If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.
अभी तक हम यही मानते हैं कि डर को महसूस किया जा सकता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि डर की भी अपनी गंध होती है। जिसे आपकी नाक सूंघ सकती है। इतना ही नहीं आपकी नाक खुशी और कामोत्तेजना की गंध को भी महसूस कर सकती हैं।
फिंगरप्रिंट की तरह हमारी स्मैलप्रिंट भी अलग होती है। कोई दो व्यक्ति किसी एक चीज की समान गंध नहीं ले सकते। हर व्यक्ति की नाक में एक ब्लाइंड सैंट स्पॉट होता है, जिससे वह उस चीज की गंध लेता है।
नाखून भी मानव शरीर का प्रमुख अंग है। महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने में नाखूनों की अहम भूमिका होती है। नाखूनों से जुड़ी सबसे बड़ी बात यह होती है कि ये व्यक्ति स्वास्थ्य की जानकारी इनके रंग के आधार पर हो सकती है। इसके अलावा नाखूनों से जुड़े कई तथ्य और भी हैं जिनके बारे में आप शायद अनजान हैं। आगे के स्लाइडशो में नाखूनों से जुड़े तथ्यों के बारे में जानिये।
धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक तो है ही साथ ही यह नाखूनों के लिए नुकसानदेह है। धूम्रपान करने से भी नाखून पीले हो जाते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा धूम्रपान के आदि हो चुके हैं तो, आपके नाखून पीले होने शुरु हो जाएंगे। क्यूटिकल्स नाखूनों के दोनों ओर होते हैं जिसमें गंदगी जम जाती है। यह इतने प्रभावशाली होते हैं कि इसकी वजह से नाखून सड़ जाते हैं, इसलिए समय पर इनको काटते रहें।
कुछ शोधों के में यह बात साबित हुई है कि बीमारियों के हिसाब से नाखूनों का रंग बदलता है। जैसे सफेद रंग के नाखून लीवर से संबंधित बीमारियों यानी हेपेटाइटिस के प्रतीक हो सकते हैं। पीले नाखून फेफड़े संबंधी बीमारियों के दर्शाते हैं, आधे सफेद और आधे गुलाबी नाखून गुर्दे से संबंधित बीमारियों के संकेत देते हैं। अगर नाखून का रंग पीला है या उनकी परत सफेद है तो यह शरीर में खून की कमी का लक्षण है। नाखूनों का पीलापन पीलिया के लक्षण को भी बताता है।
अगर आपके नाखूनों के बढ़ने की गति धीमी है तो यह बताता है कि आप प्रोटीन की कमी और विटामिन ए की कमी से जूझ रहे हैं। मानसिक अशांति, तनाव, प्रोटीन और जिंक की कमी भी नाखूनों की वृद्धि में बाधक हो सकती है।
शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपके नाखून भी आपके स्वास्थ्य की सारी पोल खोल देते हैं। आप क्या खाते हैं, कैसा खाते हैं, आपकी सोच और रहन-सहन भी आपके नाखून दर्शाते हैं।
नाखूनों का बढ़ना मौसम पर भी निर्भर करता है। नाखून के बढ़ने की गति गर्मी के मौसम अधिक तेज होती है क्योंकि शरीर द्वारा धूप का इस्तेमाल कर विटामिन डी बनाने से बढ़त तेज हो जाती है। जबकि अन्य मौसम में नाखूनों के बढ़ने की गति कम होती है।