• If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.

★☆★ Xforum | Ultimate Story Contest 2023 ~ Reviews Thread ★☆★

Status
Not open for further replies.

Trinity

Staff member
Super-Moderator
5,194
3,800
219
Last date for posting reviews for the award of best reader is also increased, now you can post your reviews to feature in the best reader award till 15 th March 2023 11:59 Pm.You can also post your reviews After that deadline but they won't be counted for the best readers award. So Cheers.
 

rathodka8inch

Beyond your imagination...
639
1,987
124
Story - Double Cross
Writer - Adirshi

Bahot hi acchi story hain 🌟🌟🌟. Koi flaws nahi.
 

Love 1994

1000 years of death jutsu
Supreme
14,920
13,463
229
कहानी बहुत अच्छी है महोदय और आपने लिखा भी अच्छा है, लेकिन कहानी अधूरी क्यों छोड़ दी आपने। वो जानवर कौन था, क्यों वो प्रेमी जोड़े को मार रहा था, क्या दुश्मनी थी उसकी प्रेमी जोड़ों से, क्या वो वास्तव में जानवर ही था या कुछ और इसका खुलासा नहीं किया आपने।
Thanks aap ko ki aap ne story padhi aur review bhi itna achha diya

Lekin ye kisne kaha ki story adhuri he? Last me End likha to tha maine

story ko maine khud likha hai aur mujhse achha kon batayega ki story end hui hai ki nahi?
Ye bhi maine nahi kaha ki wo sirf premiyo ko maar raha tha aisa hota to last me Aakash nahi marta

Aur rahi baat us jaanwar ki to it's up to you readers ki aap use kya samjhte ho
Wo jangli janwar ho sakta hai koi Werewolf ho sakta hai ya fir koi aadamkhor insan
Aap socho kon ho sakta hai :dazed:
 

Love 1994

1000 years of death jutsu
Supreme
14,920
13,463
229
कहानी- ये इश्क़ हाए
रचनाकार- Love 1994 महोदय


बहुत ही बेहतरीन और शानदार रचना। कम शब्दों में आपने इमोशन और प्यार का मतलब बखूबी समझाया है।

प्यार तो सभी करते हैं या यूं कहें कि प्यार करने का दावा सभी करते हैं लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जो अपना प्यार निभाते हैं। प्यार में सामने वाले की खुशी बहुत मायने रखती है। अगर आप जिससे प्यार करते हैं वो आपके कारण खुश ही न हो तो ये आपके प्यार की तौहीन है। प्यार भले ही एकतरफा ही क्यों न हो अगर उसे पूरी शिद्दत से निभाया जाए तो वो प्यार अमर हो जाता है।

अक्षदा के लिए आकाश का प्यार भले ही एकतरफा रहा हो लेकिन उसने अपने प्यार को पूरी ईमानदारी से निभाया। उसकी खुशी में ही अपनी खुशी ढूंढी। क्या होता अगर आकाश लखन को मारकर अक्षदा से अपने प्यार का इज़हार करता और वो इनकार कर देती। साथ मे दुःखी होती सो अलग। अक्षदा की आंखों में लखन के लिए प्यार आकाश ने देख लिया था इसलिए उसने लड़ाई न करने का फैसला लिया।

साथ ही आपने इमोशन को भी बखूबी दिखाया है। प्यार में ये चारों इमोशन हमेशा आते रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही होते हैं जो अपने इमोशन को कंट्रोल कर पाते हैं
Thanks again
 

rathodka8inch

Beyond your imagination...
639
1,987
124
Story - Animal
Writer - Thakur

Story was not so clear. Husband and wife and their six years of marriage and there is a story around it. Sorry I didn't understand

Bhoolchuk maaf. Dhanyawaad 🙏🏻🙏🏻
 
Last edited:

rathodka8inch

Beyond your imagination...
639
1,987
124
Story - Shaili
Writer - Darkk Soul

Bahot accha concept aur screenplay par lagta hain kai jagah pe shabdo ko kam karne ka prayaas hua hain khaskar ant me aur jab woh aatma se grasit ho jaati hain tab. Ye sirf mera aaklan hain. Iska matlab ye nahi ke story kahi niras ho gayi ho. Aapki story bahot acchi hain.

Bhoolchuk maaf. Dhanyawaad 🙏🏻🙏🏻
 

rathodka8inch

Beyond your imagination...
639
1,987
124
Story - 14 Feb
Writer - Love 1994

Jab aap kahaani ke shuruvaat me kisi couple ki maut ya yu kahe pathako ko dara dete hain to kahanni ke ant me ummid hoti hain ke aap us story ka end positive ho. Jaise woh kaun tha, uske peeche ki story, koi ek jo bach jaaye ya aisa hi kuch aur. Par yaha aapne story ke ant me bhi dusre part ki ummeed chodi hain.

Story phir bhi acchi hain.

Aur ek baat, agar aap story ki formatting centre me likhte ho to samajhne me kabhi kabhaar dilkat hoti hain.

Bhoolchuk maaf. Dhanyawaad 🙏🏻🙏🏻
 

Mahi Maurya

Dil Se Dil Tak
Supreme
33,816
59,150
304
कहानी- सफर: जीत का, हार का
रचनाकार- Shadow_Chaser जी


बहुत ही उम्दा कहानी की उम्दा प्रस्तुति।
कहानी विश्व के महत्वपूर्ण इतिहास पर लिखी गई है। इतिहास पर कहानी लिखने इतना आसान नहीं होता लेकिन आपने बहुत ही बेहतरीन और बारीकी से इतिहास के उस पल का अध्ययन किया और उसे लेखनी द्वारा हम पाठकों के लिए प्रस्तुत किया।

रुडोल्फ हिटलर, जर्मनी का तानाशाह, जिसने इतिहास के पन्ने बदलकर रख दिए। हिटलर अपनी महत्वाकांक्षा में अंधा होकर यूरोप में अपना एकछत्र एकाधिकार स्थापित करने की ख्वाहिश के साथ 1939 में पोलैंड पर आक्रमण कर दिया जिसके कारण द्वितीय विश्वयुध्द छिड़ गया। जिसमें उसका साथ जापान और इटली जैसे देशों ने दिया। युद्ध मे निर्णायक मोड़ तब आया जब हिटलर ने फ्रांस को हराने के बाद सोवियत संघ(वर्तमान में सोवियत रूस) पर आक्रमण कर दिया। जिसके कारण इंग्लैंड और अमेरिका जैसे बड़े राज्य जर्मनी, इटली और जापान के विरुद्ध खड़े हो गए। 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम के हमले के साथ ही द्वितीय विश्वयुध्द का समापन हुआ

जर्मनी की पराजय के बाद रुडोल्फ हिटलर ने अपनी प्रेमिका इवा के साथ आत्महत्या कर ली। जब उसने आत्महत्या की और उसका शरीर निश्तेज हुआ उसी समय की कहानी लिखी है रचनाकार ने। कहानी को बहुत ही अच्छी तरीके से पिरोते हुए हिटलर को उसकी गलती और गुनाहों का एहसास कराते हुए कहानी को एक युग पीछे महाभारत काल में भी कुशलतापूर्वक पहुंचा दिया। वह दृश्य कितना भयानक होता है जब कोई अपने हमवतन लोगों को मृत्युशैया पर देखता है। आत्मग्लानि, पश्चाताप, हिटलर की मनोदशा बहुत बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत की है रचनाकार ने।

हिटलर की इवा के साथ प्रेम कहानी भी सच है। अपने जीवन के आखिरी समय मे हिटलर ने इवा के साथ शादी की थी।
 

Mahi Maurya

Dil Se Dil Tak
Supreme
33,816
59,150
304
कहानी- आरुषि
रचनाकार- Ankitarani जी


बहुत ही अद्भुत, उम्दा और बेहतरीन रचना और साथ ही अद्भुत लेखनी एक अद्भुत रचनाकार के द्वारा।

जैसा कि इस फोरम के सभी सदस्य जानते हैं कि आप प्रकृति की बहुत बड़ी प्रेमी हैं। आपको पशु- पक्षियों से विशेष प्रेम है तभी आप ऐसी कहानियां लिखती रहती हैं।
आपकी कहानी "खामोशियाँ" में कुत्ता और "तुझमें रब दिखता है" में लगभग सभी जानवर को आपने अपनी लेखनी से जीवंत किया है। प्रतियोगिता की कहानियों में 2020 में "डोकोमो आई लव यू" को कौन भूल सकता है जो एक कुत्ते की मनोदशा के ऊपर लिखी गई थी और जिसने पुरुस्कार भी जीता था। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ऐसी सफल कहानियां ऐसे विषयों पर सिर्फ और सिर्फ Ankitarani महोदया ही लिख सकती हैं।

कहानी एक लड़की आरुषि की है जिसने बचपन में एक चिकेन की दुकान पर एक मुर्गे को काटते हुए देखा था उस समय उसके द्वारा बोला गया शब्द
"कैसा लगेगा अगर ये मुर्गी इन अंकल को अपने पंजे में जकड़कर इनके गले पर ऐसे ही छुरी चलाये " दिल को व्यथित करने वाला था। उसी समय आरुषि ऐसे इंसानों से नफरत करने लगती है जो जानवरों और पक्षियों के साथ निर्दयतापूर्वक व्यवहार करते हैं।

आरुषि द्वारा बनाए गए केमिकल लोचा के हवा में छिड़काव ने जानवरों के अंदर एक असीम और चमत्कारिक शक्ति भर दी जिसके कारण छोटे छोटे जानवर और पंक्षी इंसानों की उम्मीदों के विपरीत हिंसक हो गए और इंसानों को अपनी जान के भी लाले पड़ गए। उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक ही जानवरों के अंदर इतनी ताकत आई कहाँ से।
सरकार हलकान और पुलिस परेशान वाले हालात पैदा हो गए थे। तब आरुषि के पापा ने इस रहस्य से पर्दा उठाया कि ऐसा क्यों हो रहा है।

आरुषि का किरदार कहानी का दमदार पार्ट था। पूरी कहानी के दौरान आरुषि के गुस्से और उसके द्वारा कही गई बातों से ये पूरी तरह स्पष्ट था कि आरुषि ऐसे लोगों को नहीं बख्शने वाली जो जानवरों पर अत्याचार करते हैं। साथ कि कहानी में सस्पेन्स और इमोशन का बेहतरीन इस्तेमाल किया है आपने। इंस्पेक्टर अर्जुन का किरदार भी दमदार था जिसने सबकुछ जानने के बाद भी आरुषि से शादी की।

आरुषि के विचार से हम तहे दिल से सहमत हैं। क्योंकि इंसान अपनी जीभ की लोलुपता को शांत करने के लिए प्रतिदिन लाखों बेजुबान जानवरों की हत्या करता है। हम इंसानों की तरह ही जानवरों और पंक्षियों को भी भगवान ने बनाया है। जब हमारे अंदर इमोशन हैं तो वही इमोशन जानवरों के भी अंदर हैं। वो भले ही बेजुबान हों लेकिन इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं वो। अगर चोट लगने पर हमें दर्द होता है तो हम क्यों नहीं समझ पाते कि ये दर्द जानवरों को भी होता होगा।

प्रकृति का ये नियम है कि कुछ भी हद से ज्यादा होना मतलब विनाश को आमंत्रण देना। इसीलिए प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए शाकाहारी और मांसाहारी दोनों की आवश्यकता प्रकृति को है। यदि सभी मांसाहारी शाकाहारी बन जाएं तो बाजार में खाद्य पदार्थों की कमी हो जाएगी और जानवरों की तादात हद से ज्यादा बढ़ जाएगी। और यदि सभी शाकाहारी मांसाहारी हो जाएंगे तो पशु-पंक्षी विलुप्त हो जाएंगे और खाद्य पदार्थों का अंबार लग जाएगा।

कहने का मतलब ये है कि दोनों अपनी अपनी जगह प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का काम कर रहे हैं। किसको मांस मछली खाना है और किसको साग सब्जी खाना है ये हमारा व्यक्तिगत निर्णय है। आज भारत मे भी लगभग 80 फीसदी लोग मांसाहारी हैं उसके बाद भी सब्जियों और खाद्यानों के दाम आसमान छू रहे हैं। उदाहरण के लिए अभी उत्तर प्रदेश में खाद्यान का उत्पादन कम हो गया है, क्योंकि जानवर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान जितनी लागत लगाता है उसका आधा भी उसको नहीं मिलता, इसीलिए कुछ समय से खाद्यान के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है।

 

rathodka8inch

Beyond your imagination...
639
1,987
124
Story - Kasturi
Writer - Boobsingh

Story acchi hain par bahot jaani pehchaani. Sanvaad agar quotes me ya space dekar likte to padhne me aasani hoti.

Satish ne ye poora kaand petrol pump ke license ke liye kiya; agar ye maan le to uska safed posh Bank Manager batane ki jaroorat kya thi. Ye khud Satish kahta apne sambhashan me to theek hota kyuke asaliyat me woh kameena tha par kahaani khud uska auhda batati hain jisse ki pathak kuch aur flow me chale jaaye aur baad me kuch naya twist aaye.

Bhoolchuk maaf. Dhanyawaad 🙏🏻🙏🏻
 
  • Love
Reactions: Boobsingh
Status
Not open for further replies.
Top