Story- " अर्द्ध नारी "
Writer- Manu@84.
एक अलग ही कांसेप्ट की स्टोरी थी यह। ट्रांसजेंडर पुरुष या नारी की छबि समाज मे कोई अच्छी नही है लेकिन यह भी सच है कि जेंडर चेंज करना कोई अपराधिक कृत्य भी नही है। कई लोग को वैवाहिक बंधन मे भी बंधते सुना गया है और कुछेक संतान भी जनन कर चुके है।
एक अलग कांसेप्ट आपने चुना , इसके लिए बधाई आपको। कहानी भी बहुत बढ़िया लिखा है।
विशाल को दाद देनी पड़ेगी कि कृति की असलियत जानकर भी उसे अपनी पत्नी का दर्जा दिया।
और कृति के लिए अफसोस भी हुआ कि जब उसे किसी मर्द से शादी ही करनी थी तो फिर उसने अपना जेंडर क्यों चेंज किया !
या शायद यह भी हो सकता है कि वो जन्मजात ही अर्द्ध नारी थी। अगर ऐसा हुआ होगा तब उसके लिए हम सिर्फ सहानुभूति ही जतला सकते है।
इस कहानी की दूसरी रोचक बात थी , विशाल की बहन के साथ कृति का लेस्बियन रिलेशनशिप बनाना और कृति के बच्चे की मां भी बनना।
एक बार के लिए मै हैरान था कि यह कैसे संभव हो सकता है ! लेकिन बाद मे गूगल सर्च करने से पता चला कि यह सम्भव हो सकता है।
कहानी मे सेक्स सीन्स भी था लेकिन मुझे नही लगता है कि कोई आम इंसान एक ट्रांसजेंडर एवं एक नारी के दरम्यान हुए सेक्स से किसी तरह की उत्तेजना फील करेगा !
वैसे कहानी आप की अद्भुत थी । मुझे बहुत पसंद आया।