• If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.

Shayari शायरी और गजल™

TheBlackBlood

Keep calm and carry on...
Supreme
80,149
118,095
354
मैं ने यूँ देखा उसे जैसे कभी देखा न था।
और जब देखा तो आँखों पर यक़ीं आता न था।।

बाम-ओ-दर से सख़्त बारिश में भी उट्ठेगा धुआँ,
यूँ भी होता है मोहब्बत में कभी सोचा न था।।

आँधियों को रौज़न-ए-ज़िंदाँ से हम देखा किए,
दूर तक फैला हुआ सहरा था नक़्श-ए-पा न था।।

लोग लाए हैं कहाँ से शब को मरमर के चराग़,
उन चटानों में तो दिन को रास्ता पैदा न था।।

शहर की हंगामा-आराई में खो कर रह गया,
मैं कि अपने घर में भी मुझ को सुकूँ मिलता न था।।

बर्फ़ अपने-आप घुल जाती है सूरज हो न हो,

शाम से पहले ये जाना था मगर समझा न था।।
 
  • Like
Reactions: Riky007

TheBlackBlood

Keep calm and carry on...
Supreme
80,149
118,095
354
अगर खिलाफ है होने दो जान थोड़ी है,
ये सब धुँआ है कोई आसमान थोड़ी है |

लगेगी आग तो आएंगे घर कई ज़द में,
यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है |

हमारे मुह से जो निकले वही सदाकत है,
हमरे मुह में तुम्हारी जबान थोड़ी है |

मै जानता हूँ कि दुश्मन भी कम नहीं है,
लेकिन हमारी तरह हथेली पे जान थोड़ी है |

आज शाहिबे मसनद है कल नहीं होंगे,
किरायेदार है जात्ती मकान थोड़ी है |

सभी का खून है शामिल इस मिट्टी में,
किसे के बाप का हिन्दुस्तान थोड़ी है |

______राहत इंदौरी
 

Lucky..

“ɪ ᴋɴᴏᴡ ᴡʜᴏ ɪ ᴀᴍ, ᴀɴᴅ ɪ ᴀᴍ ᴅᴀᴍɴ ᴘʀᴏᴜᴅ ᴏꜰ ɪᴛ.”
6,752
25,912
219
Aree kaha gayab ho bhai aaj kal :huh:
Kuch nahi study ke sath part time job par busy rehta hu abhi to jyada time nahi mil raha to idhar aa nahi pata
 
  • Like
Reactions: TheBlackBlood

TheBlackBlood

Keep calm and carry on...
Supreme
80,149
118,095
354
Kuch nahi study ke sath part time job par busy rehta hu abhi to jyada time nahi mil raha to idhar aa nahi pata
Oh I see....
Study par zyada dhyaan do bhai kyoki isi se future behtar banega. Part time job agar is liye kar rahe ho ki ghar walo par kharch ka zyada pressure na pade to achhi soch hai. Well good luck and best wishes bhai.... :good:
 
  • Love
Reactions: Lucky..

Lucky..

“ɪ ᴋɴᴏᴡ ᴡʜᴏ ɪ ᴀᴍ, ᴀɴᴅ ɪ ᴀᴍ ᴅᴀᴍɴ ᴘʀᴏᴜᴅ ᴏꜰ ɪᴛ.”
6,752
25,912
219
Oh I see....
Study par zyada dhyaan do bhai kyoki isi se future behtar banega. Part time job agar is liye kar rahe ho ki ghar walo par kharch ka zyada pressure na pade to achhi soch hai. Well good luck and best wishes bhai.... :good:
Thank you bhai..

Aaj ke jamane me extra kharch hote hai paise to thoda bahot khud se bhi kama leta hu taki ghar walo par jyada pressure na pade.
 

fountain_pen

Prime
3,000
2,887
159
अगर खिलाफ है होने दो जान थोड़ी है,
ये सब धुँआ है कोई आसमान थोड़ी है |

लगेगी आग तो आएंगे घर कई ज़द में,
यहाँ पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है |

हमारे मुह से जो निकले वही सदाकत है,
हमरे मुह में तुम्हारी जबान थोड़ी है |

मै जानता हूँ कि दुश्मन भी कम नहीं है,
लेकिन हमारी तरह हथेली पे जान थोड़ी है |

आज शाहिबे मसनद है कल नहीं होंगे,
किरायेदार है जात्ती मकान थोड़ी है |

सभी का खून है शामिल इस मिट्टी में,
किसे के बाप का हिन्दुस्तान थोड़ी है |


______राहत इंदौरी

इक दहाड़‌ थी उसकी शेर-ओ-शायरी में,
वो राहत इंदौरी अब 'हिंदुस्तान ' हो गया.
 
  • Like
Reactions: TheBlackBlood

TheBlackBlood

Keep calm and carry on...
Supreme
80,149
118,095
354
गुज़र गए हैं जो मौसम कभी न आएँगे।
तमाम दरिया किसी रोज़ डूब जाएँगे।।

सफ़र तो पहले भी कितने किए मगर इस बार,
ये लग रहा है कि तुझ को भी भूल जाएँगे।।

अलाव ठंडे हैं लोगों ने जागना छोड़ा,
कहानी साथ है लेकिन किसे सुनाएँगे।।

सुना है आगे कहीं सम्तें बाँटी जाती हैं,
तुम अपनी राह चुनो साथ चल न पाएँगे।।

दुआएँ लोरियाँ माओं के पास छोड़ आए,
बस एक नींद बची है ख़रीद लाएँगे।।

ज़रूर तुझ सा भी होगा कोई ज़माने में,
कहाँ तलक तिरी यादों से जी
लगाएँगे।।
 

TheBlackBlood

Keep calm and carry on...
Supreme
80,149
118,095
354
किस की तलाश है हमें किस के असर में हैं।
जब से चले हैं घर से मुसलसल सफ़र में हैं।।

सारे तमाशे ख़त्म हुए लोग जा चुके,
इक हम ही रह गए जो फ़रेब-ए-सहर में हैं।।

ऐसी तो कोई ख़ास ख़ता भी नहीं हुई,
हाँ ये समझ लिया था कि हम अपने घर में हैं।।

अब के बहार देखिए क्या नक़्श छोड़ जाए,
आसार बादलों के न पत्ते शजर में हैं।।

तुझ से बिछड़ना कोई नया हादसा नहीं,
ऐसे हज़ारों क़िस्से हमारी ख़बर में हैं।।

'आशुफ़्ता' सब गुमान धरा रह गया यहाँ,
कहते न थे कि ख़ामियाँ तेरे हुनर में
हैं।।
 

Davidjar

New Member
1
0
1
Добро пожаловать на наш обучающий курс "Как открыть клининговую компанию с нуля". Если вы хотите создать свой бизнес и зарабатывать на услугах по уборке и чистке, то наш курс поможет вам сделать первые шаги.
Здесь вы узнаете:
- Как выбрать потенциальную аудиторию и определить свое место на рынке
- Как составить бизнес-план и определить уровень инвестиций для начала работы
- Какие разрешения и сертификаты необходимы для работы в сфере клининга
- Как подобрать персонал и организовать работу бригады
- Как раскрутить свой бизнес и привлечь клиентов
По окончании курса вы будете иметь точное понимание о том, как открыть свою клининговую компанию, и ответы на все ваши вопросы. Наш опытный инструктор поможет вам увидеть всю картину и дать необходимые знания для успешного запуска вашего бизнеса.
<a href=https://obuchenie-cleaning-1.ru/>научиться клинингу</a>
 
Top