• If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.

Shayari आँखे - शेरी शायरी

Raj_sharma

Well-Known Member
11,891
20,885
228
Kaafi doordarshi maloom padte ho mitra :?:
Bhai ab door ya pas kuch bhi bolo per sardi jaroor bol sakte ho.
"Yu hi nahi ud-jaati neend raaton ki,
Kabhi to kisi se dil lagaya hoga." 🙏🙏
 

komaalrani

Well-Known Member
20,018
46,962
259
निगाहों पे गुफ़्तगू हो चुकी,... लगता है अब शेरो की तादाद इस मुद्दे पर कम होती जा रही है तो मैं इस थ्रेड में गेसुओं को भी जोड़ रही हूँ और आप सब से इल्तज़ा है की निगाहों के साथ जुल्फों पे शेर पेश करें,

और शुरुआत गेसुओं से जुड़े चंद शेरों के साथ,
 

komaalrani

Well-Known Member
20,018
46,962
259
आप के गैसुओं की साया है,
लोग जिसको बहार कहते हैं।
 

komaalrani

Well-Known Member
20,018
46,962
259

आया है जिक्र अगर दारो - रसन का,
गैसू-व-कदे-यार की बात आ ही गई है।



1.दारो–रसन- फांसी का फंदा

2. गैसू-व-कदे-यार - माशूक का डील-डौल और बाल​
 

komaalrani

Well-Known Member
20,018
46,962
259
इक न इक जुल्मत से जब वाबस्ता रहना है तो जोश,
जिन्दगी पर साया-ए-जुल्फे-परीशां क्यों न हो।

-'जोश' मलीहाबादी
 

komaalrani

Well-Known Member
20,018
46,962
259

इजाजत हो तो मैं तस्दीक कर लूँ तेरी जुल्फों से,
सुना है जिन्दगी इक खूबसूरत दाम है साकी।

-अब्दुल हमीद 'अदम'


1.तस्दीक - प्रमाणित 2. दाम - जाल, फंदा, पाश
 

komaalrani

Well-Known Member
20,018
46,962
259
इधर गैसू, उधर रू-ए-मुनव्वर है तसव्वर में,
कहाँ ये शाम आयेगी, कहाँ ऐसी सहर होगी।


1.गैसू - बाल, जुल्फें 2. रू-ए-मुनव्वर - रौशन चेहरा या मुखड़ा

3. सहर - सुबह, प्रातःकाल, प्रभात, भोर

 
Top