• If you are trying to reset your account password then don't forget to check spam folder in your mailbox. Also Mark it as "not spam" or you won't be able to click on the link.

Romance Meri Life - kora kagaz

Status
Not open for further replies.

AK 24

Supreme
22,058
35,877
259
Behtareen update,
Apni sabse pyari didi ka hi birthday bhul gaya very bad.??
Jaha tak patale hone ka sawal hai bhai her mota Insan her Teesare ya chahte din yahi baat sochata hai fir bhi mota hi rahta hai.???
Thanks bhidu
 
  • Like
Reactions: Kalwa maal

AK 24

Supreme
22,058
35,877
259
Next update raat 8 baje
 

piyanuan

Active Member
1,318
806
128
Thanks
And log aksar apno ko bhul jaate hai khud ki khusi me
right, chalo aab yaad dilaya ab to kuch karo
 
  • Love
Reactions: AK 24

AK 24

Supreme
22,058
35,877
259
Update:- 12

मेरी बात सुन कर उसने गुस्से से मुझे देखा ओर मुझसे मेरा मोबाइल छीन लिया, ओर मुझे अपने रोने का कारण बताने लगी…….

दी: तुम्हें पता है, आज तक मैंने मेरा हर पल मेरे छोटे भाई खुशाल की लिए….



अब आगे :-



जिया है, मेरे जीने का कारण ही वो है……लेकिन आज उसने साबित कर दिया की वो मुझसे कितना प्यार करता है, तुम्हें पता है हर साल मुझे मेरे बर्थडे पर वो सबसे पहले विश करता था……लेकिन आज उसने मुझसे मिलना तक मुनासिब ना समझा……

मैं: तो आज आपका जन्मदिन है….

दी: क्या मतलब ऐसे जन्मदिन का, जिसे मानने के लिए मेरे कोई साथ ही नहीं…..

मैं: अरे तो आप नाराज़ क्यों होते हो, हो सकता है खुशाल आपको सर्प्राइज़ पार्टी देने वाला हो..

दी: नहीं, अगर ऐसा होता तो मुझे पता होता……मैं उसके चेहरे को देख कर ही पता लगा लेती हूँ…..की उसके मन में क्या है….

ये सुनकर मुझसे उनका दर्द देखा नहीं गया और मैंने उनसे झूठ कह दिया….

मैं: अरे हां याद आई, दी खुशाल को ये सब याद है, क्योंकि कल जब हम कोचिंग से आ रहे थे तो उसने एक रेस्तरां वाले को केक और कुछ ओर आइटम्स का आर्डर दिया था……

दी: ((खुश होते हुए) सच्ची….. क्या तुम सच कह रही हो…..

मैं: हां दी….

फिर हमने कुछ ओर यहां वहां की बात की ओर वहां से चले आए……घर पहुँचते ही मैंने तुम्हें कॉल लगा दिया…..फिर आगे का तुम्हें पता ही है….

आगे की कहानी खुशाल की ज़बानी …..

मैं: अरे वो, मीनू यू अरे में बेस्ट फ़्रेंड यार, तुमने ने तो सारी प्राब्लम ही सॉल्व कर दी…

मीनू: वो सब तो ठीक है अब तू ना कोई ना कोई पता का जुगाड़ कर लियो और हां अभी मुझे लेट हो रहा है, मैं निकलती हूँ…..

मीनू के जाने के बाद मैं ओर अन्नी थोड़ी देर पार्टी के बारे बात करते रहे, की क्या करना है, कहा करना है, एट्सेटरा…….थोड़ी देर बाद आनी मुझे वहां से चलने को कहने लगी….. तो..

मैं: क्या यार आनी, आज ही तो मौका मिला हम दोनों को साथ टाइम स्पेंड करने का ओर तू है की चले चले की रट लगाए जा रही है……

आनी: आज क्या, हम रोजाना एक साथ टाइम स्पेंड करते तो है…..

मैं: अरे यार तब तो सिर्फ़ स्टडी की बातें होती है,…

आनी: तो……तुम्हें ओर कोन सी बात करनी है….

मैं: (शरारती लहज़े में) प्यार वाली…..

आनी: ओह हेलो मोटे, गेंदे ……तबीयत तो सही है ना तेरी….

मैं: (थोड़ा रुआंसा होते हुए) हम…..

आनी: काँच में मुंह देख अपना…..गधा भी तेरे सामने सुन्दर लगता है, करेगा प्यार वाली बात……..मैंने सोचा था लड़का पढ़ने में अच्छा है, तो साथ पढ़ाई अच्छी होगी….. ओर ये तो यहां अलग ही दुनिया बसने में लगे है……. मोटा कही का….

मैं: अरे यार मज़ाक कर रहा था मैं तो…….ओर तूने इतना सब सुना दिया…..

आनी: ये मज़ाक किसी ओर से ही किया कर……समझा….

मैं: हम…. सॉरी यार..अब नहीं करूँगा ऐसा मज़ाक, लेकिन एक बात तो बता अगर मैं पतला हो जाओ, तो……

आनी: तो क्या…..

मैं: तब तो तू मुझसे प्यार……..

आनी: चुप कर गेंदे, तू ओर पतला….. हाहाहा…

मैं: देख आनी मैं सीरियस्ली बोल रहा हूँ, प्लीज़ मज़ाक में मत ले….

आनी: हम…. सोचेंगे….. पहले तू पतला हो तो सही…..

मैं: सोच ले…..अगर मैं पतला हो गया तो फिर तुम्हें मुझसे……… समझ गयी ना….

आनी: देख पहली बात तो तू पतला हो नहीं सकता ओर अगर हो भी गया तो…….. सोचेंगे……

मैं: सोचेंगे नहीं अभी बता…… चल लगी शर्त…..

आनी: यार अब ये शर्त कहा से आ गयी…..

(आनी मान में सोचते हुए: प्यार तो मैं तुम्हें अभी भी करती हूँ…..लेकिन क्या करूं……हालत से मजबूर हूँ…… तुमसे कह नहीं सकती…..)

मैं: बोल शर्त मंजूर है या नहीं….

आनी: चल ठीक है लेकिन अभी तो तू दी की पार्टी की सोच….

मैं: हां चल…… अभी तू कितने सारे अरेंज्मेंट्स करने है…..
पार्क से निकल कर मैंने आनी को कोचिंग
मे गया देव के ऑफिस…… देव इप्क क्लीयर कर चुका था, और अभी उसकी ट्रेनिंग चल रही थी वो सुबह से शाम ऑफिस ही रहता था, मैंने पार्क से निकलते ही उसे कॉल कर के लीव लेने का कह दिया था, सो जब मैं वहां पहुँचा तो वो बाहर खड़ा मेरा ही वेट कर रहा था….

देव: ही खुशाल , आज मेरी कैसे याद आई….

मैं: अरे यार आज दी का जन्मदिन है, और मैं भूल गया था, सो अब मेरी गलती छुपाने के लिए उन्हें एक सर्प्राइज़ पार्टी देना चाहता हूँ, बस उसी सिलसिले में तुम्हें बुलाया है…

देव: तू ओर तेरी दी…… चल अब ओर बता क्या करना है…..

मैं: यार तू दी के नाम से इतना चिढ़ता क्यों है….

देव: तो तू अब ये बात करने वाला है……ठीक है तू मैं वापस ऑफिस जाता हूँ..

मैं: अबे रुक, चल बैठ बाइक पर…..

फिर हम दोनों निकल पड़े दी की सर्प्राइज़ पार्टी ऑर्गनाइज़ करने के लिए, हमने एक रेस्तरां वाले से बात की और उसे पूरी बात समझा दी…..फिर उसका अड्वान्स पेमेंट कर के हम घर चले आए…..

फिर शाम को वो ही दी की पार्टी और ऑल…… सबने बहुत मजे किए….डांस वगेरा सारा इंतजाम था वहां…..दी इस सर्प्राइज़ पार्टी से बहुत खुश थी…..

(दोस्तों मैंने पार्टी के बारे में लिखना इतना मुनसीब नहीं समझा क्योंकि ऑलरेडी स्टोरी इतनी बोरिंग चल रही है ओर मैं नहीं चाहता की ये ओर बोरिंग हो जाए…)

लेकिन हां आज एक बात नोटिस करने लायक थी……वो थे डॅन्सिंग कपल्स……आज इस पार्टी में दो ऐसे डॅन्सिंग कपल्स थे, जिनके आज से पहले शायद एक साथ डांस करने की बात किसी ने सोची भी नहीं थी….वो थे में-आनी और दी – देव…..

देव और दी आज पहली बार इतने करीब आए थे, इस से पहले उन दोनों ने कभी एक दूसरे से सीधे मुंह बात भी नहीं की थी…..मैं भी ये देख के हैरान था….लेकिन ये हेरानगी तब ज्यादा तरफ गयी, जब मुझे ये पता चला के थे बोथ र लव कपल्स……मैं एक बार तो अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पा रहा था……

वो हुआ यू के जब वो….
 
Status
Not open for further replies.
Top