If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.
एक स्कैल्प में लगभग 1,00,000 बाल होते हैं। जिनके बालों का टैक्सचर लाल होता है उनके हर स्कैल्प में लगभग 80 हजार बाल होते हैं। वहीं, सुनहरे बाल वाले व्यक्तियों के बाल सबसे घने यानी हर स्कैल्प में करीब 1,20,000 बाल होते है।
क्या आप जानते हैं किर रोजाना आपके बाल किस गति से बढ़ते हैं। आमतौर पर हमारे बालों की लंबाई रोजाना 0.3 से 0.5 मिमी बढ़ जाती है। वहीं महीने भर में ये लगभग 1 से 1.5 सेमी तक लंबे हो जाते हैं। और साल भर में ये 6 इंच यानी करीब 15 सेमी तक बढ़ जाते हैं।
गर्भावस्था में महिलाओं में भोजन को लेकर अजीब सी लालसा गंध के प्रति अलग से अनुभव के कारण होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान नाक अतिसंवेदनशील हो जाती है और स्वाद को लेकर एक अजीब सी भावना विकसित होने लगती है।
आप को लगता है कि आप अपनी नाक से सूंघते हैं लेकिन जो हम आपको बताएंगें उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि आप वास्तव में अपनी नाक से नहीं बल्कि अपने दिमाग से सूंघते हैं, नाक तो केवल जरिया है।
संगीत के पूरे खजाने का आधार सात सुर हैं उसी तरह हजारों किस्म की गंधों में सात ही बुनियादी गंध होती हैं। मस्की (कस्तूरी जैसी), बदबूदार, तीखी, कर्परी (कपूर जैसी), हल्की, फूलदार और मिन्टी।
क्या आप जानते है कि खुशबू का असर आपके मूड पर भी पड़ता है। एक अच्छी गंध आपके मूड पर सुखद और सकारात्मक प्रभाव डालती है। इससे आपका मन शांत होता है और आपको सुकून मिलता है।
कई बार मजाक में महिलाओं को तेज नाक वाली कहा जाता है, लेकिन वैज्ञानिक रूप से भी ऐसा ही होता है। महिलाओं की सूंघने की क्षमता पुरुषों के मुकाबले काफी तेज होती है।