
Ye original photo hai us bangle ki
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ईदगाह पहाड़ी के इस बंगले के बाहर से भी निकलने में हर किसी को डर लगता है। यहां से कोई भी अकेला नहीं गुजरता। कई दशकों से यह बंगला वीरान पड़ा है। लोग इसे खूनी बंगला भी कहते हैं।
रात को इस बंगले के पास से गुजरने वाले कुछ लोगों का कहना है कि यहां रात में छम-छम की आवाज आती है। जैसे लगता है कि कोई महिला पायल पहने बंगले के परिसर में घूम रही हो। आज भी लोग सामने से गुजरते वक्त सहम जाते हैं। इन लोगों का मानना है कि इस बंगले को वर्षों से भूतों ने अपना घर बना लिया है। रात में यहां अजीब तरह की आवाजें आने से आसपास के लोग दहशत में रहते हैं।