्जा हो जाता तब वो मधुमक्खियां सीधा आर्यमणि के शरीर को ही रूट बना लेती। आंख तो आर्यमणि खोलता लेकिन उसके अंदर लाखों मधुमक्खियां समा चुकी होती। परंतु ऐसा हो न सका। जब मधुमक्खी बिना किसी होस्ट मध्यम से बाहर निकली तब बाकी सारी मधुमक्खियां तो यहां के वातावरण में विलीन हो गयी, लेकिन जिस ओर इन सबका ध्यान नहीं गया वह थी, रानी मधुमक्खी जो जीवित थी और अपना होस्ट चुन चुकी थी। जिसका बारे में इन्हे भनक तक नहीं लगी।


बहरहाल छोटे से कौतूहल के बाद आर्यमणि ने अपने पैक को देखा और बॉब को घूरते.…. "बॉब इन मधुमक्खियों के कौतूहल के बीच जो रह गया उसका जबाव दो पहले। क्या मेरा पैक सुरक्षित है?


बॉब, संकोच में डूबता, बड़े धीमे से कहा…. "आर्य ये चारो कैस्टर ऑयल प्लांट के फ्लॉवर के संपर्क में साढ़े 5 घंटे से हैं। मैंने इन्हे स्ट्रॉन्ग एनेस्थीसिया दिया था और तुम्हारे जागने के कुछ वक़्त पहले एंटीडोट। थोड़ा सा हील होने के कारण मुंह से शायद खून नहीं निकल रहा वरना..


जैसे ही बॉब ने यह बात बताई आर्यमणि की आंख फटी की फटी रह गई। कैस्टर के फूल के बारे में आर्यमणि को भी पता था। एक ऐसा जहर जो पहले मिनट से मौत की वह भयावाह पीड़ा देता है कि इसके संपर्क में आये लोग अगले 5 मिनट में खुद की जान ले ले, जबकि पूर्ण रूप से मृत्यु तो 8 घंटे बाद होती है। आर्यमणि के दिमाग में सवाल तो बहुत थे लेकिन उसे पूछने के लिए वक़्त ना था।


आर्यमणि बिना वक्त गवाए ओजल और रूही के पेट पर अपना हाथ रखा और उसे हील करने लगा। कैस्टर के फूल का जहर शायद आर्यमणि पर काफी बुरा असर कर रहा था, ऊपर से कुछ देर पहले ही उसके शरीर ने बहुत कुछ झेला था। दोनो को हील करने में आर्यमणि को काफी तकलीफ हो रही थीं। दर्द इतना असहनीय था कि मुंह से उसके काले झाग निकलने लगे, लेकिन फिर भी आर्यमणि ने दोनो (ओजल और रूही) के बदन से अपना हाथ नहीं हटाया।


लगभग 15 मिनट बाद रूही और ओजल की सुकून भरी श्वांस आर्यमणि ने मेहसूस किया। रक्त संचार बिल्कुल सुचारू रूप से चल रहा था।… "बॉब शायद मै 12-13 घंटे ना जाग पाऊं, चारों को बता देना।"


इतना कहकर आर्यमणि एक 2 बेड के बीच में स्टूल लगा कर बैठ गया। अपने पास एक डस्टबिन का डब्बा लगा दिया। अपना चेहरा डस्टबिन में घुसाकर आर्यमणि आंखे मूंदा और अलबेली और इवान के बदन पर अपना हाथ रख दिया। आर्यमणि की बंद आंख जैसे फटने वाली हो। कान जैसे सुन पर चुके थे और हृदय मानो कह रहा हो, इतना जहर नहीं संभाल पाऊंगा।


वहीं आर्यमणि जिद पर अड़ा था कि मैंने सारे टॉक्सिक बाहर निकाल दिए, कुछ तो समेट लेने दो। आर्यमणि के लिए आज का दिन मुश्किलों भरा था, शायद सबसे ज्यादा दर्द वाला दिन कहना गलत नही होगा। उसके बंद आखों के किनारे से काली रक्त की एक धारा बह रही थी उसके नाक से काली रक्त की धार बह रही थी। दोनो कान का भी वही हाल था। मुंह में भी बेकार से स्वाद का वो काला रक्त भर रहा था, जिसे आर्यमणि लगातार डस्टबिन में थूक रहा था।


दर्द से वो केवल चिल्लाया नहीं लेकिन उसकी शरीर कि हर एक नब्ज जवाब दे गई थी। उसके मस्तिष्क का हर हिस्सा बिल्कुल फटने को तैयार था। धड़कन बिल्कुल धीमे होती… ध…क, ध……क"


उसकी हालत देखकर बॉब और ओशुन उसकी ओर हड़बड़ा कर आर्यमणि को रुकने के लिए कहा, लेकिन किसी तरह वो अपना दूसरा हाथ उठाता उन लोगों को अपनी जगह खड़े रहने का इशारा किया। इवान और अलबेली के हीलिंग में बिताया 15 मिनट आर्यमणि के हृदय की गति को लगभग शून्य कर चुकी थी।


जहां एक मिनट में उसका दिल 30-35 बार धड़कता था वहीं अब 1 मिनट में 5 बार भी बड़ी मुश्किल से धड़क रहा था। आखिरकार आर्यमणि को वो एहसास मिल ही गया, जिसके लिये वो कोशिश कर रहा था। जैसे ही इवान और अलबेली ने चैन की गहरी श्वांस ली, आर्यमणि धम्म से नीचे गिर गया.…


चारो ओर जगमग–जगमग रौशनी थी। पूरी दीवारों पर रंग–बिरंगी कई खूबसूरत पलों की तस्वीरें थी। उन तस्वीरों में मां जया, पापा केशव थे। भूमि दीदी थी। चित्रा और निशांत थे। निशांत की नई गर्लफ्रेंड सोहिनी थी। चित्रा और माधव के साथ की कई खूबसूरत तस्वीरें थी। भूमि दीदी के गोल मटोल बेबी की तस्वीर थी। चारो ओर दीवार पर कई खूबसूरत पलों की तस्वीरें ही तस्वीरें थी।


आर्यमणि ने आंखें खोली और आंखों के सामने जैसे उसकी भावनाओं को लगा दिया गया था। चेहरे कि भावना आंखों से बहने लगी थी। जब उसने गौड़ से देखा वो कैलिफोर्निया मे था। तेज़ी से भागकर बाहर आया। बाहर हॉल का नजारा भी जगमग–जगमग था। हॉल का माहोल पूरा भरा पूरा था। हॉल में आर्यमणि को देखने वालों की कमी नही थी। मैक्सिको की कैद से रिहा हुये कई वुल्फ, बॉब, लोस्की की पूरी टीम और ओशुन और वुल्फ हाउस से ताकत हासिल करके गये ओशुन के साथी वहां आर्यमणि के जागने का इंतजार कर रहे थे।


आर्यमणि जैसे ही कमरे से बाहर आया सब आर्यमणि को देख रहे थे। लेकिन आर्यमणि…… वो तो अपनी खुशी को देख रहा था। फिर उसके कदम ना रुके। दिल को ऐसा लग रहा था जैसे मुद्दातों हो गये तुमसे मिले। आर्यमणि के रास्ते में जो भी आया उसे किनारे करते आगे बढ़ा। ओजल, अलबेली, और इवान तीनों काफी खुशी से कुछ कहने के लिये आर्यमणि के करीब आये लेकिन आर्यमणि उन्हें अनसुना कर गया, वो लड़कड़ते, हड़बड़ाते आगे बढ़ रहा था।


झटके के साथ गले लगा और तेज श्वांस खींचकर तन की खुशबू को अपने जहन में बसाते.… "मुझे नहीं पता की तुम्हे देखकर कभी दिल धड़का भी हो, लेकिन बंकर में जब मै आंखें मूंद रहा था, तब एक ही इक्छा अंदर से उमड़ कर आ रही थी... अभी तुम्हारे साथ मुझे बहुत जीना है। इतना की ज़िन्दगी तंग होकर कह दे, अब बहुत हुआ साथ जीना, चैन से मर जा। फिर चेहरे पर एक सुकून होगा की हां तुम्हारे साथ पूरा जीने के बाद मैं मर रहा हूं। उस आखिरी मुकाम तक तुम्हारे साथ जीना है। मुझसे शादी करोगी रूही?"


जबसे आर्यमणि, रूही के गले लगकर अपनी भावना व्यक्त रहा था, सबको जैसे अचंभा सा हुआ था। आर्यमणि की भावना सुनकर रूही से खड़ा रह पाना मुश्किल हो गया। बेजान फिसलती वो अपने दोनो घुटनों पर बैठी थी। सर झुका था और रोने की सिसकियां हर किसी के कान में सुनाई दे रही थी। वो रोई तो भला उसके परिवार के आंखों में आंसू क्यूं न हो? इवान, अलबेली और ओजल तीनों साथ खड़े थे। तीनों ही रो पड़े। खुशी ऐसी थी कि संभाले ना संभाल रहा था।


आर्यमणि भी घुटनों पर आ गया। बालों के नीचे चेहरा छिपाकर रूही आंसू बहा रही थी। आर्यमणि भी बैठकर आंसू बहा रहा था। तभी रूही झटक कर अपने बाल ऊपर करती, रुआंसी आवाज में... "बॉस खड़े हो जाओ.. तुम.. तुम..."


कहना तो चाह रही थी कि "बॉस तुम घुटने पर कैसे हो सकते हो।" लेकिन हिचकियां और सिसकियां मे उसके शब्द उलझ गये। तीनों टीन वुल्फ उन्हें घेरकर बैठ गये। सभी एक दूसरे के कंधे पर हाथ डालकर बस एक दूसरे को देख रहे थे। चेहरे पर हंसी थी, आंखों में आंसू और दिल में उससे भी ज्यादा रोमांच।


ओशुन खामोश खड़ी बस देखती रही, और चुपचाप अपने साथियों को लेकर वहां से चली गई। लगभग घंटे भर तक पांचों बैठे रहे। हॉल में इंतजार कर रहे आर्यमणि के सभी सुभचिंतक अपने घुटनों पर बैठकर ही आर्यमणि को बधाई दे रहे थे। घंटे भर बाद पूरा हॉल खाली हो गया। सभी जब खड़े हुये तभी तीनों टीन चिल्लाते हुए... "किस्स, किस्स, किस्स, किस्स"


एक लड़की, उसमे भी भारतीय लड़की होने का एहसास पहली बार जाग रहा था। रूही शर्म से पानी पानी हो गयी। फिर वो रुक नहीं पायी और शर्माकर अपने कमरे मे भाग गयी।


अलबेली:- बॉस एक बात बतानी थी..

आर्यमणि:- हां बॉस बोलिये…

अलबेली:- अपने पैक मे एक लड़के कि शख्त जरूरत है..

आर्यमणि:- मतलब???


इवान:- मैं और अलबेली अब आप समझ जाओ। थोड़ी झिझक हो रही है हमे बताने मे। चलो स्वीटी हम लोग ड्राइव पर चलते है।


इवान और अलबेली कंधे पर हाथ डाले निकल गये। आर्यमणि हंसते हुए दोनों को जाते देख रहा था। फिर पास खड़ी ओजल पर नजर गयी। आर्यमणि उसे खुद मे समेटकर, उसका माथा चूमते... "हम सब मे सबसे समझदार। जब मै बाहर निकल कर रूही के पास जा रहा था, तब क्या कह रही थी।"


सवाल जैसे ही हुए, ओजल के आंखों में आंसू आ गये। रोती हुई... "बहुत शिकायत थी ज़िन्दगी से। सबसे दर्द तो ये बात देती रही कि हमारी आई कितनी तकलीफ और दर्द से गुजरी होंगी। लोग आइयाशी करके गये और उस गंदे से बीज को नतीजा हम थे, जिसे 15 साल तक एक बंद कमरा मिला। अब मुझसे बोला नहीं जायेगा। बस इस ज़िन्दगी के लिए दिल से धन्यवाद। आज मर भी जाऊं ना तो गम नहीं होगा।"


आर्यमणि, ओजल के आंखों के आंसू पोछते.… "मैं रूही से उसी धरती पर शादी करूंगा। बहुत भाग लिये अब नहीं। अब उनको उनके किये की सजा देनी है।"


ओजल:- प्लीज नहीं। नहीं.. नहीं लौटना वहां... यहीं अच्छे हैं। ऐसा लग रहा है अभी तो जिंदगी शुरू हुई है।


आर्यमणि:- चुप हो जाओ। पैक मे एक प्यारा सा लड़का ले आता हूं, फिर अपना ये पैक कंप्लीट हो जायेगा।


ओजल:- ऐसा मत करो। मुझे अभी जीना है। प्लीज मुझे मत बांधो। जब भी कोई पसंद आयेगा वो पैक में आ जायेगा। मुझे बांधो मत भैया। मुझे अभी खुलकर जीना है। सॉरी..


आर्यमणि:- अब ये सॉरी क्यों...


ओजल:- मुझे अपने दोस्तों को फुटबॉल सीखाने जाना था और मै लेट हो गई। बाद में मिलती हूं भैया.…


आर्यमणि सबकी हरकतों को समझ रहा था और अंदर से हंस भी रहा था। रूही के कान बाहर ही थे। जैसे ही ओजल बाहर गयी, रूही की धड़कने ऐसी ऊपर–नीचे हुई की बेचारी को श्वांस लेना दूभर हो गया। शेप कब शिफ्ट हुआ रूही को खुद पता नहीं, बावजूद इसके धड़कन थी कि बेकाबू हुई जा रही थी।
शानदार जबरदस्त भाई लाजवाब update bhai jann superree duperrere update
 
  • Like
Reactions: Tiger 786

nain11ster

Prime
23,612
80,684
259

Bahot badhiya 👌👌👌

Bahot badhiya nain bhai matlab jald hi action shuru hone wala hai par us se pehle hero ki powers badh jaayengi maza aayega bas ab break mat lagana...

Wah wah nain bhai maza a gya.

Bole to ekdm jhakkas updates hai bhidu

जादूगर के भागने के बाद
आर्य और रूही के बीच के बाक युद्द बड़ा ही मजेदार था
हा हा हा भाई वाह मजा आ गया
अब जादूगर की आत्मा के साथ आर्य और उसकी पैक मिलकर क्या गुल कहलायेंगे यह देखना दिलचस्प होगा
nain11ster भाई As Always लाज़वाब अपडेट

Aap sabke comment ka shukriya.... Lambe gape ke liye mafi chaunga... Aaj ke update ki shurwat subah se hi karte hain...
 

nain11ster

Prime
23,612
80,684
259
Eakdam kadak update bhai

ओह
जादूगर महान की वाट कैसे लगी पुरा विस्तृत वर्णन मिला
मतलब अब परग्रही (एलियन) से भिड़ंत वाली टीम में जादूगर महान होगा

ह्म्म्म्म अब इस पर क्या कमेंट करूँ
ग़ज़ब
पलक से मुक्का लात होने वाली है
उतने समय में आर्य और उसका पैक जादूगर महान से ज्ञान प्राप्त करेंगे
अब जादूगर और आर्य के बीच डील फाइनल हो गया है
अब देखते हैं
क्या क्या होने वाला है

Nice update

Nice update

Nice update bhai

Nice update

Nice update bhai

Mazedar update

Nice update 👍

Aap sabke sath ka shukriya.... Kahani wapas se resume ho chuki hai... Apne comment se thread raushan karte rahiyega....
 

nain11ster

Prime
23,612
80,684
259
Awesome update bhai waiting for action update

Nice update 👍

nice updates

Bhai bahut hi shandar update

Awesome updates 😍😍😍

Nice updates🎉👍

Awesome updates🎉👍

Super updates🎉👍

Biradar!
Well what should I say.
There are no proper words to describe my reactions.
Aapne time kafi liya but jo liya wo worth it tha..
Awesome fantastic fabulous update.
😍

भाईसाहब आप धन्य है प्रभु
मतलब पूरी तरह तैयार होकर आए हैं, की
आपकी वापसी पर कोई आपकी बजाए नही, बस अपडेट मे ही उलझ जाए।

Aap sabke sath ka dhanywad... Kahani wapas se lay me aa gayi hai... Aap sab bhi laut aaye...
 

nain11ster

Prime
23,612
80,684
259
Gajab bhai Gajab update

Maja aa gaya bhai.kya update diye hai.

Santulit dimag aur santulit bal se kudh ka aur samaj ka vikash hota hai..
Ab dekhana ye hai ki Arya kis tarike se sikar karta hai..

Awesome, gazab, super duper update.

Super update hai Bhai

Awesome update

कभी कभी कुछ गलतियां भी सही रास्ता दिखा देती है और यही आर्य के साथ हुआ, गलती से चैन और दंश को मिला दिया और जादूगर जाग गया मगर अब ये घटना आगे के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। जादूगर से किताब का ज्ञान, मंत्रो का ज्ञान, उसके जादू का ज्ञान और साथ में एक ऐसा सहायक जो एलियंस के खिलाफ युद्ध में एक अहम भूमिका निभा सके। ये सब मिलने का एक कारण है आर्य का खुद पर नियंत्रण और ताकत और शक्तियों का लालच ना होना।

आर्य ने अपने प्रतिशोध पर भी काबू रक्खा और जादूगर के एलियंस को स्वयं समाप्त करने के प्रस्ताव को भी स्वीकार नहीं किया। अब देखना है कि दो शक्तियां मिलकर एक शक्तिशाली दुश्मन से कैसे मुकाबला करती है। शानदार अपडेट्स

Aate hee dhamaka... Ye sahi h guru... Chalo fir Action se bharpoor updates k ready ho jata hu ... Jadugar h to bhut chalak ..

102:what1: 103:what3: 104:love3:
wow wow. Wonderful ☺️

Jadugar mahan to bohot si bate janta hai jo aarya ke liye sahi ho
Superb update

Kabhi kabhi kuch niji karno se lamba gape ho jata hai... Ummid hai kahani par aap sab se wapas mulakat hogi.... Update subah savere se aane shuru ho jayenge
 
Top