• If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.

★☆★ Xforum | Ultimate Story Contest 2024 ~ Reviews Thread ★☆★

Status
Not open for further replies.

Shahenshah.

Some people's misery is some people's dream
Prime
12,204
33,839
259
Story: जानवर
Writer: Shahenshah.

Story line: इसमें एक लड़की का बलात्कार मुख्यमंत्री का बेटा अपने चार दोस्तों के साथ मिल कर कर देता है, और मुख्यमंत्री उसको बचाने के चक्कर में एसीपी पर दबाव बनाता है, बाद में उस लड़की का पिता उन सब गुनहगारों को एक दर्दनाक सजा देता है।

Treament: टिपिकल ब्लैक की ब्लैक कहानी।

Positive Points: न्याय जैसे को तैसा वाला


Negative points: कहानी के लिहाज से कुछ नही।
Shukriya riky Bhai
Main jaanta hoon aap mujhse niraash hain
Aur yeh bhi jaanta hoon aapne review beman se diya hai :feelsbadman:
 
  • Like
  • Wow
Reactions: Shetan and Riky007

Mahi Maurya

Dil Se Dil Tak
Supreme
34,906
59,267
304
कहानी- अवसरवादिता

रचनाकार- fountain_pen महोदय

बात राजनीति की हो और उसमे अवसरवादिता न हो ये हो ही नहीं सकता। कभी कभी आपका उठाया गया एक कदम आपको आने वाली जिंदगी में बहुत आगे पहुंचा देता है या फिर आपको जिंदगी में बहुत पीछे धकेल देता है। नीलिमा ने भी शायद गलत समय पर देश छोड़कर जर्मनी चली गई और उसने एक सुनहरा भविष्य खो दिया, क्योंकि शुभम महत्वाकांक्षी व्यक्ति था तो उसकी तरक्की तो होनी ही थी।

हाशमी साहब ने भी चुनावी अवसरवादिता का पूरा फायदा उठाया और अपनी बेटी की शादी शुभम से जबरन करवा दी, क्योंकि वो एक दबंग आदमी थे और शुभम सीधा साधा इंसान था। लेकिन बाद में उन्हें भी अपनी गलती का एहसास हुआ। नीलोफर एक सुलझी हुई लड़की थी जिसने शुभम को समझा और अपने प्यार और व्यवहार से शुभम का दिल जीता। राजनीतिक प्रपंच अच्छे अच्छे रिश्ते को खराब कर देता है अगर शुभम कोशिश न करता तो हाशमी और नीलोफर का रिश्ता टूट ही जाता।
 

Kala Nag

Mr. X
Prime
4,343
17,114
144
कहानी- दंश

रचनाकार- Kala Nag महोदय,

बहुत ही बेहतरीन और समाज को आइना दिखाती उम्दा प्रस्तुति।

इसे कहते हैं कर्मों का फल, किसी ने सही कहा है कि नागफनी का पेड़ पर गुलाब कभी नहीं लगते। बाप के कर्मों को सजा कभी कभी उसकी औलाद को भी भुगतनी पड़ती है। सांप का बच्चा सपोला ही होता है फिर चाहे उसे कैसी भी परवरिश क्यों न मिली हो या उसे कितना ही दूध पिलाओ मौका मिलते ही वो डसता जरूर है।

खूबसूरती ईश्वर की दी हुई एक नैमत है, इसमें किसी का कोई जोर नहीं है। फिर क्यों मर्द खूबसूरत औरत को देखकर उसके लिए गलत विचार अपने मन में रखते हैं। वो ये क्यों नहीं सोचते कि उनके घर में भी कोई खूबसूरत औरत होगी। अगर उसके लिए यही विचार कोई रखे तो उन्हें कैसा लगेगा।

दिव्या की खूबसूरती को विवेक नामक अय्याश लड़के का ग्रहण लग गया और उसने धोखे से दिव्या को अपने घर बुला लिया जन्मदिन के नाम पर, लेकिन एक बात समझ नहीं आई कि जब उसने सभी को दोपहर में बुलाया था तो उसके और दोस्त आए क्यों नहीं। क्या वो सब भी विवेक के साथ मिले हुए थे? दिव्या ने भी गलती की, वहां जाने से पहले उसने अपने किसी दोस्त को फोन नहीं किया यहां तक कि विपिन को भी नहीं।

बलात्कार के बाद उसने विवेक के बेटे को जन्म दिया दुनिया की परवाह किए बिना, अच्छी परवरिश के बाद भी वो बिलकुल विवेक पर ही गया, तभी तो जैसा विवेक ने दिव्या के साथ किया ठीक वैसा ही विवेक के बेटे ने अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म किया। अब विशंबर किसे दोष देगा, क्योंकि कर्मा लौट कर वापस आया है विवेक की जिंदगी में।
बहुत बहुत शुक्रिया माही जी
तह दिल से शुक्रिया
 

Mahi Maurya

Dil Se Dil Tak
Supreme
34,906
59,267
304
कहानी- लक्ष्य

रचनाकार- rusty blade महोदय

कहानी शुरू में तो रोमांचक लगी, लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ी, कहानी की रोचकता भी खतम होती चली गई और अंत में ये एक साधारण कहानी बन गई।

जब एक लड़की की शादी होती है तो उसके कई सारे अरमान होते हैं कि उसका पति पहली रात ये करेगा वो करेगा, लेकिन जब पति पहली रात ही जानवर और वहशी बन जाए तो एक पत्नी उसके साथ सारा जीवन कैसे गुजार सकती है। मिशा की शादी भी जब रंजीत से हुई तो उसके भी यही अरमान थे जो सुहागरात को ही धराशाई हो गए। मजबूरन उसे अपने मायके आना पड़ा।

विजय और रिया दोनो भाई बहन है लेकिन रिया लेस्बियन है इसलिए वो शादी नहीं करना चाहती है। वैसे एक बात समझ में नहीं आती कि एक तो वैसे ही लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले कम है ऐसे में अगर लड़की लेस्बियन होकर शादी से मना कर दे तो कितने लड़कों को कुंवारा रहना पड़ेगा या फिर गै होना पड़ेगा।🤣😀😂

रिया और विजय, शेखर और मिशा को उनकी तकदीर वहां खींचकर ले गई जहां पर उनकी जिंदगी बदलने वाली थी। वहां पर एक सेक्स का खेल खेला गया जिसे चारों ने खूब इंजॉय किया।
 

Mahi Maurya

Dil Se Dil Tak
Supreme
34,906
59,267
304
कहानी- द राइटर

रचनाकार- Hell Strom महोदय


कहानी तो अच्छी है आपकी। लेकिन कहानी पढ़ते समय ऐसा लगा कि कहानी अलग-थलग जा रही है और हम अलग- थलग पढ़ रहे हैं। कहने का मतलब ये है कि कहानी से जुड़ाव महसूस नहीं होता कहानी पढ़ते समय। इसे और अच्छे तरीके से लिखा जा सकता था।

ये कहानी पढ़ते समय ऐसा लग रहा है कि शायद कुछ पहलू अधूरे रह गए हैं। ये अभी तक समझ नहीं आया कि फरहाद की भूमिका क्या थी? शुरुआती हत्याएं केवल केशव का ध्यान खींचने की एक चाल थी, लेकिन बम विस्फोट की साजिश के पीछे कोई गहरा मकसद जरूर था।

एक जासूसी कथा जिसमे लेखक अपने आपको साबित करने के लिए बहुत लोगों की जान लेता है, जिसके कारण सारे शहर में संकट उत्पन्न हो जाता है। कहानी में सस्पेंस और थ्रिल भरपूर है, लेकिन कहीं कहीं ये अधूरे से लगते हैं।


अगर पूरी कहानी की बात की जाए तो कहानी ठीक ठाक कही जा सकती है।
 

Mahi Maurya

Dil Se Dil Tak
Supreme
34,906
59,267
304
कहानी- मंदिर का रहस्य

रचनाकार- JOKER. महोदय

कहानी साधारण है।
ये कहानी कालिका माता मंदिर की है जिसके लिए माना जाता है कि इस प्राचीन मंदिर में कई तरह के राज छिपे हुए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि जो भी गलत उद्देश्य के साथ इस मंदिर में जाता है उसका अहित ही होता है।

डॉक्टर अर्जुन शर्मा एक पुरातत्व वैज्ञानिक हैं जिन्होंने इस मंदिर के रहस्य को सामने लाने का बीड़ा उठाया है, ग्रामवासियों के रोकने के बाद भी वो नहीं माने और मंदिर में चले गए, जहां पर उनके साथ बहुत सी घटनाएं घटी।

कुछ मंदिर वास्तव में चमत्कारी होते हैं और उसमे कई राज भी छिपे होते हैं और कुछ राज ऐसे होते हैं जो सामने न ही आएं तभी समाज के लिए बेहतर रहता है अन्यथा उसके भयानक परिणाम भी होते हैं।
 
  • Like
Reactions: Shetan and Riky007

Mahi Maurya

Dil Se Dil Tak
Supreme
34,906
59,267
304
कहानी- रोमांस इन सिटी ऑफ ताज

रचनाकार- Euphoria महोदय

ताज महल प्रेम का प्रतीक तो है ही साथ में दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक है। आजकल के आशिक तो ताजमहल की मिशाल भी देते हैं अपनी प्रेमिका को।

मीरा और कबीर की प्रेम कहानी भी आगरा में ताजमहल से ही शुरू हुई थी। मीरा को अच्छी चीजों को कैनवास में उतरने का शौक था तो कबीर एक गाइड था। दोनों का मुलाकात दर मुलाकात प्यार बढ़ता गया।

प्यार करना बड़ी बात नहीं होती, प्यार को निभाना बड़ी बात होती है, जिसे कबीर और मीरा ने बड़ी शिद्दत से निभाया, अपनी महत्वाकांक्षाओं और सफलता को दोनों ने अपने प्यार के बीच नहीं आने दिया और ताजमहल को भी वो दोनों नहीं भूले जहां से दोनों का प्यार शुरू हुआ था।
 
  • Like
Reactions: Shetan and Riky007

Samar_Singh

Conspiracy Theorist
3,632
5,012
144
Review
कहानी - दोहरा फायदा
Writer - Rajizexy


Plot - सविता जो नई नई जवान हुई है, और अपनी मां राधिका के साथ बहुत दोस्ताना संबंध रखती है। कॉलेज में अर्जुन के करीब आती है। इसी समय पिता की मौत के बाद, सविता की मां राधिका और अर्जुन की बहन संध्या जो असल में एक शीमेल है के साथ शारीरिक संबंध में जुड़ जाती हैं।


कहानी लिखने का ढंग पूरी तरह से टिपिकल rajizexy स्टाइल था, जैसे की आपकी अन्य कहानियां में है, जैसे पुरुष के लिए राजे शब्द का बार बार इस्तेमाल।

कहानी का नरेशन अच्छा था, और बेहतरीन बात की वर्तनी की गलतियां नही दिखाई देती, जो की आम होती है, जबकि कहानी को हिंग्लिश में लिखा गया है।
कहानी की भाषा हिंदी है, और हिंदी में कई इंग्लिश के शब्द इस्तेमाल करना सामान्य है, लेकिन वो शब्द कहां पर और क्या हो यह सोचने वाली बात है। जैसे जब राधिका अपने पति से बात करती है तो पूरी बात हिंदी में होती है लेकिन सिर्फ एक शब्द "boy" बार बार अंग्रेजी में आता है, जो उस जगह पर अटपटा लगता है। ऐसे ही कुछ और शब्द है जो जचते नहीं है।

कहानी का विषय एकदम नया तो नही था लेकिन USC में सबसे अलग था। कहानी पूरी तरह से अपने विषय पर केंद्रित रहती है और अपने नाम को सार्थक करती है। हालाकि कहानी के संवाद कुछ बेहतर हो सकते थे।

सेक्स लिखने में तो आप निपुण है ही, यह आपकी सभी कहानियों की विशेषता है।
 
  • Like
Reactions: Shetan and Riky007

Mahi Maurya

Dil Se Dil Tak
Supreme
34,906
59,267
304
कहानी- कठपुतली

रचनाकार- cheekku महोदय

बहुत बढ़िया कहानी।
जादू टोना, भूत प्रेत आज की दुनिया में भी होते हैं लेकिन लोग उस पर भरोसा नहीं करते, जब तक वो अपने साथ कोई अप्रिय घटना न कर दें।

राजा और रिया सहकर्मी हैं और राजा रिया से प्यार करता है लेकिन उससे कह नहीं पता है, शायद रिया भी राजा को चाहती है। राजा एक अनाथ लड़का है जिसे आश्रम के गुरुजी ने पाल पोस कर बड़ा किया, राजा अनाथाश्रम में दान देता है ताकि कोई उसकी तरह अभाव में न जिए। सही भी है जो आपको आश्रय देता है उसे कभी भी नहीं भूलना चाहिए।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब गुरु का असली चेहरा सामने आता है। गुरु ने अपने स्वार्थ के लिए रिया को अपने वश में कर लिया। इतना ही नहीं उसने राजा के तीन दोस्तों को भी अपने वश में करके मार डाला था। अब राजा को, जिसे वो अपने पिता का दर्जा देता था उसके बारे में जानकर राजा को कितना दुःख हुआ होगा इसका अंदाजा भी लगाना कठिन है।

बहरहाल जैसा गुरु ने राजा के साथ किया वैसे ही राजा ने गुरु के साथ किया। बुरे काम का हमेशा नतीजा बुरा ही होता है जो उस गुरु के साथ हुआ।
 

Mahi Maurya

Dil Se Dil Tak
Supreme
34,906
59,267
304
कहानी- राज

रचनाकार- Shahenshah. महोदय,

बहुत ही बढ़िया रचना है, लेकिन ये कहानी आखिर में अधूरी प्रतीत होती है।

कभी कभी लड़कियां अपने आपको सुपीरियर साबित करने के लिए कुछ ऐसा कर जाती हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए। अपनी खुशी के लिए अपने घमंड में आकर किसी के जज्बात से नहीं खेलना चाहिए। अगर आप किसी से प्यार करते हैं और आपका प्यार सच्चा है तो आपको सामने वाले को उसी तरह स्वीकार करना चाहिए जिस तरह का वो है। किसी को जुर्म के लिए उकसाना भी उतना ही बड़ा जुर्म है।

मीरा ने अपना इगो संतुष्टि के लिए अजय को मनीष का खून करने के लिए उकसाया। क्योंकि मनीष ने भले ही गलत किया मीरा के साथ, लेकिन इतना भी नहीं कि उसकी सजा मौत हो। मीरा को किडनैप करने वाला शायद अजय ही था, लेकिन अगर वो अजय था तो उसने मीरा के साथ कुछ गलत क्यों नहीं किया, क्या इस योजना में मीरा का पति भी शामिल था क्योंकि आखिर में आकर ये बताया गया है कि मीरा ने को मांस खाया था वो उसके बच्चों का था, लेकिन बाद में वो बच्चे जिंदा थे। कहानी का समापन सस्पेंस के साथ किया गया है।
 
  • Like
Reactions: Shetan and Riky007
Status
Not open for further replies.
Top