• If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.

Fantasy 'सुप्रीम' एक रहस्यमई सफर

Dhakad boy

Active Member
1,033
1,502
143
#65.

उधर जेनिथ धीरे-धीरे अपने आगे चल रही क्रिस्टी के पीछे जा रही थी। इधर पता नहीं कैसे सोयी हुई क्रिस्टी जाग गयी।

उसने जेनिथ को पेड़ो की ओर जाते हुए देखा। उसे आश्चर्य हुआ की जेनिथ इतनी रात गये पेड़ो की तरफ क्यों जा रही है? वह उठकर जेनिथ की तरफ भागी। कुछ ही पल में क्रिस्टी जेनिथ के पीछे पहुंच गयी।

“क्या हुआ जेनिथ?" क्रिस्टी ने आगे जा रही जेनिथ को पीछे से आवाज लगाते हुए कहा- “तुम इतनी रात गये कहां जा रही हो?"

जेनिथ पीछे से आ रही आवाज को सुन पलट कर पीछे देखने लगी। अपने पीछे क्रिस्टी को खड़े देख वह आश्चर्य से भर उठी। उसे समझ नहीं आया की उसके आगे चल रही क्रिस्टी अचानक उसके पीछे कैसे आ गयी? जेनिथ ने पलटकर वापस आगे की ओर देखा।

आगे देखते ही जेनिथ की आँखे फटी की फटी रह गयी क्यों की आगे पेड़ो के झुरमुट के पास एक और क्रिस्टी खड़ी उसे देखकर मुस्कुरा रही थी।

यह देखकर जेनिथ के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। वह ‘धड़ाम’ की आवाज के साथ वहां लहरा कर गिर गयी।

पीछे वाली क्रिस्टी ने जेनिथ को लहराकर गिरते देखा, उसने इधर-उधर नजर घुमाकर देखा, पर उसे कुछ नजर नहीं आया। वह भागकर जेनिथ के पास पहुंच गयी।

जेनिथ जमीन पर बेहोश पड़ी थी। यह देख क्रिस्टी ने चीखकर सबको जगा दिया।

“कैप्टन...तौफीक...उठो। देखो इधर जेनिथ को क्या हुआ?"

क्रिस्टी की चीख सुनकर सभी जाग गये और भागकर क्रिस्टी के पास पहुंच गये।

“क्या हुआ?" सुयश ने जोर से कहा- “तुम लोग इतनी रात में इधर क्या कर रही हो? और जेनिथ बेहोश कैसे हो गयी?"

“पता नहीं!" क्रिस्टी ने उलझे-उलझे स्वर में कहा- “मै तो सो रही थी। तभी अचानक से मेरी नींद खुल गयी। मैने देखा कि जेनिथ उन पेड़ो की ओर जा रही है। मुझे यह देख अजीब सा लगा। मैने जेनिथ को पीछे से आवाज दी।
मेरी आवाज सुन जेनिथ एकदम से डर गयी। पहले उसने इधर पेड़ो की ओर देखा और गिर कर बेहोश हो गयी। मैने भी सामने देखा पर मुझे कुछ नजर नहीं आया।"

यह कहकर क्रिस्टी शांत हो गयी। पर उसकी निगाहे अभी भी बेहोश जेनिथ की ओर थी।

तब तक तौफीक भागकर एक पानी की बॉटल ले आया और उस बॉटल से पानी की कुछ बूंदे लेकर जेनिथ के चेहरे पर डाला। पानी की बूंदे जेनिथ के चेहरे पर पड़ते ही जेनिथ को होश आ गया।

एक सेकंड तक तो जेनिथ सबको देखती रही, फ़िर उसे सारी घटना याद आ गयी। वह एकदम से डरकर क्रिस्टी को देखने लगी।

“क्या हुआ जेनिथ?" तौफीक ने जेनिथ को सहारा देते हुए कहा-
“तुम बेहोश कैसे हो गयी थी? और क्रिस्टी को देखकर तुम डर क्यों रही हो?"

जेनिथ ने एकबार सबके चेहरे पर नजर मारी। सबको अपने पास पाकर धीरे-धीरे वह सामान्य हो रही थी।

पहले जेनिथ ने शैफाली के हाथ में पकड़ी बॉटल से खूब सारा पानी अपने गले के नीचे उतारा और फ़िर सामान्य होते हुए उन्हें सारी बात बता दी।

“दो-दो क्रिस्टी!" सभी के मुंह से एक साथ निकला।

“ये कैसे संभव है?“ तौफीक ने आश्चर्य से इधर-उधर देखते हुए कहा- “क्रिस्टी की शकल की दूसरी लड़की इस द्वीप पर कहां से आयी?"

अब बहुत से चेहरो पर डर के भाव भी दिखने लगे थे। कुछ देर तक किसी के मुंह से बोल तक ना फूटा। सभी बस एक दूसरे का चेहरा देख रहे थे।

“कैप्टन, क्या आप तंत्र-मंत्र पर विश्वास करते हैं?" अल्बर्ट ने सुयश की ओर देखते हुए पूछा।

“यह आप कैसी बात कर रहे हैं प्रोफेसर?" सुयश ने अजीब सी नज़रो से अल्बर्ट को देखते हुए कहा-

“आज के इस विज्ञान के दौर मे तंत्र-मंत्र की बातों पर विश्वास कौन करेगा? तंत्र-मंत्र का जिक्र तो केवल किताबो मे ही मिलता है।"

“कैप्टन जादू और विज्ञान में बहुत थोड़ा सा ही अंतर होता है।"
अल्बर्ट ने सबको समझाते हुए कहा-
“हम जिन चीजो को समझ नहीं पाते है उसे जादू कहते है, पर जब उसे समझ जाते है तो उसे ही विज्ञान का नाम दे देते है। जैसे आज से 200 साल पहले अगर कोई कहता कि मैंने हजार किलोमीटर दूर बैठे इंसान से बात किया तो हम उसे जादू कहते और जल्दी उसकी बात पर विश्वास नहीं करते, पर आज के समय में हम मोबाइल के द्वारा ऐसा आसानी से कर सकते है।

तो मेरा ये कहना है कि इस द्वीप पर शायद वैसी ही कोई तकनीक है, जो हमें समझ नहीं आ रही है इसिलए हम चाहें तो उसे जादू कह सकते है। हो सकता है कि इस द्वीप पर रहने वाले लोगों को जादू आता हो?"

“ये भी हो सकता है ग्रैंड अंकल।" शैफाली ने अल्बर्ट को देखते हुए कहा- “कि इस द्वीप पर आज से सैकडो साल पहले का विज्ञान प्रयोग में लाया जाता हो, जिससे कि यहां के इंसान किसी का भी भेष बना सकते है?"

“एक बात तो स्पस्ट हो गयी कैप्टन कि इस द्वीप पर इंसान है, मगर वह जानबूझकर हमें देख कर छिप रहे है। क्यों? ये नहीं पता और वह काल्पनिक कहानी की तरह किसी का भी रूप बदलने में माहिर भी है।" ब्रेंडन ने अपने तर्क देते हुए कहा।

“लेकिन वह नकली क्रिस्टी जेनिथ को लेकर कहां जाना चाहती थी?" तौफीक ने कहा।

“आप भूल रहे है कैप्टन कि उस दिन लॉरेन भी लोथार को कहीं ले जाना चाहती थी।" जॉनी ने कहा-

“अब तो मुझे लगता है कि इसी द्वीप से निकलकर कोई इंसान लॉरेन और रोजर का भेष बनाकर हमारे जहाज पर दहशत फैला रहा था।" पहली बार सभी को जॉनी के शब्दो में कोई ढंग का लॉजिक दिखाई दिया था।

“मुझे भी जॉनी की बात सही लग रही है।" सुयश ने कहा- “लेकिन अब हमें इस द्वीप पर और सावधान रहना होगा।"

किसी के मुंह से अब कोई शब्द नहीं निकला।

“मेरे ख़याल से अब हमें वापस सो जाना चाहिए।" सुयश ने इधर-उधर देखते हुए कहा- “अभी रात का समय है और हमें अभी दिन में वापस अपनी यात्रा शुरु करनी है।"

सुयश की बात सुनकर सभी वापस अपने सोने वाली जगह पर आ गये। नींद तो अब शायद ही किसी को आनी थी, पर वापस सभी लेट गये थे।

उन पर नजर रखने वाली वह आकृति भी अब एक ओर को चल दी थी।


चैपटर-4 रहस्यमय दुनिया

8 जनवरी 2002, मंगलवार, 09:00, ट्रांस अंटार्कटिक पर्वत, अंटार्कटिका

जेम्स और विल्मर बिना किसी को बताए आज फ़िर नियत स्थान पर आ गये।

दोनों ने आज ड्रिल मशीन के साथ-साथ मेटल काटने वाली ‘कटर मशीन’ भी ले रखी थी। दोनों के ही चेहरे पर आज खुशी के भाव नजर आ रहे थे। शायद उन्हें विश्वास था कि आज कुछ ना कुछ तो उनके हाथ जरुर लगेगा।

जिस स्थान पर कल उन्हें वह ढाल मिली थी, वहां पर उन्हेंने एक छोटा सा झंडा बना कर लगा दिया था।
उन्हें पता था कि रात में बर्फ गिरने के बाद उस स्थान को अगले दिन पहचान पाना मुश्किल हो जाता।

जेम्स और विल्मर ने अपना ‘स्की-स्कूटर’ उस झंडे से कुछ दूरी पर रोका और उतरकर झंडे के पास पहुंच गये।

विल्मर ने एक नजर जेम्स पर डाली और फ़िर ‘कटर मशीन’ निकाल कर उस स्थान की बर्फ को साफ करने लगा।

थोड़ी ही मेहनत के बाद विल्मर ने ढाल के आसपास के क्षेत्र की बर्फ साफ कर ली। अब वह ढाल साफ नजर आ रही थी।

“इस ढाल को काट कर निकालने की कोशिश करो।" जेम्स ने विल्मर से कहा- “कम से कम कुछ तो हाथ लगे पहले।"

विल्मर ने जेम्स की बात सुनकर धीरे से अपना सिर हिलाया और फ़िर कटर मशीन को शुरू कर उस ढाल को नीचे की ओर से उस सुनहरी दीवार से अलग करने की कोशिश करने लगा।

कटर मशीन के उस ढाल से टकराने पर तेज चिंगारी निकल रही थी, पर वह मेटल कट नहीं पा रहा था।

5 मिनट तक कटर मशीन चलाने के बाद विल्मर समझ गया कि ये धातु कटर मशीन से नहीं कटेगी।

हार कर विल्मर ने कटर मशीन को एक तरफ फेका और अपने टूल किट के बैग से ‘एसिटलीन टार्च’ निकाल ली।

एसिटलीन टार्च को ऑक्सीजन सिलेंडर से अटैच करने के बाद विल्मर ने एसिटलीन टार्च को ऑन कर दिया। एसिटलीन टार्च 3000 डिगरी सेंटीग्रेट के तापमान से जल उठी।

विल्मर ने एसिटलीन टार्च से पहले आसपास के क्षेत्र की बर्फ को पिघलाना शुरू कर दिया।

थोड़ी ही देर में ढाल के आसपास 5 मीटर त्रिज्या के क्षेत्रफल में विल्मर ने सारी बर्फ को पिघला दिया।

अब विल्मर ने एसिटलीन टार्च का मुंह ढाल के नीचे की तरफ कर दिया। इतने अधिक तापमान की वजह से पूरी सुनहरी ढाल लाल रंग की नजर आने लगी, पर फिर भी 10 मिनट की अपार मेहनत के बाद भी वह ढाल उस सुनहरी दीवार से अलग नहीं की जा सकी।

इतनी गर्मी के कारण विल्मर का पूरा चेहरा भी पसीने से भर उठा। आख़िरकार विल्मर थक कर बैठ गया।

जेम्स की भी समझ में नहीं आ रहा था कि ये किस प्रकार की धातु है, जो 3000 डिगरी सेंटीग्रेट पर भी नहीं पिघल रही है।

जेम्स की नजर अब उस ढाल पर बनी ड्रेगन की आकृति पर गयी जो कि पूरी ढाल लाल हो जाने के बाद भी सुनहरा ही दिख रही थी।

कुछ सोचने के बाद जेम्स ने धीरे से उस ड्रेगन की आकृति को हाथ से छूकर देखा। वह आकृति बिलकुल भी गर्म नहीं थी, जबकि पूरी ढाल गर्मी के कारण अभी भी जल रही थी।

कुछ सोच जेम्स ने उस ड्रेगन की आकृति को धीरे से अंदर की ओर दबाया। जेम्स के द्वारा उस आकृति
को दबाते ही वह ढाल एकाएक घूमने लगी।

जेम्स यह देख डरकर पीछे हट गया। विल्मर की भी निगाह अब उस तेजी से घूम रही ढाल पर थी।




जारी रहेगा_________✍️
Bhut hi badhiya update bhai
To Aaj jenith marte marte bachi agar Kristi use aavaj nahi deti to Aaj vah bhi bhagwan ko pyari ho gayi hoti
Vah nakli Kristi akir jenith ko kaha lejana chahti thi
Vahi dusri or Antarctica me lagta hai James ne galti se us dhal par bane dragon ki madad se koi darvaja kol diya hai
Dekte hai ab aage kya hota hai
 

Raj_sharma

परिवर्तनमेव स्थिरमस्ति ||❣️
Supreme
21,389
56,827
259

Raj_sharma

परिवर्तनमेव स्थिरमस्ति ||❣️
Supreme
21,389
56,827
259
Bhut hi badhiya update bhai
To Aaj jenith marte marte bachi agar Kristi use aavaj nahi deti to Aaj vah bhi bhagwan ko pyari ho gayi hoti
Vah nakli Kristi akir jenith ko kaha lejana chahti thi
Vahi dusri or Antarctica me lagta hai James ne galti se us dhal par bane dragon ki madad se koi darvaja kol diya hai
Dekte hai ab aage kya hota hai
Bilkul theek samajh rahe ho mitra, wo dhaal ek gupt dwaar hai, kisi khaas jagah ka, aur wo nakli kristy jenith ko niptane ke liye hi le ja rahi thi, na ki ILU-ILU karne :D
Thank you very much for your wonderful review and support bhai :thanx:
 

Raj_sharma

परिवर्तनमेव स्थिरमस्ति ||❣️
Supreme
21,389
56,827
259
#66.

अचानक वह ढाल नाचते हुए वहीं पर जमीन में समा गयी। जहां पर वह ढाल जमीन में समायी थी, अब वहां पर एक 5 फुट चौड़ाई का गड्ढ़ा (छेद) दिखाई देने लगा।

जेम्स ने गड्डे में झांक कर देखा। गड्डे में नीचे की तरफ जाती हुई सीढ़ियाँ दिखाई देने लगी।

आश्चर्याजनक तरीके से वह सीढ़ियाँ ऐसे चमक रही थी, जैसे उनमें सुनहरी लाइट लगी हो। सीढ़ियों के अगल-बगल घुप्प अंधेरा था।

विल्मर ने अपने टूल बैग से एक पावरफुल टार्च निकाली और उसे ऑन कर उसकी रोशनी गड्डे में मारी, पर टार्च की रोशनी भूसे में तिनके के समान लगी। टार्च की रोशनी 10 फुट से ज़्यादा आगे नहीं जा रही थी।

“क्या हमें नीचे चलकर देखना चाहिए?" जेम्स ने विल्मर की ओर देखते हुए पूछा।

“अब जब इतनी मेहनत की है, तो नीचे भी जाकर अवश्य देखेंगे।" विल्मर ने हामी भरते हुए कहा।

“पर ये सीढ़ियाँ तो बहुत ज़्यादा दिख राही हैं, इनका तो कही अंत भी नही दिख रहा है।" जेम्स ने सीढ़ियों की ओर देखते हुए कहा- “शायद ये हजार से भी ज़्यादा है? पता नही जमीन से इतना नीचे ऑक्सीजन भी
होगा कि नही?"

“एक काम करते है। कुछ नीचे तक उतर कर देखते है, अगर हम उतने नीचे तक कंफर्टेबल नहीं होंगे तो वहां से वापस आ जाएंगे।" विल्मर ने जेम्स के सामने अपनी राय रखते हुए कहा।

“ठीक है, तो मैं नीचे चलने को तैयार हू।" जेम्स ने भी विल्मर की राय पर अपनी सहमती जताते हुए कहा।

फिर क्या था दोनो ने अपने कंधे पर टूल बैग टांगा और हाथो में टार्च लेकर सीढ़ियों पर उतर गये।

अभी वह 6-7 सीढ़ियाँ ही उतर पाये थे कि तभी उन्हे एक तेज हवा का झोंका महसूस हुआ। ऐसा लगा जैसे कुछ उनके बगल से तेजी से निकला हो और इसी के साथ एक तेज गड़गड़ाहट के साथ ढाल वाला रास्ता ऊपर से बंद हो गया।

“ये तो ऊपर वाला रास्ता बंद हो गया?" जेम्स ने डरते हुए कहा-“अब हम वापस कैसे जाएंगे?“

“परेशान मत हो।" विल्मर ने जेम्स का हौसला बढ़ाते हुए कहा-“अगर ऊपर से दरवाजा खोलने का तरीका था तो नीचे से भी जरूर होगा। पहले नीचे चलते है, ऊपर की बाद में सोचेंगे।"

दोनो अब सावधानी से नीचे उतरने लगे। लगभग 800 सीढ़ियाँ उतरने के बाद उन्हे आगे सीढ़ियाँ ख़तम होती दिखि। यह देख दोनों ने राहत की साँस ली।

कुछ और आगे जाने पर अब इन्हे आखरी सीढ़ी बिल्कुल साफ दिखने लगी थी।

“यह क्या? आखरी सीढ़ी तो लाल रंग में चमक रही है।" जेम्स ने आखरी सीढ़ी की ओर देखते हुए कहा।

विल्मर को भी कुछ समझ में नहीं आया। अब दोनों जल्दी-जल्दी सीढ़ियाँ उतरने लगे।

अगले 5 मिनट में ही दोनों आखरी सीढ़ी के पास पहुंच गये।

जेम्स ने आखरी सीढ़ी से पहले ही टार्च को सामने की ओर मारा। सामने लगभग 10 कदम आगे अंधेरे में एक दीवार थी।

कुछ सोच विल्मर ने धीरे से अपना एक पैर लाल रंग वाली सीढ़ी पर रख दिया।

विल्मर के ऐसा करते ही लाल वाली सीढ़ी का रंग हरा हो गया।

यह देख जेम्स ने भी अपना पैर हरे रंग वाली सीढ़ी पर रख दिया और जेम्स के ऐसा करते ही उस हरी सीढ़ी को छोड़ बाकी सभी सीढ़ियों का चमकना बंद हो गया।

अब पीछे कुछ भी नहीं दिख रहा था की वो लोग कहां से आये थे?

तभी उस पहाड़ में कहीं ‘खट्-खट्’ की आवाज उभरी और इसके साथ ही इनके सामने की दीवार सुनहरी रोशनी से जगमगा उठी।

उस दीवार में उसी सुनहरी धातु से बना एक दरवाजा लगा था, जिसको काटने की इन्होने कोशिश की थी। उस दरवाजे के बीचोबीच में एक चाँदी जैसी धातु से बना शेर का उभरा हुआ सिर लगा था।

उस शेर का मुंह खुला हुआ था और उस खुले मुंह से शेर की जीभ बाहर आ रही थी।

जेम्स और विल्मर के सामने वह चमकता दरवाजा था और बाकी की दोनो साइड बिल्कुल अंधेरा था।

“यह तो बहुत विचित्र जगह लग रही है। विल्मर ने जेम्स से कहा- “लगता है सच में हमने किसी नयी दुनियां को खोज लिया है?"

“क्या फायदा ऐसी नयी दुनियां का, जिसके बारे में अब हम किसी को बता ही नहीं सकते।" जेम्स ने नकारात्मक अंदाज में कहा।

“परेशान मत हो जेम्स। हमको यहां से निकलने का रास्ता जरूर मिल जायेगा।" विल्मर ने फ़िर जेम्स की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा- “पहले यह सोचो कि यहां से आगे बढ़ने का रास्ता किधर है?"

यह सुन जेम्स ने आगे बढ़कर शेर की आँख को अंदर दबाने की कोशिश की, पर वह अंदर नहीं दबी।

अब जेम्स कभी शेर के कान उमेठता तो कभी उसकी जीभ, पर शेर के सिर का कोई भाग चलायमान नहीं था।

विल्मर ध्यान से जेम्स की यह बच्चे जैसी हरकत देख कर मुस्कुरा रहा था। तभी विल्मर की निगाह शेर के खुले मुंह के अंदर की ओर गयी। विल्मर ने जाने क्या सोचकर शेर के मुंह के अंदर टार्च मारकर देखा।

विल्मर को शेर के मुंह के अंदर कोई लीवर सा दिखाइ दिया। यह देख विल्मर ने शेर के मुंह में हाथ डालकर उस लीवर को धीरे से हिलाने की कोशिश की।

विल्मर के छेड़-छाड़ करने पर वह लीवर आगे की तरफ खिंच गया और तभी एक गड़गड़ाहट की आवाज के साथ, वह दरवाजा अंदर की ओर खुल गया।

जेम्स और विल्मर उस दरवाजे को पार कर दूसरी तरफ आ गये।

दरवाजे के दूसरी तरफ एक विशालकाय कमरा था। देखने में वह कमरा किसी पुराने राजा के दरबार जैसा था।

कमरे के बीचोबीच एक गोल पानी का फव्वारा लगा था। उस फव्वारे के बीच में एक विचित्र सी नक्काशी
किया हुआ एक धातु का खंभा बना था। उस खंभे के ऊपर की आकृति एक 7 सिर वाले साँप (सर्प) की थी, जिसके सातों फन गोल आकृति में आपस में जुड़े थे।

हर सर्प के फन से पानी की फुहार निकल रही थी, जो उस गोल फव्वारे में गिर रही थी। सर्प के उन फनों पर एक छोटा सा चबूतरा बना था, जिस पर एक असली कमल का फूल रखा हुआ था।

गोल फव्वारे के अंदर काफ़ी मात्रा में पानी भरा था जिसमें नीले रंग की छोटी-छोटी सुंदर मछिलयां तैर रही थी।

उस कमरे में दीवार से चिपके हुए 7 कांच के ताबूत भी लगे थे। सभी ताबूत के बीच लगभग 10 मीटर की दूरी थी।

हर एक ताबूत में अलग-अलग रंग का द्रव्य भरा था, जिसके बीच 7 पौराणिक योद्धाओ के निर्जीव शरीर भी उपस्थित थे।

हर एक योद्धा लंबा- चौड़ा दिख रहा था। उनमें से बीच वाले ताबूत के सामने एक 2 फुट का, धातु का पोडियम बना था, जिस पर 3 छोटे-छोटे सुराख बने थे।

कमरे की दीवार और छत पर उसी सुनहरी धातु से नक्काशी की गई थी। कमरे की छत पर एक उसी धातु से एक चित्र को उकेरा गया था।

उस चित्र में पहाड़ो के बीच बनी किसी घाटी के सीन को दिखाया गया था, जिसमें सूर्य पहाड़ो के बीच से निकलता दिखाई दे रहा था और सूर्य की किरणें घाटी में पड़ रही थी।
उस घाटी के आसमान पर एक इंद्रधनुष भी चमक रहा था।

कुल मिलाकर कमरे का माहौल बहुत ही रहस्यमयी दिख रहा था।

जेम्स और विल्मर कमरे में घूमते हुए पहले एक-एक कर सारी चीज़ो को देखने लगे। कमरे में सबसे आशचर्यजनक उन्हें वही काँच के ताबूत दिखे।

“विल्मर!" जेम्स ने विल्मर को सम्बोधित करते हुए कहा-

“क्या ये पौराणिक समय की ममी है जिन्हें किसी द्रव के अंदर सुरक्षित रखा गया है?"

“लग तो कुछ ऐसा ही रहा है, पर ताबूत में बंद हर द्रव का रंग अलग-अलग क्यों है?“ विल्मर ने कहा।

“एक बात और अजीब सी है।" जेम्स ने कमरे में एक नजर दौड़ाते हुए कहा- “उस खंभे पर मौजूद सर्प के 7 सिर है, यहां पर 7 ही ताबूत है और उन ताबूतों में 7 ही रंग का द्रव्य भरा है। तुम्हे यह अजीब सी समानता देख कर क्या लग रहा है?"

“तुमने छत की ओर ध्यान नहीं दिया।" विल्मर ने छत की ओर इशारा करते हुए कहा- “वहां पर भी जो चित्र बना है, उसमें सूर्य से 7 ही किरणें निकल रही है और वहां बने इंद्रधनुष में भी 7 ही रंग भरे है। इसका साफ मतलब है की 7 अंक का कुछ ना कुछ तो चक्कर है?"

“इंद्रधनुष!"

जेम्स इंद्रधनुष का नाम सुनकर फ़िर से उन काँच के ताबूतों की ओर देखने लगा और फ़िर चहक कर बोला- “विल्मर, इन ताबूत के अंदर भरा द्रव का रंग इंद्रधनुष के रंग से मैच कर रहा है। जरा ध्यान से इन सारे ताबूतों को देखो, पहले ताबूत में बैंगनी रंग का द्रव है, दूसरे में आसमानी, तीसरे में नीला, चौथे में हरा, पांचवे में पीला, छठे में नारंगी और सातवां में लाल रंग का द्रव भरा है, और इंद्रधनुष में भी यही सारे रंग पाये जाते है।"

विल्मर भी यह देखकर आश्चर्य से भर गया क्यों की जेम्स का अवलोकन बिल्कुल सही था।

“अच्छा, इस पूरे कमरे को देखकर यह भी महसूस हो रहा है जैसे कि ये पूरा सेटअप कल ही लगाया गया हो।" जेम्स ने कहा- “पूरा कमरा साफ-सुथरा नजर आ रहा है, यहां तक कि उन सर्प के ऊपर रखा कमल का फूल भी बिल्कुल ताजा दिख रहा है।"

कहते-कहते जेम्स उस फव्वारे के पास आ गया और ध्यान से उन सर्प की आकृति वाले खंभे को देखने लगा। कुछ सोचकर जेम्स ने फव्वारे के पानी में अपना कदम रख दिया।

उसके पानी में कदम रखते ही पानी में मौजूद नीली मछिलयां भाग कर दूसरी साइड चली गई।





जारी रहेगा_______✍️
 

Raj_sharma

परिवर्तनमेव स्थिरमस्ति ||❣️
Supreme
21,389
56,827
259
भविष्य के पत्थर केवल मृत्यु के साधनों को दर्शाएँ, यह सोचना सही नहीं है।
यह भी हो सकता है कि वो सभी को आगाह कर रहे हों कि अमुक व्यक्ति उस वस्तु / जीव से सतर्क रहे। या फिर यह कि उससे उसका कोई काम बन पड़ेगा। लेकिन कुछ भी हो - अराका द्वीप पर भी मानव जीवन सस्ता ही है। प्रकृति यहाँ पर भी जीवों के लिए उतनी ही क्रूर है, जितनी पृथ्वी के अन्य स्थानों पर।
ड्रेज़लर मारा गया। ऐसा भी लग रहा है कि सुप्रीम के यात्री जो मारे गए, अब वो वापस नहीं आएँगे। यह तो नर-बलि के समान ही है। कुछ नहीं तो उनके हेतु इस द्वीप से न्याय माँगना ही पड़ेगा। इतनी बड़ी क्षति के एवज़ में कुछ हासिल होना ही चाहिए।
अराका द्वीप के बारे में सामान्य जानकारियाँ दे दी गई हैं। लेकिन आवश्यक जानकारियाँ छुपा ली गई हैं, जो भविष्य में हमारे सामने आएँगी। वैसे 20 किलोमीटर की भुजा वाले समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल एक सौ तिहत्तर वर्ग किलोमीटर के आस पास होता है। :)
तिलिस्मा कितना बड़ा है - यह नहीं पता चला। सारे फ़साद के मूल में ये तिलिस्मा ही है। यहाँ की टेक्नोलॉजी भी मानवों के हिसाब से बहुत आगे की है। पुष्पक विमान जैसा भी कुछ है यहाँ। वृक्ष-मानव भी हैं यहाँ।
वेगा सामरा राज्य का वासी है। इसीलिए उसके पास मैंड्रेक के समान बातों ही बातों में किसी को सम्मोहित करने की क्षमता है। वैसे उस तरह की विलक्षण प्रतिभा और वैज्ञानिक पृष्ठभूमि के “व्यक्ति” को मानवों की सभ्यता में आ कर पढ़ने की क्या आवश्यकता आन पड़ी? शायद मानवों के बारे में जानने की या फिर उनको रिक्रूट करने की?
बढ़िया अपडेट्स हैं भाई!

थोड़ी सी मेरी नजर क्या हटी , राइटर साहब ने एक और मानव की बली ले ली । ड्रेजलर की मौत ने एक बार फिर से सुनिश्चित कर दिया कि सभी लोग मारे जायेंगे । अगर कोई किस्मत से बच भी गया तो वह शैफाली हो सकती है । और दूसरा व्यक्ति अगर भाग्यशाली होगा तो राइटर साहब के सौजन्य से उनके प्रिय किरदार सुयश साहब ।


अराका के इस क्षेत्र मे इन यात्रीगण ने माइलस्टोन का नही बल्कि क्रिस्टल स्टोन्स का दर्शन किया होगा । क्रिस्टल पर चित्रकारी अच्छी तरह से की जा सकती है ।
लेकिन इस क्षेत्र मे शैफाली का सभी लोग को लेकर जाने का मतलब समझ नही आया । अगर वह लोग इस जगह पर न आते तो ड्रेजलर की जान बच सकती थी ।
और अगर शैफाली का उद्देश्य सभी लोगों को उनके विशेष खतरों से सावधान कराने का था , तब भी इस क्षेत्र मे आने का कोई खास औचित्य नही था । क्यों की मरना सभी को है और वह मौत एनाकोंडा जैसे सांप से हो या बिच्छू से हो या मगरमच्छ से हो या फिर मात्र ठोकर लगने से ही हो ।

खैर , शैफाली की मंजिल अब दूर नही है । वह जब अराका तक पहुंच गई है तो उस पर्वत शिखा तक भी जरूर पहुंच जायेगी जहां महारानी क्लिटो हजारों वर्ष से कैद मे है ।

अब देखना यह है कि शैफाली और क्लिटो के किस्से मे वेगा और उनके समुदाय के लोग कहां फीट होते हैं !
इस समुदाय के लोग हमारे अभागे यात्री का नुकसान करें या न करें , क्या फर्क पड़ने वाला है । इनकी नियति हमारे राइटर साहब ने पहले ही निर्धारित कर ली है ।
खुबसूरत अपडेट शर्मा जी ।

Kush nahi dost type khi Kiya or post khi ho gya
😀😀

खत्म गुडबाय टाटा, जेनिथ 😐

To Alex bhi Jack or Johnny ki apradhi hai lekin bat kismati se bechara Alex galat fas gaya Jack or Johnny ke wajh se
Lekin
Kristi ko achnak se bich me esa kya hua jab Alex ne apni aap biti bataiye Q gusse se lal thi aakhe Kristi ki
.
Ab ye Rat me Jenith ki kisi awaj se need khul gayi or use Kristi dikhi jo uske chup rehne ka ishre kar apne sath kahe lee jaa rhe hai jabki iske bad Jenith ne sabhi ke sath Kristi ko sote hue dekha to aakhir Jenith ke sath Kristi ke bhasseee me kaun hai wo or Jenith ko kyo or kaha lee jaa rhe hai kahee ye Jenith ka anth to nahi ya kuch or
.
Very well update Raj_sharma bhai

Achha ho ab kisi aur ki jaan na jaye!!! Already bahut log mare ja chuke hain!!!

Shaandar jabardast Romanchak Update 👌 👌

आपने तो दिल पर ही ले लिया
मैं तो कमर से नीचे का ही लेना देना करता हूं

मुझसे हसीनाओं की नाराज़गी बर्दाश्त नहीं होती, अपना ही समझ के दिल से क्षमा करना

Behad shandar update he Raj_sharma Bhai,

Is dweep na jaane kitne rahasay bhare huye he..............ek khatam hota nahi dusra samne khada ho jata he............

Udhar Antarctica me bhi kuch behad anokha ho raha he................shayad ye koi spaceship ya UFO ho????

Keep rocking Bro

Christy sahi waqt pe jaa gayi.. warna pata nahi Jenith ka kya hota.

Aur yeh Trans Antartic par yeh kya naya khazana khula? Aur uska iss Arka dweep se kya dilchasp nata hai? yeh sab jaana kaafi exciting hoga..

बहुत ही सुंदर लाजवाब और अद्भुत रोमांचक अपडेट है भाई मजा आ गया
अगले रोमांचकारी धमाकेदार अपडेट की प्रतिक्षा रहेगी जल्दी से दिजिएगा

Update 61 se 65 tak ka review ha bhai

1. To jaise ki wo bhavishya ke pathar the jo ek tarah se bhavishya batate han to drazler ki mout bilkul waise hi hui jaise ki uske pathar per tasveer bani thi sanp ki to us prakar se to aisa lagta ha ki wo tilasmi ring ha wo suyesh ko milegi kyonki uske pathar per sher ke sath ring ki bhi tasveer thi or albert ki mout lagta ha kisi machhli ke dwara hi likhi gayi ha ya fir ho sakta ha ki uska matlab kuchh or bhi ho sakta ha lekin pathar bhi 12 han or ye log bhi 12 to ye sanyog to nahi ho sakta koi to ha jo shefali se connection bethaye hue ha or usi ke dwara ye sab ho raha ha

2. Or jaise in logon ko abhi tak araka per kisi manav sabhyata ka pata na lagna bhi wo adrashya deewar ha jisse inhe pata hi nahi chal raha ki ye insani sabhyata ya araka dwip per rahne walon ke kitne karib han kyonki agar wo adrasya deewar na hoti to ye ab tak un tak shayd pahunch chuke hote kyonki din me to na sahi rat me to udhar se roshni ati hi ir waise bhi inki technology high ha to us roshni ka pichha karke ye pahunch jate un logon ke pas lekin shayd kisi or tarike se pahunch jayen

3. Idhar vega samra rajya ka vasi nikla jiko uske pariwar walon ne hi usse dur rakha uski suraksha ke liye lekin ye bat shayd suraksha ke liye nahi ha vega lagta ha bahut important ha yugaka or ye jo baba ha unke liye or sare samra rajya ke liye tabhi to uski suraksha ka itna intejam kiya gaya ha warna to yugaka bhi idhar hi ha use bhi yahin rakh sakte the lekin kuchh to ha usme tabhi use na to atlantis ka itihas bataya gaya ha or na hi araka ka rahasya

4. Idhar baba ke mahal ka description ek dam badhiya diya ha bilkul detail me ki kisi image ki bhi jarurat na pade sab imagination se hi ho jata ha ye badhiya bat lagi aapki writing me bro . Or ab to vega ki security ke liye khas invention bhi kar diya ha watch nice wo bhi power wali sala ben 10 ke omnitrix ki yad aa gayi isse to chalo dekhte han fur bhi kaise vega tak ye watch pahunchti ha ir kaise wo uska istemal karta ha

5. Idhar jaise ki ye game ke dwara in logon ne apas ke raj kholna jari rakha ha jisse ye raj to khul Gaya ha ki alex ke sathi jack or jony the jinhone bank daketi ki thi lekin ye raj abhi bhi khulna baki ha ki loren ko kisne mara tha ab waise bhi inko bata dena chahiye kyonki waise bhi mout to inke sir per hi ha to sare raj apas me share kar len to kya dikkat ha waise ab shak ke dayre me toffik aslam alex or brandon hi ha jisme se toffik or aslam ke sabse jyada chances ha or aslam ke to sabse jyada waise ek doubt ha kahin liren ka bhi to is araka dwip se koi connection nahi tha na jisse use mara gaya ho or ye nakli aslam ka bhi kyonki ye abhi nahi bataya gaya ha ki ye apne bag me akhir kya chupa ker le ja raha ha

6. Idhar jenith bal bal bachi ha nahi to wo bhi shikar ho hi jati aaj bolo koi to ha in per najar rakhe hue ha or inka bhala to katayi nahi chahta jaise ki is bar kristi ka bhes lekar aya tha to age chalker kisi or ka bhi bhes leker aa sakta ha jisse inme aapsi dushmani hi ho jaye or ye log ek dusre per hi bharosa na karen or agar alag ho gaye to inko pakadna asan bhi to ho jayega or lagta ha wo jo koi bhi ha jo inka pichha kar raha ha wo yahi chahta ha

7. Idhar wo dhal jo antartica me mili thi wo to koi lagta ha kisi tarah ka darwaja ha jiska button wo dragon ki akriti hi thi jise james ne daba diya ha lagta ha ab darwaja khul jayega or james or vilmer lagta ha kisi alag hi duniya me pravesh karne wale han jo antartica ke niche barf me dabi hui ha or ye duniya lagta ha atlantis ke hi avshesh me se ek bhi ho sakti ha

Baki sare update ek dam badhiya the bilkul romanchkari or rahasyamayi

पंडित जी ने संकेत दे दिए है कि ' सम्राट ' के कम से कम चार यात्री जीवित रहेंगे । वह चार भाग्यवान यात्री हैं - शैफाली , राइटर साहब के लख्ते जिगर सुयश साहब , और इस कहानी के ताजा ताजा बने हीरो - हीरोइन एलेक्स और क्रिस्टी ।
बाकी लोग का पिंड दान पंडित जी कर ही देंगे और वह भी पुरे मंत्रोच्चार के साथ । :D

इस मायावन , इस मायावी संसार ,इस मायाजाल , इस तिलिस्म मे कुछ भी हो जाए वह कम ही है । पग पग पर अजीबोगरीब और अनहोनी जैसी चीजें घटित हो रही है । इसलिए क्रिस्टी के डुप्लीकेट का पाया जाना हैरान करने वाली बात नही लगी ।
जेनिथ मैडम का राम नाम सत्य होना ही है । उसे भले ही कुछ दिनों तक जीने का अवसर प्राप्त हो गया हो पर उस बेचारी का भी बलि अंततः ले ही लिया जायेगा ।

खैर , इस मायामय तिलिस्म पर हो रहे हर एक घटनाक्रम , हर एक मौत पर हम दुख ही व्यक्त कर सकते हैं ।
देखते है इस बार किस व्यक्ति का टिकट कटता है !

आउटस्टैंडिंग एंड अमेजिंग अपडेट शर्मा जी ।

nice update

intezaar rahega next update ka Raj_sharma bhai....

Bhut hi badhiya update bhai
To Aaj jenith marte marte bachi agar Kristi use aavaj nahi deti to Aaj vah bhi bhagwan ko pyari ho gayi hoti
Vah nakli Kristi akir jenith ko kaha lejana chahti thi
Vahi dusri or Antarctica me lagta hai James ne galti se us dhal par bane dragon ki madad se koi darvaja kol diya hai
Dekte hai ab aage kya hota hai

Update Posted friends :declare:
 

dev61901

" Never let an old flame burn you twice "
1,453
2,933
143
Bahut badhiya update diya ha bhai

Waise detailing me har shabd or scene ko likhna ki images ki jarurat hi na pade to iske liye to aap ki lekhni kamal ki ha bhai scene ko aise describe kiya ha ki imagination me hi sab dekh liya

Ab bat kete han ki james or vilmer inka lalach inhe lagta ha mout ke muh me le aya ha aisa lag raha ha kyonki jis darwaje se aye the wo to band ho gaya or aa gaye han ek aise rahasyamayi kamre me ki lagta ha ya to idhar hi nipat jayenge ya fir kisi or hi duniya me pahunch jayenge

7 number bahut kuchh kehta ha ab har chijen sankhyan me 7 han to ek bat ha lidiya ke bete bhi 7 the or yahan yodha bhi 7 ha kahin in kanch ke tabuton me wo hi to ked nahi jo in donon ke karan wapas se halchal me aa jayen or waise lagta ha shalaka udhar araka dwip per ha or jo supreme ki toli ke sath ghatnayen ho rahi ha unme lagta ha shlaka ji ka hath ha ya fir wo khud puri ki puri hi ha

Waise ek guess ha ki suyesh ke pathar per bhi sher ka nishan tha idhar antarctica me bhi darwaje ka liver sher ke muh me tha lagta ha udhar araka dwip per bhi ek aisa hi drwaja ho sakta ha jis per sher ka nishan ho jo ki suyesh ko mile
 

Raj_sharma

परिवर्तनमेव स्थिरमस्ति ||❣️
Supreme
21,389
56,827
259
Bahut badhiya update diya ha bhai

Waise detailing me har shabd or scene ko likhna ki images ki jarurat hi na pade to iske liye to aap ki lekhni kamal ki ha bhai scene ko aise describe kiya ha ki imagination me hi sab dekh liya
Thank you very much for your kind words :thank_you:Agar aap log aise hi shaandaar review aur support dete rahoge, to mera waada hai, ki main bhi aapko aisi story dunga jo aaj tak aapne kabhi nahi padhi hogi:declare:
Ab bat kete han ki james or vilmer inka lalach inhe lagta ha mout ke muh me le aya ha aisa lag raha ha kyonki jis darwaje se aye the wo to band ho gaya or aa gaye han ek aise rahasyamayi kamre me ki lagta ha ya to idhar hi nipat jayenge ya fir kisi or hi duniya me pahunch jayenge
Well aisa ho bhi sakta hai:approve:Kyuki ye log jis jagah pahuche hai, wo jagah bohot hi jyada khaas hai, wawaha Agar galti se bhi galti kar di, to maut pakki hai:shhhh: Lekin waha in dono bevkoofo se bohot important kaam bhi karwana hai, jo aapko aage ke updates me hi pata lagega:declare:
7 number bahut kuchh kehta ha ab har chijen sankhyan me 7 han to ek bat ha lidiya ke bete bhi 7 the or yahan yodha bhi 7 ha kahin in kanch ke tabuton me wo hi to ked nahi jo in donon ke karan wapas se halchal me aa jayen or waise lagta ha shalaka udhar araka dwip per ha or jo supreme ki toli ke sath ghatnayen ho rahi ha unme lagta ha shlaka ji ka hath ha ya fir wo khud puri ki puri hi ha
Kuch-2 jagah aap sach ke aas paas hi ho per kuch jagah thode bhatak rahe ho mitra, :D Shalaaka araka me fase logo ke sath koi khel nahi khel rahi:nope:
Waise ek guess ha ki suyesh ke pathar per bhi sher ka nishan tha idhar antarctica me bhi darwaje ka liver sher ke muh me tha lagta ha udhar araka dwip per bhi ek aisa hi drwaja ho sakta ha jis per sher ka nishan ho jo ki suyesh ko mile
Aisa kuch nahi hai dost:nope:Wo maamla thoda alag hai, sath bane rahiye khud jaan jaaoge:declare:
Thank you very much for your amazing review and superb support
:thanx:
 

Dhakad boy

Active Member
1,033
1,502
143
Bhut hi badhiya update
Ek ek seen ka bhut hi badhiya varnan kiya hai
James or vilmer lalch ke chakkar me bhut hi rahasyamayi or dangerous jagah par aa gaye hai or lagta hai is jagah par 7 number ka koi khas hi matlab hai
Ab agle update ki pratiksha rahegi
 

Iron Man

Try and fail. But never give up trying
43,360
113,026
304
Thank you very much bhaiya :thanx: Kidhar gayab ho 2-4 din se?:?:
Idhar hi hai 😊 😊
 
Top