तभी आर्यमणि के सामने एक टीनएजर लड़का खड़ा हो गया। आर्यमणि उसे बड़े ध्यान से देखते... "तुम तो अभी काफी छोटे हो, प्रहरी ने तुम्हे अकेले ही भेज दिया"..
लड़का:– हां ऐसा ही समझो। अब वहीं खड़े रहकर टाइम पास करोगे या लड़ना भी है...
आर्यमणि अपने जूते निकलकर, अपने अंगूठे को ही हल्का जमीन में धसा दिया। देखते ही देखते जमीन से जड़ों के रेशे निकलने लगे जो उस लड़के के पाऊं से लिपट गये। वह लड़का अपनी जगह से हिल भी नहीं सकता था। आर्यमणि उसे फिर एक बार चेतावनी देते... "लड़के अपनी पहचान बताओ। आखिर कौन सी प्रजाति के हो तुम लोग, जो खुद को अपेक्स सुपरनैचुरल कहते हो।"
लड़का, आर्यमणि की बात का कोई जवाब न देकर अपने कमर में लटके कई खंजरों में से एक खंजर को निकाला और काफी तेजी से आर्यमणि के ओर फेंका। आर्यमणि सामने से खतरे को आते देख बिजली की गति से खतरे के सामने से हटा। लेकिन जब आर्यमणि खड़ा हुआ, उसके कंधे से खून की धार बह रही थी। आर्यमणि काफी आश्चर्य में पड़ गया। आंख मूंदकर वह समझने की कोशिश करने लगा की अभी हुआ क्या? आर्यमणि के दिमाग में जैसे सब कुछ स्लो मोशन में चल रहा हो।
तभी उसे झटका सा लगा हो जैसे। उस लड़के ने एक खंजर के पीछे दूसरा खंजर इस तेजी से फेंका की उसके खतरा भांपने की सेंस तक धोखा खा गयी। और क्या सटीक गणना था। खतरा भांप कर बिजली की तरह हटने के क्रम में ही उसे दूसरा खंजर लग गया। आर्यमणि अपने कंधे से खंजर को निकालते... "ये खंजर मुझे मार नही सकती, लेकिन तू आज जरूर मारेगा।"
आर्यमणि अपनी बात कहते हुये तेज दौड़ लगा दिया। वह जब दौड़ रहा था, आस–पास के पत्ते किसी बवंडर में फंस कर उड़ने वाले पत्तों को तरह कई फिट ऊपर उठे। अपनी तेज दहाड़ के साथ आर्यमणि 10 फिट ऊंचा छलांग लगा चुका था और उसका मुक्का उस लड़के के सीने को फाड़कर बाहर निकलने के लिये तैयार। लेकिन ना जाने आज सीक्रेट प्रहरी के किस हथियार से पाला पड़ा था। आर्यमणि 10 फिट ऊंचा छलांग लगाकर अपने मुक्के से उसके सीने को निशाना बनाये था, लेकिन ऐसा लगा जैसे आर्यमणि ने किसी स्प्रिंग पर हमला किया हो। झट से उस लड़के ने अपने शरीर को आर्यमणि के हमले की जगह से ठीक पीछे किया, जबकि पाऊं उसके अपनी जगह पर जमे थे।
आर्यमणि ने शॉट मिस किया और वह हवा में ही उस लड़के से आगे बढ़ गया। वह लड़का भी आर्यमणि को जैसे कोई फुटबॉल समझ लिया हो... एक लात उठाया और पूरे स्टाइल से पेट पर ऐसे जमाया की आर्यमणि की 2 पसलियां टूट गयी और वह खुद काफी दूर एक पेड़ से जाकर टकराया। हमला इतना तेज और घातक था की आर्यमणि के आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा।
आर्यमणि इतनी बुरी तरह टूटा था कि उसकी खुद की हीलिंग क्षमता ने जवाब दे दिया था। हाथ लगाकर जब वह खुद को हील करने लगा तब हाथों की नब्जों ने जैसे दर्द खींचने से मना कर दिया हो। वह लड़का अब भी अपनी जगह खड़ा था। आर्यमणि काफी धीमे ही सही लेकिन खुद को हील होता मेहसूस कर रहा था। जब थोड़ा होश आया तब यह भी ख्याल आया की वह लड़का तो जड़ों की रेशों से निकल चुका है।
आर्यमणि खुद में थोड़ा हिम्मत भरते, अपने क्ला को पसलियों के बीच घुसाया और 2 नाखूनों के बीच टूटी पसली को पकड़कर उसे सीधा करते उन पसलियों को हील करने की कोशिश किया। आर्यमणि के खुद की थोड़ी हीलिंग और उंगलियों से जी तोड़ हील करने का जज्बे ने आर्यमणि को राहत दिलवाया और उसकी पसली हील हो गयी l एक पसली हील होने के बाद दूसरी और फिर खुद को हील करना...
काफी वक्त लगा खुद को पूरा हील करने में लेकिन आर्यमणि पूर्ण रूप से तैयार था। इस बीच वह लड़का बिना कोई प्रतिक्रिया दिये अपनी जगह खड़ा रहा। आर्यमणि तेजी से उसके करीब पहुंचा और अपनी गति का प्रयोग करके, उस पर क्ला से हमला करने लगा। आर्यमणि हमला तो कर रहा था, किंतु पहले ही पंच से उसे पता चल गया की वह हवा में ही मरता रह जायेगा। क्या गजब की उसके बचने की क्षमता थी। किसी भीं गति और कितना ही नजदीक से आर्यमणि हमला करे, वह लड़का किसी स्प्रिंग की तरह लचीलापन दिखाते, किसी भी दिशा में झुक जाता और उतने ही तेजी से अपना मुक्का चला चुका होता।
नजारा अकल्पनीय था। आर्यमणि जितना तेज हो सकता था उतना तेज हमला करता और वह लड़का उस से भी तेज बचते हुये जवाबी हमला करता। तेजी के साथ लगातार पड़ते मुक्कों की आवाज चारो ओर गूंज रही थी। एक तो दम से मारा गया मुक्का उसमे भी बिजली की रफ्तार। आर्यमणि के जिस अंग पर मुक्का लगता वह हिस्सा 4 इंच तक धंस जाता। कुछ ही पल में आर्यमणि का पूरा बदन सूज चुका था। हांफते और बदहाली में वह पीछे हटा और खड़ा होकर अपने दर्द से उबरने की कोशिश करने लगा। शरीर में इतनी क्षति हुई थी कि अब वह हाथों से हील नही हो पा रहा था। आंख की रौशनी बिलकुल धुंधली हो गयी थी और दिमाग अब गहरी निद्रा में जाने के लिये तड़प रहा था। फिर भी आर्यमणि खुद को संभाले अपने नए दुश्मन को समझने की कोशिश कर रहा था, जो अपनी जगह से एक कदम भी इधर–उधर नही हुआ था।