अब तक आपने पढ़ा कि शमशान वाले बाबा सी0आई0डी के एक अफसर है और पंडित और शिवा उनके साथी है। जो कि सर के कहने पर ठाकुर और उसकी बेटी के पीछे लगे हुए थे।
अब आगे
शिवा - यार पंडित एक बात समझ मे नही आ रही है।
पंडित - और वो क्या जानी
शिवा - यही की सोनिया को ठाकुर के कारनामो की कुछ भी खबर क्यों नही है। लगता है कि वो हमें बेवकूफ बना रही है और वो भी अपने बाप की तरह दोहरी जिंदगी जी रही है।
पंडित - ले भाई तूने अपने सवाल का खुद ही जवाब दे दिया है, तुझे पता है कि ठाकुर दोहरी जिंदग जी रहा है। एक तरफ तो वो इस पूरे इलाके में दिखावे के लिए बहुत ही सज्जन और दानवीर बना हुआ है, दूसरा वो पाप की दुनिया का बड़े साहब है जो इतना कमीना है कि लोमड़ी और सियार भी उसके आगे पानी कम चाय है। और तुझे पता है कि सोनिया की माँ उसे जन्म देते हए चल बसी थी तब से सोनिया को उसकी मासी ने पाला है जो शहर में रहती है। ठाकुर ने आज तक अपनी पाप की दुनिया का साया भी उसपर पड़ने नही दिया है। जब भी सोनिया गांव में आती है तो ठाकुर अपने सारे काले कारनामे बन्द कर देता है।
शिवा - लेकिन अब तो वो अपनी पढ़ाई पूरी करके आ गयी है अब देखते है कि ठाकुर क्या करेगा।
पंडित - ये भी सही है।
शिवा - अरे उस इंपेक्टर वर्मा वाले केस का क्या हुआ।
पंडित - होना क्या है सारे सबूत उसके खिलाफ है तो सरकार ने भी उसे अपराधी घोषित कर दिया है और जाँच बन्द करवा दी है। लेकिन यार में उसे बहुत करीब से जनता था। वो ऐसा तो बिल्कुल भी नही था।
शिवा - छोड़ न यार जो हो गया उसपे क्या बहस करना। आगे की क्या प्लानिंग करनी है। अब तुझे ठाकुर के वहाँ कैसे फिट करू।
पंडित - क्यों क्या पिरोब्लम है।
शिवा - पिरोब्लम यो है मेरे लाल की उस ठाकुर की परी ने आपका और आपके इन पहलवानो की शक्ल देखी हुई है। और सच बताऊ तो अगर कोई उसे एक खून माफ करदे तो वो सबसे पहले तेरा ही खून करे पंडित जी। अब बताओ कि कैसे तुम और तेरे ये चारों पहलवान ठाकुर के गिरोह में शामिल होंगे।
पंडित - साला ये तो लोचा हो गया है। इतनी नफरत करती क्या वो मेरे कु। तेरे पास कोई आइडिया है क्या।
शिवा - है तो लेकिन तू मानेगा नही (शिवा ने शरारत से मुस्कुराते हुए कहा), पंडित - साला जरूर कोई खुराफात आयी होगी तेरे दिमाग मे। और अगर कुछ उल्टा सीधा आइडिया दिया ने तो सोच ले तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगा।
शिवा - ठाकुर ने मुझे सोनिया की सेफ्टी के लिए किसी के लिए कहा है लेकिन में उसके साथ हर जगह तो नही जा सकता न। तो मै सोच रिया था कि क्यों न तेरे कु लड़की के गेटअप में उसकी बॉडीगार्ड बनवा दु।
पंडित - हा वो तो ठीक है! रुक रुक तूने क्या बोला की मैं और वो भी लड़की के गेटअप में। रुक साले तेरे को मै बताता हूं। और ये बोल के शिवा के पीछे भागने लगता है क्यों कि शिवा पहले ही बाहर को भाग गया था।
उधर शहर में कृष्णा अपनी बाइक से कही जा रहा था कि उसका मोबाइल बजता है, जो की असलम का था। तो वो अपना हैंड्सफ्री से बात करता है।
असलम - हेलो! कहा है रे तू, बाबा को तेरे से जरूरी बात करनी है। अड्डे पे आ जल्दी।
कृष्णा - काये कु गला फाड़ रियेला है।अपुन 15 मिनट में पहुचता है।
15 मिनट के बाद कृष्णा बाबा के सामने था।
बाबा - सुन हम दोनो कुछ दिन के लिए बाहर जा रहे है। इसलिए यहाँ का सारा धंधा तुझे ही देखना है। हर वक़्त दारू और लड़कियों में ही मत घुसा रहना।
कृष्णा - कहाँ जा रहे हो दोनो के दोनों। कही मलेशिया मसाज लेने तो नही जा रहे न। और जोर से हँसने लगता है।
असलम - ज्यादा दांत न दिखा और जो कहा है वो कर।
कृष्णा - ठीक है जैसा आप कहेंगे वैसा ही होगा।
इसके बाद बाबा और असलम गाँव के लिए निकल जाते है। और कृष्णा के चहरे पर वही कामिनी मुस्कान आ जाती है जिसका मतलब था कि उसके दिमाग मे कुछ शैतानी चल रहा है।
अब दोनों भाई अपने 2 दिमाग का इस्तेमाल कर रहे थे अपने 2 टार्गेट को पाने के लिए। जबकि दोनो में से किसी को इस बात का पता भी नही था कि उनके आगे ख़तरा कितना बड़ा है।
आगे क्या होगा वो अगले अपडेट में