चूंकि मेरा होम टाउन बनारस शहर से अधिक दूरी पर नही है इसलिए इस शहर से सम्बंधित या इस शहर के पड़ोसी शहर से सम्बंधित जो कुछ भी आप अपडेट देती है वह बिल्कुल ही फेमिलर लगता है मुझे ।
यहां के लोगों का रहन-सहन , खान-पान , शादी-ब्याह , बातचीत करने का ढंग , यहां की बोलचाल की भाषा , यहां के रिति - रिवाज , यहां की परम्परागत चीजें , आवागमन का साधन सबकुछ बहुत अच्छी तरह से वाकिफ हूं मै ।
कहानी की शुरुआत भाभी द्वारा अपने देवर ' आनंद ' को लिखी गई एक चिट्ठी से होता है । और जैसा हंसी-मजाक और छेड़खानी का रिश्ता एक भाभी - देवर के बीच होता है , ठीक वैसा ही इस अपडेट मे भी दिखाई दिया । वैसे मुझे याद है , उन दिनो हम भाभी को भौजी कहकर सम्बोधित करते थे ।
भाभी- देवर के रिश्ते मे उन दिनो सिर्फ प्रेम और स्नेह का ही रिश्ता नही था वरन एक बहुत ही अच्छे दोस्त का भी रिश्ता होता था । देवर जो बात अपने मां-बाप या भाई-बहन या अन्य किसी रिश्तेदार से नही कह पाते थे , वो बड़े आराम से , बिल्कुल ही सहज भाव से अपनी भाभी से कह देते थे ।
और ऐसा ही रिश्ता इस कहानी मे आनंद और उनकी भाभी के दरम्यान दिखाई देता है ।
वैसे मै जानता हूं यहां आनंद भाई साहब की फजीहत कुछ ज्यादा ही होने वाली है ।
भाभी का अपने देवर को " देवर - कम - ननदोई " कहकर सम्बोधित करना - खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार मे भाभियां अक्सर अपने देवर का मजाक उसे उसकी बहन के साथ जोड़कर करते है । और दोनो ही मतलब भाई-बहन के लिए उस दौरान बड़ी विचित्र स्थिति पैदा हो जाती है लेकिन इस सब का भी एक अलग ही स्थान होता है ।
आप के प्रजेंस आफ माइंड का क्या ही कहना !
कजिन टेन पास कर इंटर मे प्रवेश की है तो स्वभाविक है कजिन को इंटरकोर्स के बारे मे भी जानना चाहिए ।
रियल मे यह सेन्टेंस काफी फनी था ।
यह कहानी उस दौर की है जब ट्रेन की सुविधा अच्छी नही थी । एक स्टेट से दूसरे स्टेट या एक शहर से दूसरे शहर जाने पर कई बार ट्रेन चेंज करना पड़ता था । मैने उन दिनो ऐसा सफर कई बार किया था । बनारस से मुगलसराय जो अब दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन बन चुका है , जाने मे भी बहुत अधिक समय लग जाता था ।
शायद इसलिए आज के नौजवान उस वक्त के हालात को ठीक तरह से समझ न सके ।
बहुत ही खूबसूरत अपडेट था कोमल जी । इंतजार रहेगा हमारी सारंग नयनी हिरोइन गुड्डी और हमारे शर्मीले हीरो आनंद के प्रेम रस रंग से भरे होली मिलन समारोह का ।
आउटस्टैंडिंग एंड अमेजिंग अपडेट कोमल जी ।